शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 12 13 14 और 15

   गीता के अध्याय एक के कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण के श्लोक 12 13 14 और 15 में शंखों की ध्वनियों के बारे में बताया गया है किसने किस तरह का शंखनाद किया है।

           तब कुरु वंश के वयोवृद्ध परम प्रतापी एवं वृद्ध पितामह ने सिंह गर्जना की सी ध्वनि करने वाले अपने शंख को उच्च स्वर से बजाया ,जिससे दुर्योधन को हर्ष हुआ तत्पश्चात शंख नगाड़ा बिगुल तू रही तथा सीॅग सहसा एक  साथ बज उठे। वह समवेत स्वर अत्यंत कोलाहल पूर्ण धा। दूसरी ओर से श्वेत घोड़ो द्वारा खींचे जाने वाले विशाल रथ पर आसीन कृष्ण तथा अर्जुन ने अपने -अपने दिव्य शंख बजाए ।भगवान कृष्ण ने अपना पंचजन्य शंख बजाया ,अर्जुन ने देवदत्त शंख तथा अति भौजी एवं अति मानवीय कार्य करने वाले भीम ने पौण्डृ नामक भयंकर शंख बजाया ।

    तात्पर्य या व्याख्या  --  कुरु वंश के वयोवृद्ध पितामह अपने पौत्र दुर्योधन का मनोभाव जान गए और उसके प्रति अपनी स्वाभाविक दयावश उन्होंने उसे प्रसन्न करने के लिए अत्यंत उच्च स्वर से अपना शंख बजाया, जो उनकी सिंह के समान स्थिति के अनुरूप था अप्रत्यक्ष रूप से शंख के द्वारा प्रतीकात्मक ढंग से उन्होंने अपने हताश पौत्र दुर्योधन को बता दिया कि उन्हें युद्ध में विजय की आशा नहीं है, क्योंकि दूसरे पक्ष में साक्षात भगवान श्रीकृष्ण है फिर भी युद्ध का मार्गदर्शन करना उनका कर्तव्य था और इस संबंध में वे कोई कसर नहीं रखेंगे। पितामह यह जानते थे कि वह असत्य का साथ दे रहे हैं, दुर्योधन का साथ दे रहे हैं। उन्होंने और कृष्ण ने कई बार प्रयत्न किया कि दुर्योधन अपनी असफलता से सीखे। बचपन से वे पांडवों के साथ छल कपट और बुरा व्यवहार करता आ रहा है और उसमें उसे कभी भी सफलता हासिल नहीं हुई ।पितामह और कृष्ण चाहते थे कि दुर्योधन अपनी असफलता से कुछ सीखें। धर्म के मार्ग पर चलें क्योंकि यह असफलता से यदि हम सीख ले तो यह सफलता की सीढ़ी बन जाती है  इससे हमें यह ज्ञान मिलता है कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है और सफलता प्राप्त करनी है ।अपने अंदर जागरूकता का विकास करो और शकुनि जैसे आस्तीन के सांपों को अपने आप से दूर रखो ,दूसरों की बातों में आना और अपना ही नुकसान करना एक आत्मविश्वासी व्यक्ति के लिए नहीं है। यह काम वही कर सकता है जिसको अपने आप पर विश्वास नहीं है वही दूसरों की बातों में आकर अपनी समझ बूझ  को नकार कर झूठे अहंकार में अपना और अपने हितेषियो  का अपने कुल का सर्वनाश करता है दुर्योधन ने आत्म गौरव का अर्थ अहंकार को समझ लिया था ऐसी शक्ति वाला व्यक्ति खुद को भूल कर दूसरों पर अपना ध्यान केंद्रित करता है । वह स्वयं अपने आप को ऊंचा रखना चाहता था लेकिन उसके लिए वह अपने अच्छे कर्मों पर ध्यान ना दे कर पांडवों को नीचा दिखाने में अपना ध्यान केंद्रित करता था और हमेशा उसके साथ उल्टा ही होता था ऊंचा होने की बजाय नीचे गिर जाता था और अपमानित हो जाता था सबके सामने । लेकिन वह इस सब को जिम्मेदार स्वयं  को ना मानकर पांडवों को मानता था कि उनकी वजह से मेरा अपमान हुआ है क्योंकि उसे पता था कि पांडव सही है लेकिन फिर भी वह अहंकार में बार-बार उन्हें प्रताड़ित करता था स्वयं ही मुंह के बल गिर जाता ।पांडवों में आत्मविश्वास की कमी नहीं थी इसीलिए वह किसी भी परिस्थिति में अपने आप को मजबूत बनाकर रखते थे। उन्होंने अपने ऊपर विश्वास कभी नहीं खोया। किसी भी परिस्थिति में उन्होंने धर्म का साथ नहीं छोड़ा इसलिए भगवान कृष्ण उनके साथी थे। उन्हें कृष्ण पर पूरा विश्वास था और यही विश्वास उन्हें जय की ओर ले कर जा रहा था।

             भीष्मदेव द्वारा बजाए गए शंख की तुलना में कृष्ण कथा अर्जुन के शंख  को दिव्य कहां गया है ।दिव्य शंखों  के नाद से यह सूचित हो रहा था कि दूसरे पक्ष की विजय की कोई आशा नहीं थी। क्योंकि कृष्ण पांडवों के पक्ष में थे जय सदा पांडू के पुत्र जैसों की होती है क्योंकि भगवान कृष्ण उनके साथ हैं और जहां जहां भगवान विद्यमान है वही वही लक्ष्मी भी रहती है क्योंकि वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती अतः जैसा कि विष्णु या भगवान कृष्ण के शंख द्वारा उत्पन्न दिव्य ध्वनि से सूचित हो रहा था विजय तथा श्री दोनों ही अर्जुन की प्रतीक्षा कर रही थी ।इसके अतिरिक्त  जिस रथ में दोनों मित्र आसीन थे वह अर्जुन को अग्नि देवता द्वारा प्रदत्त था और इससे सूचित हो रहा था कि तीनों लोकों में जहां कहीं भी यह जाएगा वहां विजय निश्चित है।

              पहले अध्याय के 15 श्लोक में भगवान कृष्ण को हृषीकेश  कहा गया है क्योंकि वही समस्त इंद्रियों के स्वामी हैं। सारे जीव उनके भिन्नांश हैं ।अतः जीवो की इंद्रियां भी उनकी इंद्रियों के अंश है क्योंकि निर्विशेषवादी जीवो की इंद्रियों का कारण बताने में असमर्थ हैं इसलिए वे जीवो को इंद्रिय रहित या निर्विशेष कहने के लिए उत्सुक रहते हैं। भगवान समस्त जीवो के हितों में स्थित होकर उनकी इंद्रियों का निर्देशन करते हैं किंतु वे इस तरह निर्देशन करते हैं कि जीव उनकी शरण ग्रहण कर ले और विशुद्ध भक्तों की इंद्रियों का तो वे प्रत्यक्ष निर्देशन करते हैं।  यहां कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में भगवान कृष्ण अर्जुन की दिव्य इंद्रियों का निर्देशन करते हैं इसलिए उनको हृषीकेश कहा गया है। भगवान के विविध कार्यों के अनुसार उनके भिन्न -भिन्न नाम  है । उदाहरणार्थ इनका एक नाम मधुसूदन है, क्योंकि उन्होंने मधु नामक दैत्य को मारा था ।वह गायों तथा इंद्रियों को आनंद देने के कारण गोविंद कहलाते हैं ।वसुदेव के पुत्र होने के कारण इनका नाम वासुदेव है, देवकी को माता रूप में स्वीकार करने के कारण इनका नाम देवकीनंदन है ।वृंदावन में यशोदा के साथ बाल लीलाएं करने के कारण यह यशोदा नंदन है। अपने मित्र अर्जुन का सारथी बनने के कारण पार्थसारथी है। इसी प्रकार उनका एक नाम हृषीकेश है क्योंकि उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में अर्जुन का निर्देशन किया।

              इस श्लोक  मे अर्जुन को धनंजय कहा गया है क्योंकि जब इनके बड़े भाई को विभिन्न यज्ञ संपन्न्न करने के लिए धन की आवश्यकता हुई थी तो उसे प्राप्त करने में इन्होंने सहायता की थी। इसी प्रकार भीम वृकोदर कहलाते हैं क्योंकि जैसे वे अधिक खाते हैं उसी प्रकार व अतिमानवीय कार्य करने वाले हैं जैसे हिडिंबासुर का वध । हिडिंबा सुर की बहन हिडिंबा से इनका विवाह भी हुुआ था। अतः पांडवों के पथ में श्री कृष्ण इत्यादि विभिन्न्न व्यक्तियों द्वारााा विशेष प्रकार के शंखो का बजाया जाना युद्ध करनेेे वाले सैनिकों के लिए उत्पन्न प्रेरणापद था। विपक्ष में ऐसा कुछ ना था, ना तो परम निदेशक भगवान कृष्ण थे न ही भाग्य की देवी लक्ष्मी (श्री) थी। अतः युद्ध्ध में उनकी पराजय पूर्वनिश्चित थी। शंखो की ध्वनि मानो यही संदेश दे रही थी।

 बचपन में जब बच्चों का विकास हो रहा होता है तोअभिभावकों या माता - पिता की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह होती है कि वह अपने बच्चों में स्वस्थ आत्म- गौरव की भावना भरे। इसलिए बच्चे के प्रतिभाव का विकास जरूरी है जो उसके द्वारा किए गए कार्य के बजाय इस पर निर्भर हो कि वह क्या है ? आत्मम गौरव की चहान पर आत्मविश्वास को भव्य संरचना खड़ी होती है जिससे वह किसी भी परिस्थिति मे अपने आंतरिक संसाधनों पर पूर्ण विश्वास और निर्भरता हासिल कर सकता है ।

जय राधे श्याम

प्रणाम

अन्नपूर्णा शर्मा

Murudeshwar, Arabian Sea, Karnataka, Gopuram, Konkan

 English Translation

Title - Military inspection verses 12 13 14 and 15 in the battlefield of Kurukshetra

Verse 12 13 14 and 15 of the military inspection in the battlefield of Kurukshetra, chapter one of the Gita, describes the sounds of conch shells, what kind of conch shells have been made.


 Then the supremely aged and aged grandfather of the Kuru dynasty played his conch with a loud sound like a lion roaring, which made Duryodhana happy, and after that the conch nagada buigul tuhi and sang rang together.  That chorus rang out loudly.  On the other hand, Krishna and Arjuna, on a huge chariot pulled by white horses, played their own divine conch.  Played conch shell.


 Meaning or Explanation - The elder father of the Kuru dynasty became aware of his grandson Duryodhana and with his natural kindness towards him, he played his conch with a very high tone to please him, which corresponded to his lion-like position, indirectly conch shell.  Symbolically, he told his desperate grandson Duryodhana that he had no hope of victory in the war, as the other side was Lord Krishna, yet he was duty bound to guide the war and would not take any effort in this regard.  The grandfather knew that he was supporting the untruth, supporting Duryodhana.  He and Krishna tried many times to learn Duryodhana from his failure.  Since childhood, he has been deceitful and ill-mannered with the Pandavas and has never been successful in it. Pitamah and Krishna wanted Duryodhana to learn something from his failure.  Follow the path of religion because if we learn from this failure then it becomes a ladder to success, it gives us the knowledge in which direction we have to move and achieve success. Develop awareness inside yourself and like Shakuni  Keep sleeve snakes away from yourself, getting into the words of others and doing your own harm is not for a confident person.  This work can be done only by those who do not believe in themselves, they come in the words of others and deny their understanding and destroy their own family and their relatives in false ego, Duryodhana understood the meaning of self-pride as ego.  A person with such power forgets himself and focuses his attention on others.  He himself wanted to keep himself high but for that he did not focus on his good deeds and focused his attention in degrading the Pandavas and always went upside down with him instead of getting high and fell down and humiliated.  Used to go in front of everyone.  But he did not consider himself responsible for all this and believed to the Pandavas that he was insulted by him because he knew that the Pandavas were right but still he used to torture them repeatedly in arrogance himself.  Pandavas lacked confidence, so they kept themselves strong under any circumstances.  He never lost faith in himself.  Under no circumstances did he abandon religion, so Lord Krishna was his companion.  He had full faith in Krishna and this belief was leading him to Jai.


 Where is the divine story of Krishna Katha Arjuna's conch shell as compared to the conch shell by Bhishmadeva. The sound of Divya conch was informing that there was no hope of victory on the other side.  Because Krishna was in favor of the Pandavas, Jai is always like the son of Pandu because Lord Krishna is with him and where the Lord exists, the same Lakshmi also lives because she cannot live without her husband, so as Vishnu or Lord Krishna  Both Vijay and Sri were waiting for Arjuna, being informed by the divine sound produced by the conch shell. Apart from this, the chariot in which the two friends were sedentary was provided to Arjuna by the fire god and it was informing that in the three worlds  Wherever it goes, victory is certain.


 In verse 15 of the first chapter, Lord Krishna is called Hrishikesh because he is the master of all senses.  All living beings are their differences. Therefore, the senses of living beings are also part of their senses because the nonalternatives are unable to reason the senses of the living beings, so they are eager to call the creatures as senseless or non-conscious.  God directs his senses in the interests of all living beings, but he directs them in such a way that the living beings take shelter of them and they direct the senses of the pure devotees.  Here in the battle ground of Kurukshetra, Lord Krishna directs the divine senses of Arjuna, hence he is called Hrishikesh.  They have different names according to the various works of God.  For example, he has a name Madhusudan, because he killed a demon named Madhu. He is called Govinda because of the pleasure of cows and senses. His name is Vasudeva, being the son of Vasudeva, because of accepting Devaki as his mother.  The name is Devakinandan. It is Yashoda Nandan because of doing hairs with Yashoda in Vrindavan.  Parthasarathy is due to his friend Arjuna becoming a charioteer.  Similarly, he has a name Hrishikesh as he directed Arjuna in the battle site of Kurukshetra.


 In this verse, Arjuna has been called Dhananjaya because when his elder brother needed money to perform various yagyas, he helped him in getting it.  Similarly, Bhima is called Vrikodar because as they eat more, they are going to do superhuman tasks like killing Hidimbasur.  He was also married to Hidimba Sur's sister Hidimba.  Therefore, the playing of special conch shells by various persons like Shri Krishna etc. in the path of the Pandavas was an inspiration for the soldiers who did the war.  There was nothing like this in the opposition, neither was the Supreme Director Lord Krishna nor was Goddess of Destiny Lakshmi (Sri).  Hence, his defeat in the war was a foregone conclusion.  As if the sound of conch shells was giving this message.

 When children are developing in childhood, the most important responsibility of parents or parents is to instill in their children a sense of healthy self-pride.  Therefore, it is necessary to develop the child's self-reliance, which depends on what he is, rather than what he has done.  On the face of the pride of self, self-confidence creates a grand structure, so that under any circumstances, it can gain complete trust and dependence on its internal resources.

 Jai Radhey Shyam

 Greetings

 Annapoorna Sharma

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण ब्लॉक 8 9 10 और 11

 श्रीमद् भगवतगीता में दुर्योधन गुरु द्रोणाचार्य को अपनी विशाल सेना के बारे में बताना प्रारंभ करता है और अपने अंदर के भय को अपने झूठे अहंकार के नीचे दबाना चाहता है। वह पूरी तरह से पितामह भीष्म और गुरु द्रोणाचार्य के ऊपर निर्भर था क्योंकि जब तक यह दोनों उसकी सेना का संचालन कर रहे हैं तब तक उसकी विजय निश्चित है क्योंकि यह दोनों इतने महान योद्धा हैं कि इनका मुकाबला इस धरती पर कोई नहीं कर सकता। पितामह भीष्म जो कि अंतिम कुरु हैं और इनके गुरु परशुराम जैसे महान गुरु हैं उनका मुकाबला कोई कर ही नहीं सकता  जिन के बाण गंगा की बहती धारा को भी रोक सकते थे। चारों दिशाओं में जिन का डंका बजता था ।वह कभी किसी युद्ध में पराजित नहीं हुए थे इसलिए उनकी इस गाथा को दुर्योधन गुरु द्रोणाचार्य को बखान कर रहा है। उसने यह सोच रखा है कि जिस प्रकार पितामह भीष्म और गुरु द्रोणाचार्य द्युत क्रीडा के समय चुप थे और द्रौपदी वस्त्र हरण के समय भी वह चुप थे।  जब भी उन्होंने मेरा साथ दिया था चुप रह कर और अब भी युद्ध में मेरी सेना का प्रतिनिधि करके मेरा साथ दे रहे हैं इसलिए वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त सा लग रहा था।

                श्रीमद भगवत गीता के श्लोक 8 9 10 और 11 में दुर्योधन अपनी सेना के महारथियों का वर्णन करते हुए गुरु द्रोणाचार्य से कहता है कि  -  मेरी सेना में स्वयं आप भीष्म पितामह करण कृपाचार्य कुलगुरू अश्वत्थामा विकरण तथा सोमदत्त का पुत्र भूरिश्रवा आदि है जो युद्ध में सदैव विजई रहे हैं ऐसे अन्य अनेक वीर भी हैं जो मेरे लिए अपना जीवन त्याग करने के लिए उद्धत हैं वह विविध प्रकार के हथियारों से सुसज्जित हैं और युद्ध विद्या में निपुण हैं। हमारी शक्ति अपरिमेय है और हम सब पितामह द्वारा भली-भांति संरक्षित हैं जबकि पांडवों की शक्ति भीम द्वारा भली-भांति संगठित होकर भी सीमित है। अतः सैन्य व्यू  में अपने-अपने मोर्चों पर खड़े रहकर आप सभी भीष्म पितामह को पूरी पूरी सहायता दे।

  तात्पर्य  -   श्लोक 8 9 10 और 11 का तात्पर्य इस प्रकार है -  दुर्योधन और अद्वितीय युद्ध वीरों का उल्लेख करता है जो सदैव विजई होते रहे हैं।  विकर्ण दुर्योधन का भाई है अश्वत्थामा द्रोणाचार्य का पुत्र हैं और  सौंमदत्ती   या भूरिश्रवा बहिलको के राजा का पुत्र है करण अर्जुन का आधा भाई है क्योंकि वह कुंती के गर्भ से राजा पांडु के साथ विवाहित होने के पूर्व उत्पन्न हुआ था। कृपाचार्य की जुड़वा बहन कृपि द्रोणाचार्य को ब्याही थी ।जहां तक अन्यो का यथा जयद्रथ कृतवर्मा तथा शल्य  का संबंध है ।वह सब दुर्योधन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार रहते थे ।दूसरे शब्दों में यह पूर्व निश्चित है कि वह अब पापी दुर्योधन के दल में सम्मिलित होने के कारण कुरुक्षेत्र के युद्ध में मारे जाएंगे ।निसंदेह अपने मित्रों की संयुक्त शक्ति के कारण दुर्योधन अपनी विजय के प्रति आश्वस्त था यहां पर दुर्योधन ने तुलनात्मक शक्ति का अनुमान प्रस्तुत किया है वह सोचता है कि अत्यंत अनुभवी सेनानायक भीष्म पितामह के द्वारा विशेष रूप से संरक्षित होने के कारण उसके सशस्त्र सेनाओं की शक्ति अपरिमेय है दूसरी और पांडवों की सेनाएँ सीमित हैं। क्योंकि उनकी सुरक्षा एक कम अनुभवी नायक भीम द्वारा की जा रही है। जो भीष्म की तुलना में नगण्य है। दुर्योधन सदैव भीम से ईर्ष्या करता था क्योंकि वह जानता था कि यदि उसकी मृत्यु कभी हुई भी तो वह भीम के द्वारा ही होगी किंतु साथ ही उसे दृढ़ विश्वास था कि भीष्म की उपस्थिति में उसकी विजय निश्चित है क्योंकि भीष्म कहीं अधिक उत्कृष्ट सेनापति हैं ।वह युद्ध में विजई होगा यह उसका दृढ़ निश्चय था ।भीष्म पितामह के शौर्य की प्रशंसा करने के बाद दुर्योधन ने सोचा कि कहीं अन्य योद्धा यह ना समझ ले  कि उन्हें कम महत्व दिया जा रहा है अतः दुर्योधन ने अपने सहज कूटनीतिक ढंग से स्थिति संभालने के उद्देश्य से उपयुक्त शब्द कहे  - उसने बलपूर्वक कहा है कि भीष्मा देव निसंदेह महानतम योद्धा हैं किंतु अब वृद्ध हो चुके हैं अतः प्रत्येक सैनिक को चाहिए कि चारों ओर से उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें हो सकता है कि वह किसी एक दिशा में युद्ध करने में लग जाए और शत्रु इस व्यस्तता का लाभ उठा ले अतः यह आवश्यक है कि अन्य योद्धा मोर्चों पर अपनी अपनी स्थिति पर अडिग रहें और शत्रु को व्यूह ना तोड़ने दें ।

             दुर्योधन को पूर्ण विश्वास था कि कुरुओं की विजय भीष्म देव की उपस्थिति पर निर्भर है उसे युद्ध में भीष्म देव तथा द्रोणाचार्य  की पूर्ण सहयोग की आशा थी क्योंकि  वह अच्छी तरह जानता था कि इन दोनों ने उस समय एक भी शब्द नहीं कहा था जब अर्जुन की पत्नी द्रौपदी को असहाय अवस्था में भरी सभा में नग्न किया जा रहा था और जब उसने उन से न्याय की भीख मांगी थी यह जानते हुए भी कि इन दोनों सेनापतियों के मन में पांडवों के लिए स्नेह था दुर्योधन को आशा थी कि वह इस स्नेह को उसी तरह त्याग देंगे जिस तरह उन्होंने द्युत कीड़ा के अवसर पर किया था ।

     जब सज्जन और अच्छे लोग समय आने पर चुप रहते हैं और गलत होने देते हैं तो बुरे लोगों का साहस बढ़ जाता है और उसका अंजाम बहुत बुरा होता है इसलिए बुरा होते देखे तो चुप ना रहे आवाज उठाएं ।

                       जय राधे कृष्ण 

                                                           प्रणाम 

                                                  अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Military inspection block 8 9 10 and 11 at the battle site of Kurukshetra

In the Srimad Bhagavad Gita, Duryodhana begins to tell Guru Dronacharya about his vast army and wants to subdue his inner fear under his false ego.  He was completely dependent on Pitamah Bhishma and Guru Dronacharya as his victory is certain as long as both of them are operating his army because both of them are such great warriors that no one can compete with them on this earth.  Pitamah Bhishma who is the last Kuru and has great gurus like his guru Parashurama, no one can compete with those whose arrows could stop the flowing stream of Ganga.  Jinn, whose sting rang in all four directions, had never been defeated in a battle, so Duryodhana is telling his story to Guru Dronacharya.  He has kept thinking that just as Pitamah Bhishma and Guru Dronacharya were silent at the time of gaming and Draupadi was silent even at the time of the robbery.  Whenever he supported me, he remained silent and still supporting me in the war by representing my army, so he seemed a bit confident of his victory.

 In Shrimad Bhagavad Gita verses 8 9 10 and 11, Duryodhana narrates the masters of his army and tells Guru Dronacharya that - in my army you yourself are Bhishma Pitamah Karan Kripacharya Vice Chancellor Ashwatthama Vikaran and Somdutt's son Bhurishrava etc. who are always in the war.  There have been many other heroes who have been victorious, who are eager to sacrifice their lives for me, they are equipped with a wide variety of weapons and are skilled in the field of warfare.  Our power is irrational and we are all well protected by the Pitamah, while the power of the Pandavas is limited by Bhima being well organized.  So, by standing on your fronts in military view, you give full support to all Bhishma Pitamahs.

 The meaning - Shloka 8 9 10 and 11 implies - refers to Duryodhana and the unique war heroes who have always been victorious.  Vikarna is the brother of Duryodhana, Ashwatthama is the son of Dronacharya and Saumdatti or Bhurishrava is the son of the king of Bahilco Karan is half brother of Arjuna as he was born from Kunti's womb before being married to King Pandu.  Kripacharya's twin sister Kripi was married to Dronacharya. As far as others are concerned Jayadratha Kritavarma and Shalya. He was all ready to sacrifice his life for Duryodhana. In other words, it is certain that he is now a sinner.  Duryodhana was convinced of his victory due to the combined strength of his friends, Duryodhana was convinced of his victory because of joining the team of Duryodhana. Here Duryodhana has presented an estimate of comparative power. He thinks that a very experienced general, Bhishma Pitamah  The power of his armed forces is irrational because of being specially protected by the other and the armies of the Pandavas are limited.  Because he is being guarded by Bhima, a less experienced hero.  Which is negligible compared to Bhishma.  Duryodhana was always jealous of Bhima because he knew that even if he ever died, it would be through Bhima but at the same time he firmly believed that his victory in Bhishma's presence was certain as Bhishma was a far more excellent commander.  It was his determination to win in battle. After praising the bravery of Bhishma Pitamah, Duryodhana thought that no other warrior should understand that he was being given less importance, so Duryodhana, in his innate diplomatic manner, intended to take over the situation.  To say the appropriate words - He has said forcefully that Bhishma Dev is undoubtedly the greatest warrior but now he is old, so every soldier should take special care of his safety from all around, that he may be engaged in war in one direction.  Go and the enemy takes advantage of this busyness, so it is necessary that the other warriors keep their position on the fronts and do not let the enemy break the array.

 Duryodhana was convinced that the victory of the Kurus depended on the presence of Bhishma Dev.He hoped for full cooperation of Bhishma Dev and Dronacharya in the war because he knew well that both of them did not say a single word when Arjuna's  Wife Draupadi was being naked in a helpless assembly and when she begged him for justice, knowing that both these generals had an affection for the Pandavas, Duryodhana hoped that she would give this affection to him.  We will renounce the way he did on the occasion of the insect worm.

 When gentlemen and good people keep quiet when time comes and let them go wrong, then the courage of bad people increases and the result is very bad, so if you see bad things then do not keep quiet

 Jai Radhe Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

रविवार, 7 मार्च 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 4 , 5, 6 और 7

 श्रीमद्भगवद्गीता में दुर्योधन पांडवों की सेना का वर्णन उनके सेनापति द्रोणाचार्य से कर रहे हैं जो कि उनके सब के गुरु हैं लेकिन दुर्योधन अपने स्वार्थ और अहंकार में इतना अधिक आगे बढ़ चुका था कि उसे गुरु के साथ शिष्टाचार करना भी याद ना रहा और वह गुरु को नीचा दिखाने का एक अवसर भी खोना नहीं चाहता था किसी भी तरह से पांडवो पर विजय प्राप्त करना चाहता था वह यह भी भूल गया था कि जिन पांडवों ने हमेशा सत्य का साथ दिया और उनका साथ स्वयं  श्री कृष्ण दे रहे हैं वह उन्हें कैसे पराजित कर सकता है लेकिन उसका अहंकार यह सब मानने से इंकार कर देता था और वह अपने आप को ही सर्वे सर्वा मानता था उसे यह ज्ञात ही नहीं था कि वह सही कर रहा है या गलत कर रहा है क्योंकि उसे बचपन से ही यह नहीं सिखाया गया था। उसे यही सिखाया गया था कि वह राजकुमार है और वह कुछ भी कर सकता है ।

            श्रीमद भगवत गीता के श्लोक 4 5 6 और 7 में दुर्योधन पांडवों की विशाल सेना के महारथियों के नाम ले रहा है और अपने सेनापति गुरु द्रोणाचार्य को उनके बारे में बता रहा है कि कौन-कौन सा महारथी कैसा है ? उनकी व्यू रचना कैसी है ? उनको अच्छे से परख रहा है । वह शत्रु के बारे में सब जानकारियां रखना चाहता है और अपनी तरफ से कोई भूल नहीं करना चाहता जिससे कि वह यह युद्ध जीत सके।

               इस सेना में भीम तथा अर्जुन के समान युद्ध करने वाले अनेक वीर धनुर्धर हैं यथा महारथी यूयूधान, विराट, तथा ध्रुपद । इनके साथ ही धॄष्टकेतु, चेकीतान ,काशीराज ,पुरूजित, कुंतीभोज तथा शैव्य जैसे महान शक्तिशाली योद्धा भी है पराक्रमी युधामन्यु, अत्यंत शक्तिशाली उत्तमौजा सुभद्रा का पुत्र अभिमन्यु तथा द्रौपदी के पुत्र -यह सभी महारथी है। किंतु है ब्राह्मण श्रेष्ठ आप की सूचना के लिए मै अपनी सेना के उन नायकों के विषय में बताना चाहूंगा जो मेरी सेना को संचालित करने में विशेष रुप से निपुण है।

तात्पर्य-  यद्यपि युद्ध कला में द्रोणाचार्य की महान शक्ति के समक्ष धृष्टद्युम्न महत्वपूर्ण बाधक नहीं था किंतु ऐसे अनेक योद्धा थे जिनसे भय था दुर्योधन इन्हें विजय पथ मे बाधक बताता है क्योंकि इनमें से प्रत्येक योद्धा भीम तथा अर्जुन के समान दुर्जय था। उसे भीम तथा अर्जुन के बल का ज्ञान था इसीलिए वह अन्य की तुलना इन दोनों से करता है। भक्तों अगर हम कोई भी गलती या गलत कार्य करते हैं तो हमारी अंतरात्मा हमें एक बार सचेत जरूर करती है हमें अंदर से यह भय लगता रहता है कि हम यह गलत कर रहे हैं क्योंकि हमारी अंतरात्मा में भगवान का निवास होता है और वह हमें गलत करने से रोकता अवश्य है लेकिन हम अपने झूठे अहंकार में उस गलत काम को भी सही काम समझकर करने की भूल कर देते हैं और यही दुर्योधन भी कर रहा है जब वह इतनी विशाल सेना को देखता है उनकी व्यू रचना देखता है और उनकी सेना में एक से बढ़कर एक महारथी देखता है तो वह एक बार तो अंदर तक भयभीत हो जाता है और उनके बारे में सोचने लगता है कि इन महारथियों से हम जीत पाएंगे या नहीं लेकिन वह अपने भय को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता और अपने आप को संभाल कर वह गुरु द्रोणाचार्य को अपनी सेना के महारथियों के बारे में बताना प्रारंभ करता है और अपने अहंकार को बढ़ावा देता है।

                      जय श्री कृष्ण 

                                                    प्रणाम 

                                            अन्नपूर्णा शर्मा


English Translation 

Title- Military inspection verses 4, 5, 6 and 7 in the battlefield of Kurukshetra

In the Srimad Bhagavadgita, Duryodhana describes the army of Pandavas to his commander Dronacharya, who is his master of all, but Duryodhana was so far ahead in his selfishness and arrogance that he did not even remember to court etiquette with the Guru and that he  He did not want to lose even an opportunity to degrade. In any way he wanted to conquer the Pandavas. He had also forgotten that the Pandavas who have always supported the truth and are being supported by Shri Krishna himself, how can he defeat them?  But his ego refused to believe it all and he considered himself to be a survey survey. He did not know whether he was doing right or wrong because he was not taught it since childhood.  .  He was taught that he is a prince and he can do anything.

 In verse 4 5 6 and 7 of the Srimad Bhagavad Gita, Duryodhana is taking the names of the maharathis of the vast army of Pandavas and telling his commander Guru Dronacharya about what the maharathi is like?  How is his view composed?  He is examining them well.  He wants to keep all information about the enemy and does not make any mistake on his behalf so that he can win this war.

 In this army, there are many brave archers like Bhima and Arjuna, like Maharathi Yuyudhan, Virat, and Dhrupad.  Along with them, there are also great powerful warriors like Dhushketu, Chekitan, Kashiraj, Purjit, Kuntibhoja and Shaivya, the mighty Yudhamanyu, Abhimanyu, the son of the most powerful Uttamauja Subhadra and the son of Draupadi - they are all maharathis.  But is Brahmin Shrestha, for the information of you, I would like to tell about those heroes of my army who are particularly skilled in operating my army.

 Meaning: Although in the art of art, Dhrishtadyumna was not a significant deterrent to the great power of Dronacharya, but there were many warriors who feared Duryodhana as an obstacle in the path of victory because each of these warriors was as terrible as Bhima and Arjuna.  He had knowledge of Bhima and Arjuna's strength, that's why he compares the other to these two.  Devotees, if we commit any mistake or wrong act, then our conscience makes us aware at once. We feel afraid from inside that we are doing it wrong because God resides in our conscience and that it is wrong for us to do wrong.  Sure, but in our false ego, we forget to do that wrong thing as the right thing and this is what Duryodhana is doing when he sees such a huge army, he sees his creation and one of his army  Above all, when a maharathi sees it, he is frightened once inside and starts thinking about them whether we will win from these maharathis or not but he does not let his fear dominate him and he manages himself.  The Guru starts telling Dronacharya about the nobles of his army and promotes his ego.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

               

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

गीता अध्याय 1 कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 2 और 3

  श्लोक दो -  संजय ने कहा -  हे राजन ! पांडू पुत्रों द्वारा सेना की व्यूह रचना देखकर राजा दुर्योधन अपने गुरु के पास गया और उसने यह शब्द कहे ।

 तात्पर्य -   धृतराष्ट्र जन्म से अंधा था। दुर्भाग्यवश वह आध्यात्मिक दृष्टि से भी वंचित था। वह यह भी जानता था कि उसी के सामान उसके पुत्र भी धर्म के मामले में अंधे हैं और उसे विश्वास था कि वह पांडवों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर पाएंगे क्योंकि पांचो पांडव जन्म से ही पवित्र थे। फिर भी उसे तीर्थ स्थान के प्रभाव के विषय में संदेह था ।इसीलिए संजय युद्ध भूमि की स्थिति के विषय में उसके प्रश्न के मंतव्य को समझ गया। अतः वह निराश राजा को प्रोत्साहित करना चाह रहा था ।उसने उसे विश्वास दिलाया कि उसके पुत्र पवित्र स्थान के प्रभाव में आकर किसी प्रकार का समझौता करने नहीं जा रहे हैं ।उसने राजा को बताया कि उसका पुत्र दुर्योधन पांडवों की सेना को देखकर तुरंत अपने सेनापति द्रोणाचार्य को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने गया यद्यपि दुर्योधन को राजा कहकर संबोधित किया गया है तो भी स्थिति की गंभीरता के कारण उसे सेनापति के पास जाना पड़ा ।दुर्योधन राजनीतिज्ञ बनने के लिए सर्वथा उपयुक्त था किंतु जब उसने पांडवों की व्यूह रचना देखी तो उसका यह कूटनीतिक व्यवहार उसके भय को छिपा ना पाया।

 

 श्लोक 3 -  हे आचार्य ! पांडू पुत्रों की विशाल सेना को देखें, जिसे आप के बुद्धिमान शिष्य द्रुपद के पुत्र ने इतने कौशल से व्यवस्थित किया है।

 तात्पर्य -  परम राजनीतिज्ञ दुर्योधन महान ब्राह्मण सेनापति द्रोणाचार्य के दोषों को इंगित करना चाहता था । अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद के साथ द्रोणाचार्य का कुछ राजनीतिक झगड़ा था । इस झगड़े के फलस्वरुप द्रुपद ने एक महान यज्ञ संपन्न किया, जिससे उसे एक ऐसा पुत्र प्राप्त होने का वरदान मिला, जो द्रोणाचार्य का वध कर सके। द्रोणाचार्य इसे भली भांति जानता था किंतु जब द्रुपद का पुत्र धृष्टद्युम्न युद्ध शिक्षा के लिए उस को सौंपा गया तो द्रोणाचार्य को उसे अपने सारे सैनिक रहस्य प्रदान करने में कोई झिझक नहीं हुई।  अब धृष्टद्युम्न कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में पांडवों का पक्ष ले रहा था और उसने द्रोणाचार्य से जो कला सीखी थी उसी के आधार पर उसने यह व्यू रचना की थी।  दुर्योधन ने द्रोणाचार्य की इस दुर्बलता की ओर इंगित किया जिससे वह युद्ध में सजग रहे और समझौता ना करें । इसके द्वारा वह द्रोणाचार्य को यह भी बताना चाह रहा था कि कहीं वह अपने प्रिय शिष्य पांडवों के प्रति युद्ध में उदारता ना दिखा बैठे विशेष रूप से अर्जुन उसका अत्यंत प्रिय एवं तेजस्वी शिष्य था। दुर्योधन ने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध में इस प्रकार की उदारता से हार हो सकती है।

      इन दोनों श्लोको  मे यह बताया जा रहा है कि जब तक हमें धर्म का ज्ञान नहीं होता । जब तक हम धर्म को नहीं मानते तब तक हमारी बुद्धि अधर्म को स्वीकार करती हैं अगर हम धर्म को स्वीकार करते हैं तो हमें बड़े छोटे का मान अपमान आदर सत्कार करने का ज्ञान प्राप्त होता है जो कि धृतराष्ट्र में भी नहीं था और ना ही दुर्योधन में आया क्योंकि धृतराष्ट्र अपने पुत्र के प्रति बहुत अधिक प्रीति रखता था और यही प्रीति उसके विनाश का कारण बनी। अहंकार इतना बढ़ चुका था  धृतराष्ट्र के अंदर कि वह बड़ा है तो उसे ही राज्य का सिंहासन मिलना चाहिए लेकिन वह जन्म से ही अंधा था तो गुरु ने उसके छोटे भाई पांडु को राज्य सौंप दिया और वहां का राजा बना दिया लेकिन उसे यह बात अंदर ही अंदर व्यथित करने लगी,दुखी करने लगी और उसका असर उसके पुत्र दुर्योधन पर भी होने लगा। लेकिन जब पांडु की मृत्यु हो गई उसे राजा बनाया गया क्योंकि युधिष्ठिर छोटा था तो उसके मन में यह था कि मेरे पुत्र के साथ वह व्यवहार ना हो जो मेरे साथ हुआ था उसी  चिंता और उसी अहंकार के अंदर दुर्योधन की परवरिश हुई और उसमें यही सारे गुण आ गए। दुर्योधन ने कभी भी अपने पांडू भाइयों को अपना बड़ा भाई स्वीकार नहीं किया और उनके लिए अपने मन में इतनी मालीनता रखी कि उसका अंत कुरुक्षेत्र युद्ध में उसके मरण के बाद ही संपन्न हुआ।  वह बड़े छोटों का कोई मान सम्मान नहीं करता था उसके पास भगवान कृष्ण की नारायणी सेना थी फिर भी उसे पांडवों की सेना को देखकर डर लग रहा था क्योंकि उसके अंदर पाप था वह सत्य को नहीं जानता था पापी ही डरता है सत्य को देखकर इसलिए अहंकार का नाश करें और अपने अंदर सत्य  को जागृत करें यही इस दोनों श्लोकों में बताया गया है। 

                                                        प्रणाम

                                                अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title : Gita Chapter 1 Military Inspection verses 2 and 3 in the battlefield of Kurukshetra

Verse two - Sanjay said - O Rajan!  Seeing the array of army by Pandu sons, King Duryodhana went to his Guru and he said these words.

 Meaning - Dhritarashtra was blind from birth.  Unfortunately he was also deprived of spiritual vision.  He also knew that his sons, like him, were blind in religion and believed that he would never compromise with the Pandavas because the five Pandavas were sacred from birth.  Still he had doubts about the effect of the place of pilgrimage. That is why Sanjay understood the intent of his question regarding the status of the battle ground.  So he wanted to encourage the frustrated king. He convinced him that his sons were not going to come to any kind of compromise under the influence of the holy place. He told the king that his son Duryodhana, seeing the army of the Pandavas, immediately saw his commander.  Dronacharya went to apprise him of the real situation. Although Duryodhana is addressed as a king, due to the seriousness of the situation, he had to go to the Senapati. Duryodhana was perfectly fit to become a politician but when he saw the arrogance of Pandavas  Diplomatic behavior could not hide his fear.


 Verse 3 - O teacher!  Look at the vast army of Pandu sons, which has been so skillfully organized by the son of your wise disciple Drupada.

 Meaning - The ultimate politician Duryodhana wanted to point out the defects of the great Brahmin commander Dronacharya.  Dronacharya had some political quarrel with Raja Drupada, father of Draupadi, Arjuna's wife.  As a result of this quarrel, Drupada performed a great yagna, which gave him the boon of getting a son who could kill Dronacharya.  Dronacharya knew it well but when Dhrishtadyumna, the son of Drupada, was entrusted to him for war education, Dronacharya had no hesitation in giving him all his military secrets.  Now Dhrishtadyumna was favoring the Pandavas in the battle ground of Kurukshetra and he created this view based on the art he had learned from Dronacharya.  Duryodhana pointed out this weakness of Dronacharya by which he would remain alert in war and not compromise.  By this, he was also trying to tell Dronacharya that if he could not show generosity towards his beloved disciple Pandavas in the war, especially Arjuna was his most beloved and stunning disciple.  Duryodhana also warned that this kind of leniency in a war could lead to defeat.

 In both these verses it is being told that until we have knowledge of religion.  As long as we do not believe in religion, our intellect accepts unrighteousness. If we accept religion, then we get the knowledge of respecting the eldest, which was not even in Dhritarashtra nor in Duryodhana.  Came because Dhritarashtra used to have a lot of love towards his son and this kindness became the reason for his destruction.  The arrogance had grown so much inside Dhritarashtra that if he is older then he should get the throne of the kingdom but he was blind from birth, then the Guru handed over the kingdom to his younger brother Pandu and made him the king there, but he got it inside  She started to get upset inside, started to hurt and it also affected her son Duryodhana.  But when Pandu died, he was made king because Yudhishthira was small, so it was in his mind that my son should not be treated what happened to me, Duryodhana was raised in the same anxiety and same ego and all these  Properties arrived.  Duryodhana never accepted his Pandu brothers as his elder brothers and kept so much gentleness in his mind for him that his end was completed only after his death in the Kurukshetra war.  He did not respect the little ones, he had the Narayani army of Lord Krishna, yet he was afraid to see the army of Pandavas because there was sin in him, he did not know the truth.  Destroy and awaken the truth inside you, this is stated in both of these verses.

 Greetings

 Annapurna Sharma

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

गीता अध्याय 1 कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 1

   धृतराष्ट्र ने कहा  - हे संजय धर्म भूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे तथा पांडु के पुत्रों ने क्या किया।

   तात्पर्य -  भगवद्गीता एक बहू पठित आस्तिक विज्ञान है जो गीता माहातम में सार रूप में दिया हुआ है ।इसमें यह उल्लेख है कि मनुष्य को चाहिए कि वह श्री कृष्ण के भक्त की सहायता से स॓वीक्षण करते हुए भगवद गीता का अध्ययन करें और स्वार्थ प्रेरित व्याख्याओ के बिना उसे समझने का प्रयास करें ।अर्जुन ने जिस प्रकार से साक्षात भगवान कृष्ण से गीता सुनी और उसका उपदेश ग्रहण किया इस प्रकार स्पष्ट अनुभूति का उदाहरण भगवत गीता में ही है यदि उसे गुरु परंपरा से निजी स्वार्थ से प्रेरित हुए बिना किसी को भगवद्गीता समझने का सौभाग्य प्राप्त हो तो वह समस्त वैदिक ज्ञान तथा विश्व के समस्त शास्त्रों के अध्ययन को पीछे छोड़ देता है पाठक को भगवत गीता में न केवल अन्य शास्त्रों की सारी बातें मिलेंगी अभी तो ऐसी बातें भी मिलेंगी जो अन्यत्र कहीं उपलब्ध नहीं है यही गीता का विशिष्ट मानदंड है स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा साक्षात् उच्चरित होने के कारण यह पूर्ण आस्तिक विज्ञान है।

                महाभारत में वर्णित  धृतराष्ट्र तथा संजय की वार्ताएं इस महान दर्शन के मूल सिद्धांत का कार्य करती हैं माना जाता है कि इस दर्शन की प्रस्तुति कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में हुई जो वैदिक युग से पवित्र तीर्थ स्थल रहा है इसका प्रवचन भगवान द्वारा मानव जाति के पथ प्रदर्शन हेतु तब किया गया जब वे इस लोक में स्वयं उपस्थित थे।

        धर्म क्षेत्र शब्द सार्थक है क्योंकि कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में अर्जुन के पक्ष में श्री भगवान स्वयं उपस्थित थे कौरवों का पिता धृतराष्ट्र अपने पुत्रों की विजय की संभावना के विषय में अत्यधिक संदिग्ध था अतः इसी संदेह के कारण उसने अपने सचिव से पूछा उन्होंने क्या किया वह आश्वस्त था कि उसके पुत्र तथा उसके छोटे भाई पांडु के पुत्र कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में निर्णय आत्मक संग्राम के लिए एकत्र हुए हैं फिर भी उसकी जिज्ञासा सार्थक है वह नहीं चाहता था कि भाइयों में कोई समझौता हो अतः वह युद्ध भूमि में अपने पुत्रों की नियति (भाग्य, भावी) के विषय में आश्वस्त होना चाह रहा था|चूँकि इस युद्ध को कुरुक्षेत्र में लड़ा जाना था जिसका उल्लेख वेदों में स्वर्ग के निवासियों के लिए भी तीर्थ स्थल रूप में हुआ है अतः धृतराष्ट्र अत्यंत भयभीत था कि पवित्र स्थल का युद्ध के परिणाम पर ना जाने कैसा प्रभाव पड़े उसे भली-भांति ज्ञात था कि इसका प्रभाव अर्जुन तथा पांडु के अन्य पुत्रों पर अत्यंत अनुकूल पड़ेगा क्योंकि स्वभाव से वे सभी पुण्यात्मा थे संजय श्री व्यास का शिष्य था अतः उनकी कृपा से संजय  धृतराष्ट्र के कक्ष में बैठे-बैठे कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल का दर्शन कर सकता था इसीलिए  धृतराष्ट्र ने उससे युद्ध स्थल की स्थिति के विषय में पूछा।

             पांडव   धृतराष्ट्र के पुत्र दोनों ही एक वंश से संबंधित हैं किंतु यहां पर धृतराष्ट्र के वाक्य से उसके मनोभाव प्रकट होते हैं उसने जानबूझकर अपने पुत्रों को कुरु कहा है और पांडु के पुत्रों को वंश के उत्तराधिकार से विलग कर दिया इस तरह पांडु के पुत्रों अर्थात अपने भतीजो के साथ  धृतराष्ट्र की विशिष्ट   मनः स्तिथि समझी जा सकती है जिस प्रकार धान के खेत से अवांछित पौधों को उखाड़ दिया जाता है उसी प्रकार इस कथा के आरंभ से ही ऐसी आशा की जाती है कि जहां धर्म के पिता श्री कृष्ण उपस्थित हो वहां कुरुक्षेत्र रूपी खेत में दुर्योधन  आदि  धृतराष्ट्र के पुत्र रूपी से अवांछित पौधों को समूल नष्ट करके युधिष्ठिर आदि नितांत धार्मिक पुरुषों की स्थापना की जाएगी यहां धर्म क्षेत्र तथा कुरुक्षेत्र शब्दों की उनकी ऐतिहासिक तथा वैदिक महत्ता के अतिरिक्त यही सार्थकता है।

                                                         प्रणाम

                                                    अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Geeta Chapter 1 Military Inspection Verse 1 at the battlefield of Kurukshetra

DhritarashtraGeeta Chapter 1 Military Inspection Verse 1 at the battlefield of Kurukshetra said - O Sanjay Dharma Bhoomi, what did my and Pandu's sons have done in Kurukshetra with the desire to fight.

 Meaning: The Bhagavad Gita is a multi-read theistic science which is summarized in the Gita Mahatama. It mentions that one should study the Bhagavad Gita with the help of a devotee of Shri Krishna and study the Bhagavad Gita.  Try to understand it without understanding it. The way Arjuna listened to and heard the Gita from Lord Krishna, the example of this clear feeling is in the Bhagavad Gita only if he was inspired by personal interest from the Guru tradition to understand someone as Bhagavad Gita.  If lucky, he leaves behind all the Vedic knowledge and the study of all the scriptures of the world, the reader will not only get all the things of other scriptures in the Bhagavad Gita, but now there will also be such things which are not available elsewhere.  It is a complete theistic science due to the fact that it is described by Lord Krishna himself.

 The talks of Dhritarashtra and Sanjay described in the Mahabharata serve as the basic principle of this great philosophy that the presentation of this philosophy is believed to have taken place in the battle site of Kurukshetra which has been a holy pilgrimage site since the Vedic era, its discourse is shown by God to mankind  This was done when he himself was present in this world.

 The word Dharma Kshetra is meaningful because Shri Bhagavan himself was present in favor of Arjuna in the battlefield of Kurukshetra, Dhritarashtra, the father of the Kauravas, was highly suspicious about the possibility of victory of his sons, so due to this doubt he asked his secretary what he did.  Was convinced that his son and his younger brother Pandu's sons have gathered in the battlefield of Kurukshetra for the war of war, yet his curiosity is meaningful. He did not want any compromise between the brothers and hence the destiny of his sons in the battlefield  (Fate, future). Since this war was to be fought in Kurukshetra, which is also mentioned in the Vedas as a pilgrimage for the inhabitants of heaven, Dhritarashtra was extremely afraid that the holy site would be of war.  It was well known that the impact would not have any impact on the result that its effect would be very favorable to Arjuna and other sons of Pandu because by nature all of them were saints, Sanjay was a disciple of Shri Vyas, so by his grace Sanjay sat in Dhritarashtra's chamber.  - Sithe could see the battle site of Kurukshetra, that's why Dhritarashtra asked him about the status of the battle site.

 Both of the sons of Pandava Dhritarashtra belong to one dynasty but here Dhritarashtra's sentence reveals his feelings. He deliberately called his sons Kuru and separated the sons of Pandu from the succession of the dynasty, thus the sons of Pandu i.e.  With the nephew, Dhritarashtra's unique mind-set can be understood as the way unwanted plants are uprooted from the paddy field, in the same way, from the beginning of this story, it is expected that where the father of religion, Shri Krishna, is present, there is the form of Kurukshetra.  In the field, Duryodhana etc. Dhritarashtra's son will destroy the unwanted plants and establish Yudhishthira and absolutely religious men, here the words Dharma Kshetra and Kurukshetra have the same meaning in addition to their historical and Vedic significance.

 Greetings

 Annapurna Sharma

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

श्रीमद्भागवत गीता में भगवान के साथ हमारा संबंध

 भगवान के साथ हमारा संबंध सेवा का संबंध है। परमेश्वर परम भोक्ता है और हम सारे जीव उनके सेवक हैं । हम सब उनके भोग के लिए उत्पन्न किए गए हैं और यदि हम भगवान के साथ उस नित्य भोग में भाग लेते हैं तो हम सुखी बनते हैं। परमेश्वर की दिव्य प्रेम मय सेवा किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता ।जिनकी बुद्धि भौतिक इच्छाओं द्वारा चुरा ली गई है वह देवताओं की शरण में जाते हैं और वे अपने अपने स्वभाव के अनुसार पूजा के विशेष विधि विधानो  का पालन करते हैं ।यहां यह स्पष्ट कहा गया है कि जो वासना द्वारा निर्देशित होते हैं वह भगवान कृष्ण की पूजा ना करके देवताओं की पूजा करते हैं जब हम कृष्ण का नाम लेते हैं तो हम किसी सांप्रदायिक नाम का उल्लेख नहीं करते ।कृष्ण का अर्थ है सर्वोच्च आनंद और इसकी पुष्टि हुई है कि परमेश्वर समस्त आनंद के आगार हैं। भगवान तो हमेशा सुखी हैं और यदि जीव उनकी संगति करते हैं उनके साथ सहयोग करते हैं तो वह भी सुखी बन जाते हैं वृंदावन की सारी जनता कृष्ण के अतिरिक्त अन्य किसी को नहीं जानती थी परंतु भगवान कृष्ण ने अपने पिता नंद महाराज को भी इंद्र देव की पूजा करने से निरुत्साहित किया क्योंकि वह इस तथ्य को प्रतिष्ठित करना चाहते थे कि लोगों को किसी भी देवता की पूजा करने की आवश्यकता नहीं है उन्हें एकमात्र परमेश्वर की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उनका चरम लक्ष्य उनके भगवान के धाम को वापस जाना है ।

                   भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण के धाम का वर्णन इस प्रकार हुआ है-मेरा परमधाम ना तो सूर्य या चंद्रमा द्वारा नहीं अग्नि या बिजली द्वारा प्रकाशित होता है जो लोग वहां पहुंच जाते हैं ,वे इस भौतिक जगत में फिर कभी नहीं लौटते।

                भगवान अपने धाम गोलोक में नित्य निवास करते हैं फिर भी इस संसार से उन तक पहुंचा जा सकता है और ऐसा करने के लिए वे अपने सच्चिदानंद विग्रह रूप को व्यक्त करते हैं जो उनका असली रूप है जब वे इस रूप को प्रकट करते हैं तब हमें इसकी कल्पना करने की आवश्यकता नहीं रह जाती कि उनका रूप कैसा है वह अपनी सर्व शक्तिमत्ता  के कारण ही अपने वास्तविक रूप में हमारे समक्ष प्रकट होते हैं और अपनी लीलाओं का प्रदर्शन करते हैं।

                 भुलक्कड़ जीवो बुद्धिजीवियों ने परमेश्वर के साथ अपने संबंध को भुला दिया है और वे सब भौतिक कार्यों के विषय में सोचने में मग्न रहते हैं ।इनकी चिंतन शक्ति को आध्यात्मिक आकाश की ओर मोड़ने के लिए ही कृष्णदेवयापन  व्यास ने प्रचुर वैदिक साहित्य प्रदान किया है । सर्वप्रथम उन्होंने वेद के चार विभाग किए फिर उन्होंने उनकी व्याख्या पुराणों में की और अल्पज्ञो के लिए उन्होंने महाभारत की रचना की महाभारत में ही भगवद्गीता दी हुई है तत्पश्चात वैदिक साहित्य का सार वेदांत सूत्र में दिया गया है और भावी पथ- प्रदर्शन के लिए उन्होंने वेदांत सूत्र का सहज भाष्य भी दिया जो श्रीमद्भागवत्म कहलाता है ।हमें इन वैदिक ग्रंथों के अध्ययन में अपना चित् लगाना चाहिए।

                 सारांश यह है कि भगवद्गीता दिव्य साहित्य है जिसको ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए यदि कोई भगवद्गीता के उपदेशों का पालन करें तो वह जीवन के दुखों तथा चिंताओं से मुक्त हो सकता है वह इस जीवन में सारे भय से मुक्त हो जाएगा और उसका अगला जीवन आध्यात्मिक होगा।

            यदि कोई भगवद्गीता को निष्ठा तथा गंभीरता के साथ पढ़ता है तो भगवान की कृपा से उसके सारे पूर्व दुष्कर्मो के फलों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

             सब धर्मों को त्याग कर एकमात्र मेरी ही शरण में आओ मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूंगा तुम डरो मत इस प्रकार अपनी शरण में आए भक्तों का पूरा उत्तरदायित्व भगवान अपने ऊपर ले लेते हैं और उसके समस्त पापों को क्षमा कर देते हैं।

             मनुष्य जल में स्नान करके नित्य अपने को स्वच्छ कर सकता है लेकिन यदि कोई भगवद्गीता  रूपी पवित्र गंगाजल में एक बार भी स्नान कर ले तो भौतिक जीवन की मलिनता से सदा सदा के लिए मुक्त हो जाता है।

           जो गंगाजल पीता है वह मुक्ति प्राप्त करता है अतः उसके लिए क्या कहा जाए जो भगवद्गीता का अमृत पान करता है भगवद गीता महाभारत का अमृत है और इसे भगवान कृष्ण ने स्वयं सुनाया है। भगवद्गीता भगवान के मुख से निकली है और गंगा भगवान के चरण कमलों से निकली है निसंदेह भगवान के मुख तथा चरणों में कोई अंतर नहीं है लेकिन भगवद्गीता गंगाजल की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।

           यह गीतोपनिषद भगवत गीता जो समस्त उपनिषदों का सार है,  गाय के तुल्य हैं और ग्वाल बाल के रूप में विख्यात भगवान कृष्ण इस गाय को दुह  रहे हैं,अर्जुन बछड़े के समान हैं और सारे विद्वान तथा शुद्ध भक्त भगवद्गीता के अमृतमय दूध का पान करने वाले हैं।

          आज के युग में लोग एक शास्त्र , एक ईश्वर ,एक धर्म तथा एक व्यक्ति के लिए अत्यंत उत्सुक हैं केवल एक शास्त्र भगवत गीता है जो सारे विश्व के लिए हो सारे विश्व के लिए एक ईश्वर हो - श्री कृष्ण और एक मंत्र ,एक प्रार्थना हो ।उनके नाम का कीर्तन -हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे केवल एक ही कार्य हो भगवान की सेवा।

                       जय श्री कृष्ण

                                                          प्रणाम

                                                अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title- Our relationship with God in Shrimad Bhagwat Geeta

Our relationship with God is a relationship of service.  God is the ultimate creator and all of us are his servants.  We are all created for their enjoyment and if we participate in that continual enjoyment with God then we become happy.  Without serving the divine love of God, a living being cannot be happy. Those whose intellect has been stolen by material desires, they go to the shelter of the gods and they follow the special method of worship according to their own nature.  It is said that those who are guided by lust do not worship Lord Krishna and worship the gods. When we take the name of Krishna, we do not mention any communal name. Krishna means supreme bliss and it is confirmed.  That God is the object of all bliss.  God is always happy and if the creatures associate with him, they also become happy, then they also become happy. All the people of Vrindavan did not know anyone other than Krishna, but Lord Krishna also gave his father Nand Maharaj to Indra Dev.  Discouraged from worshiping because he wanted to establish the fact that people do not need to worship any deity. They should worship the only God because their ultimate goal is to return to their Lord's abode.

 Lord Shri Krishna's abode is described in the Bhagavad Gita as follows - My supreme abode is illuminated not by the sun or the moon but by fire or lightning. Those who reach there never return to this material world.

 God resides daily in his abode Goloka, yet he can be reached from this world and to do so he expresses his Sachchidananda Deity form which is his true form when he reveals this form to us then  There is no need to imagine how his form is, he appears to us in his real form only because of his all-powerful power and performs his pastimes.

 Forgetful living intellectuals have forgotten their relationship with God and they are engrossed in thinking about material works. It is only to turn their contemplative power towards the spiritual sky that Krishnadevayana Vyasa has provided abundant Vedic literature.  He first made four divisions of the Vedas, then he explained them in the Puranas, and for the little known, he composed the Mahabharata, in the Mahabharata itself, the Bhagavad Gita is given, then the essence of Vedic literature is given in the Vedanta Sutra and for future guidance, he gave Vedanta  He also gave a simple commentary of the sutra which is called Srimad Bhagavatam. We should put our mind in the study of these Vedic texts.

 The gist is that the Bhagavad Gita is a divine literature which should be read carefully if one follows the teachings of the Bhagavad Gita, then he can be free from the sorrows and worries of life, he will be free from all fear in this life and his next life will be spiritual.

 If one reads the Bhagavad Gita with devotion and sincerity, by the grace of God all the fruits of his former misdeeds have no effect on him.

 Abandon all religions, come to my only refuge, I will free you from all sins, do not be afraid. In this way God takes full responsibility of the devotees who have come to his refuge and forgives all his sins.

 A person can clean himself regularly by bathing in water, but if one takes a bath even once in the holy Ganges water in the form of the Bhagavad Gita, one is always free from the filth of material life.

 The person who drinks Ganga water attains liberation, so what can be said for him who drinks the nectar of the Bhagavad Gita, Bhagavad Gita is the nectar of Mahabharata and narrated by Lord Krishna himself.  The Bhagavad Gita is derived from the mouth of God and the Ganges is derived from the lotus feet of God. Of course there is no difference in the face and feet of God but the Bhagavad Gita is more important than the Ganges water.

 This Geetopanishad Bhagavad Gita, which is the essence of all the Upanishads, is like a cow and Lord Krishna, famous as Gwal Baal is milking this cow, is like an Arjuna calf and all the scholars and pure devotees who drink the nectarine milk of the Bhagavad Gita  Huh.

 In today's era, people are very keen on one scripture, one God, one religion and one person. Only one scripture is Bhagavad Gita, which is for all the world, one God for all the world - Shri Krishna and one mantra, one prayer.  Kirtan in his name - Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare. Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Only one task should be to serve God.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

बुधवार, 6 जनवरी 2021

श्रीमद भगवत गीता में सनातन धर्म की परिभाषा

 सनातन धर्म किसी सांप्रदायिक धर्म पद्धति का सूचक नहीं है यह तो नित्य परमेश्वर के साथ नित्य जीवो के नित्य कर्म का सूचक है ।यह जीव के नित्य धर्म को बताता है श्रीपाद रामानुजाचार्य ने सनातन शब्द की व्याख्या इस प्रकार की है "वह जिसका न आदि है और ना अंत"। हमारा भगवान के साथ घनिष्ठ संबंध है और क्योंकि हम सभी गुणात्मक रूप से एक हैं सनातन धर्म सनातन भगवान तथा सनातन जीव अतएव गीता का सारा अभिप्राय हमारे सनातन धर्म को जागृत करना है जो जीव की शाश्वत वृत्ति है है।

                भगवद्गीता में स्पष्ट रूप से प्रकृति के गुणों के अनुसार तीन प्रकार के कर्मों का उल्लेख है- पहला सात्विक कर्म, दूसरा राजसिक कर्म ,तथा तीसरा तामसिक कर्म। इसी प्रकार आहार के भी तीन भेद हैं पहला सात्विक आहार, दूसरा राजसिक आहार,  तथा तीसरा तामसिक आहार।

         सनातन धर्म उस कर्म का सूचक है जो बदला नहीं जा सकता उदाहरण -ना तो जल से उसकी तरलता विलग की जा सकती है ना अग्नि से ऊष्मा विलग की जा सकती है ठीक इसी प्रकार जीव से उसके नित्यकर्म को विलग नही किया जा सकता। सनातन धर्म जीव का शाश्वत अंग है जिसका आदि अंत ना हो वह सांप्रदायिक नहीं हो सकता क्योंकि उसे किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता ।जिनका संबंध किस संप्रदाय से होगा वे सनातन धर्म को भी सांप्रदायिक मानने की भूल करेंगे किंतु यदि हम इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और आधुनिक विज्ञान के प्रकाश में सोचें तो हम सहज ही देख सकते हैं कि सनातन धर्म विश्व के समस्त लोगों का ही नहीं अपितु ब्रह्मांड के समस्त जीवो का है।

            सनातन धर्म के स्वरूप के प्रसंग में हमें धर्म की धारणा को संस्कृत के मूल शब्द के अर्थ से समझना होगा धर्म का अर्थ है जो पदार्थ विशेष में सदैव रहता है जब सनातन गोस्वामी ने श्री चैतन्य महाप्रभु से प्रत्येक जीव के स्वरूप के विषय में जिज्ञासा की तो भगवान ने उत्तर दिया कि जीव का स्वरूप या स्वाभाविक स्थिति भगवान की सेवा करना है यदि हम चैतन्य महाप्रभु की इस कथन का विश्लेषण करें तो हम देखेंगे कि एक जीव दूसरे जीव की सेवा में निरंतर लगा हुआ है एक जीव दूसरे जीव की सेवा कई रूपों में करता है ऐसा करके जीव जीवन का भोग करता है सेवा जीव की चिर सहचरी है और सेवा करना जीव का शाश्वत सनातन धर्म है किसी विशेष श्रद्धा को अंगीकार करना अपने सनातन धर्म को अंगीकार करना नहीं है सेवा करना ही सनातन धर्म है।

                               जय श्री कृष्ण

                                                          प्रणाम

                                                      अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Definition of Sanatana Dharma in Srimad Bhagavad Gita

Sanatana Dharma is not indicative of any communal religion system; it is an indicator of the continual karma of the living beings along with the eternal God. It describes the eternal religion of the living being. Shripad Ramanujacharya has interpreted the word Sanatana as "He who has no beginning."  And no end ".  We have a close relationship with God and because we are all qualitatively one, Sanatana Dharma Sanatana Bhagavan and Sanatana Jeeva, therefore the whole meaning of Gita is to awaken our Sanatana Dharma which is the eternal instinct of Jiva.

 The Bhagavad Gita clearly mentions three types of karma according to the qualities of nature - first satvik karma, second rajasik karma, and third tamasik karma.  Similarly, there are three differences in diet, first satvic food, second rajasic diet, and third tamasic diet.

 Sanatana Dharma is an indicator of karma that cannot be changed. For example, its fluidity can be dissolved with water or heat can be dissolved by fire, in the same way, its routine cannot be dissolved from the living being.  Sanatana Dharma is the eternal part of the organism, which does not end in the beginning, it cannot be communal because it cannot be tied to any boundary. Which sect will it belong to? They will forget to consider Sanatan Dharma also as communal but if we are serious about this subject  Thinking through and thinking in the light of modern science, we can easily see that eternal religion belongs not only to all the people of the world, but to all the beings of the universe.

 In the context of the form of Sanatana Dharma, we have to understand the concept of Dharma from the meaning of the root word of Sanskrit. Dharma means that which is always in a particular substance, when Sanatana Goswami inquired from Shri Chaitanya Mahaprabhu about the nature of every living being.  The Lord replied that the nature or natural state of the living being is to serve the Lord. If we analyze this statement of Chaitanya Mahaprabhu, we will see that one organism is constantly engaged in service of another living being.  By doing this, the organism enjoys life. Service is the eternal support of the life and serving is the eternal eternal religion of the living. Adopting any special reverence is not embracing your Sanatana Dharma. Serving is the eternal religion.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

श्रीमद भगवद गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17

  श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17  --- इन श्लोकों में तत्वदर्शीयों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि असत् (भौतिक शरीर) का तो कोई चीर ...