बुधवार, 15 जनवरी 2020

प्रणाम की महिमा

प्रणाम                                                                           आज हम "प्रणाम क्यों " करते हैं? पर चर्चा करेगें| हमारे वेदों,  धर्म गंन्थों में रिषी -मुनियों ने प्रणाम  को  बडा महत्व दिया  है |छोटे सभी अपने  से बड़ों को झुककर उनके  चरणों में प्रणाम करते हैं अपना सिर  झुकाते है तो  बडों को उन्हें आशीर्वाद देना ही होता  है |जब हम उनके चरण स्पर्श करते  हैं तो उनकी आत्मा से अपने आप आशीर्वाद निकलता है वो आशीर्वाद चाहे आयु का हो,पढाई का हो, नौकरी में सफलता का हो|बडों का यह आशीर्वाद कभी भी व्यर्थ नहीं होता, असफल नहीं होता |आज कल सब लोग एक दूसरे को नमस्ते करते हैं तो नमस्ते का उत्तर नमस्ते ही होता है |उसमें कहीं भी आशीर्वाद शामिल नहीं होता |इसलिए बचपन से हमें बच्चों को झुकना सिखाना चाहिए |आशीर्वाद हमें कष्टों से बचाता है |हमें अच्छे मार्ग पर जाने की  प्रेरणा देता है |तो हम सब आज से ही क्यों न इसे अपने जीवन में अपनायें और अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें|
 अन्नपूर्णा शर्मा

English Translation 

Salutations 
Why do we "salute" today?  Will discuss  In our Vedas, religious books, Rishi-munis have given great importance to salutation. The younger ones bow down to their elders at their feet and bow their heads, the elders have to bless them. When we touch their feet  If you get blessings from their souls, whether those blessings are of age, studies, success in jobs, this blessing of elders is never in vain, does not fail. Nowadays everybody will greet each other.  If yes, the answer to Namaste is hi. There is no blessing involved in it. Therefore, since childhood, we should teach children to bow down.  Why not adopt it in your life and inspire your children for this too?

 Annapurna Sharma

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you want to know more about Indian Culture. Please let me know.

श्रीमद भगवद गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17

  श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17  --- इन श्लोकों में तत्वदर्शीयों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि असत् (भौतिक शरीर) का तो कोई चीर ...