मंगलवार, 27 जुलाई 2021

अर्जुन का युद्ध करने से इनकार भाग 1

 अर्जुन का युद्ध करने से इनकार भाग 1  --  यदि कोई भी मनुष्य निष्ठा तथा गंभीरता के साथ भगवत गीता का पठन श्रवण करता है तो भगवान की कृपा से उसके सारे पूर्व दुष्कर्मो के फलों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता ।अर्जुन श्रीकृष्ण से गीता के श्लोक 29 30 31 में कहता है कि -- मेरा सारा शरीर कांप रहा है ,मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं ,मेरा गांडीव धनुष मेरे हाथ से सरक रहा है और मेरी त्वचा जल रही है। मैं यहां अब और अधिक खड़ा रहने में असमर्थ हूं। मैं अपने को भूल रहा हूं और मेरा सिर चकरा रहा है। हे कृष्ण !मुझे तो केवल अमंगल के कारण दिख रहे हैं ।इस युद्ध में अपने ही स्वजनों का वध करने से ना तो मुझे कोई अच्छाई ही दिखती है और ना मैं उसे किसी प्रकार की विजय, राज्य या सुख की इच्छा रखता हूं ।

 श्लोक का सार --  शरीर में दो प्रकार का कंपन होता है और रोंगटे भी दो प्रकार से खड़े होते हैं। ऐसा या तो आध्यात्मिक परमानंद के समय या भौतिक परिस्थितियों में अत्यधिक भय उत्पन्न होने पर होता है ।दिव्य साक्षात्कार में कोई भय नहीं होता ।इस अवस्था में अर्जुन के जो लक्षण है वह भौतिक भय अर्थात जीवन की हानि के कारण है अन्य लक्षणों से भी यह स्पष्ट है ,वह इतना अधीर हो गया कि उसका विख्यात धनुष गांडीव उसके हाथों से सरक रहा था और उसकी त्वचा में जलन उत्पन्न हो रही थी यह सब लक्षण देहात्मबुद्धि से जन्य है ।

                         अपने अधैर्य के कारण अर्जुन युद्ध भूमि में खड़ा रहने मैं असमर्थ था और अपने मन की इस दुर्बलता के कारण उसे आत्मविस्मृति हो रही थी। भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक आसक्ति के कारण मनुष्य ऐसी मोहमयी स्थिति में पड़ जाता है ।ऐसा भय तथा मानसिक असंतुलन उन व्यक्तियों में उत्पन्न होता है जो भौतिक परिस्थितियों से ग्रस्त होते हैं ।अर्जुन को युद्ध भूमि में केवल दुखदाई पराजय की प्रतीति हो रही थी ।वह शत्रु पर विजय पाकर भी सुखी नहीं होगा ।निमित्तानी विपरीतानि  शब्द महत्वपूर्ण है-- जब मनुष्य को अपनी आशाओं में केवल निराशा दिखती है तो वह सोचता है मैं यहां क्यों हूं ?प्रत्येक प्राणी अपने में तथा अपने स्वार्थ में रुचि रखता है किसी की भी परमात्मा में रुचि नहीं होती ।कृष्ण की इच्छा से अर्जुन अपने स्वार्थ  के प्रति अज्ञान दिख रहा है। मनुष्य का वास्तविक स्वार्थ तो विष्णु या कृष्ण में निहित है। बुद्धिजीवी इसे भूल जाता है इसीलिए उसे भौतिक कष्ट उठाने पड़ते हैं। अर्जुन ने सोचा कि उसकी विजय केवल उसके शोक का कारण बन सकती है ।

              यह जाने बिना कि मनुष्य का स्वार्थ विष्णु या कृष्ण में है। सारे बुद्धिजीवी शारीरिक संबंधों के प्रति यह सोचकर आकर्षित होते हैं कि वे ऐसी परिस्थितियों में प्रसन्न रहेंगे ।ऐसी देहात्मबुद्धि  के कारण वैवाहिक सुख  के कारणों को भी भूल जाते हैं ।अर्जुन तो क्षत्रिय का नैतिक धर्म भी भूल गया था ।कहा जाता है कि दो प्रकार के मनुष्य परम शक्तिशाली तथा जाज्वल्यमान सूर्य मंडल में प्रवेश करने के योग्य होते हैं यह हैं एक तो क्षत्रिय जो कृष्ण की आज्ञा से युद्ध में मरता है तथा दूसरा सन्यासी जो आध्यात्मिक अनुशीलन में लगा रहता है ।अर्जुन अपने शत्रुओं को भी मारने से विमुख हो रहा है। अपने संबंधियों की बात तो छोड़ दे। मैं सोचता है कि स्वजनों को मारने से उसे जीवन में सुख नहीं मिलेगा अतः वह लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है। जिस प्रकार की भूख ना लगने पर कोई भोजन बनाने को तैयार नहीं होता ।उसने तो वन जाने का निश्चय कर लिया है ।जहां वह एकांत में निराशा पूर्ण जीवन काट सके किंतु क्षत्रिय होने के नाते उसे अपने जीवन निर्वाह के लिए राज्य चाहिए क्योंकि क्षत्रिय कोई अन्य कार्य नहीं कर सकता किंतु अर्जुन के पास राज्य कहां है उसके लिए तो राज्य प्राप्त करने का एकमात्र अवसर है कि अपने बंधु बांधव से लड़कर अपने पिता के राज्य का उत्तराधिकार प्राप्त करें जिसे वह करना नहीं चाह रहा है ।इसीलिए वह अपने को जंगल में एकांतवास करके निराशा का एकांत जीवन बिताने के योग्य समझता है ।

                            जय श्री कृष्ण 

                                                           प्रणाम 

                                               अन्नपूर्णा शर्मा

murudeshwar

English Translation 

Title - Arjuna's Refusal to Fight Part 1

Arjuna's refusal to fight Part 1 - If any man listens to the reading of the Bhagavad Gita with sincerity and sincerity, then by the grace of the Lord, the fruits of all his past misdeeds do not affect him. Arjuna of Gita from Shri Krishna In Shlok 29 30 31 it is said that - My whole body is trembling, my hair is standing up, my Gandiv bow is sliding from my hand and my skin is burning. I am unable to stand here any longer. I am forgetting myself and my head is spinning. O Krishna! I see only because of bad luck. I do not see any good in this war by killing my own kinsmen, and I do not wish him any kind of victory, kingdom or happiness.


 The essence of the verse - There are two types of vibrations in the body and two types of hair stand. This happens either at times of spiritual ecstasy or when there is excessive fear in material circumstances. There is no fear in divine realization. The symptoms of Arjuna in this state are due to material fear, i.e., loss of life. Obviously, he became so impatient that his famous bow, the Gandiva, was sliding through his hands and his skin was burning, all these symptoms were born of the intellect.


                         Due to my impatience, Arjuna was unable to stand on the battlefield and this weakness of his mind was causing him to forget himself. Due to excessive attachment to material things, man falls into such a deluded state. Such fear and mental imbalance arise in those people who suffer from material conditions. Arjun was feeling only tragic defeat on the battlefield. He will not be happy even after conquering the enemy. The word Nimittani Viparitani is important - When a man sees only despair in his hopes, he thinks why am I here? Every living being is interested in himself and in his selfishness. There is no interest in God. Arjuna is showing ignorance of his selfishness by the will of Krishna. The real self-interest of man lies in Vishnu or Krishna. The intellectual forgets this, so he has to suffer materially. Arjuna thought that his victory could only become the cause of his grief.


              Without knowing that man's selfishness is in Vishnu or Krishna. All intellectuals are attracted to physical relations thinking that they will be happy in such circumstances. Due to such physical intellect, they also forget the reasons for marital happiness. Arjun even forgot the moral religion of Kshatriya. It is said that there are two types. The human beings are able to enter the most powerful and shining Sun Mandal. These are the Kshatriyas who die in battle at the command of Krishna and the other ascetics who are engaged in spiritual pursuits. Arjuna is turning away from killing even his enemies. Is. Leave it to your relatives. I think that killing relatives will not give him happiness in life so he is not inclined to fight. The kind of hunger no one is ready to cook when he is not hungry. He has decided to go to the forest. Where he can live a life full of despair in solitude, but being a Kshatriya, he needs a kingdom for his subsistence because a Kshatriya is no one. Cannot do any other work, but where Arjuna has the kingdom, the only opportunity for him to get the kingdom is to fight his brother Bandhav and get the succession of his father's kingdom, which he does not want to do. That's why he himself in the forest. By seclusion, considers it worthy to live a life of despair.


                            Long live Shri Krishna


                                                           Greetings


                                               Annapurna Sharma

रविवार, 13 जून 2021

अर्जुन का मोह

krishna

 संसार के सारे भौतिक कार्यकलाप प्रकृति के तीन गुणों के अधीन संपन्न होते हैं। यद्यपि प्रकृति के तीन गुण परमेश्वर कृष्ण से उद्भूत हैं।  फिर भी भगवान कृष्ण उनके अधीन नहीं होते। प्रत्येक व्यक्ति इस भौतिक शरीर रूपी रथ पर आरूढ़ है और बुद्धि इसका सारथी है ,मन लगाम है तथा इंद्रियां घोड़े हैं। इस प्रकार मन तथा इंद्रियों की संगति से यह आत्मा सुख या दुख का भोक्ता है ।मैं (कृष्ण )समस्त आध्यात्मिक तथा भौतिक जगतो का कारण हूं ।प्रत्येक वस्तु मुझ ही से उद्धृत है। जो बुद्धिमान या भली भांति जानते हैं वह मेरी प्रेमा भक्ति में लगते हैं तथा हृदय से पूरी तरह मेरी पूजा में तत्पर होते है।

            भौतिक जगत रूपी वृक्ष आध्यात्मिक जगत रूपी वास्तविक वृक्ष का प्रतिबिंब मात्र है। इस भौतिक जगत रूपी वृक्ष में आसक्त रहने वाले मनुष्य की मुक्ति की कोई संभावना नहीं होती। लेकिन जो मनुष्य आध्यात्मिक जगत रूपी वृक्ष को समझ लेता है वह आत्मोन्नोति नहीं कर सकता है। 

           श्रीमद्भगवद्गीता के पहले अध्याय के 25 वें श्लोक में श्रीकृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि भीष्म,द्रोण तथा विश्व भर के अन्य समस्त राजाओं के सामने भगवान ने कहा कि हे पार्थ !यहां पर एकत्र सारे "कुरुओं को देखो"। इससे श्री कृष्ण का क्या अभिप्राय है? क्या अर्जुन वहीं पर रुककर युद्ध करना नहीं चाहता था? लेकिन समस्त जीवो के परमात्मा स्वरुप भगवान कृष्ण यह जानते थे कि अर्जुन के मन में क्या चल रहा है ?अर्जुन के लिए कृष्ण पार्थ शब्द का उपयोग करते थे क्योंकि पार्थ शब्द अर्थात प्रथा या कुंती पुत्र।  मित्र के रुप में भी अर्जुन को बता देना चाहते थे कि अर्जुन उनके पिता वासुदेव की बहन प्रथा का पुत्र था इसीलिए वे अर्जुन को पार्थ कहकर संबोधित करते थे। कृष्ण को पार्थ से ऐसी आशा नहीं थी कि वह अपने सगे संबंधियों को देखकर इस प्रकार निरुक्त सहित हो जाएगा ।कृष्ण अपने मित्र की मनः स्थिति की पूर्व सूचना परिहास वश देते हैं।

              पहले अध्याय के 26, 27 और 28 श्लोक में अर्जुन की मनःस्थिति का वर्णन किया गया है।  जब अर्जुन ने वहां पर दोनों पक्षों की सेनाओं के मध्य में अपने चाचा,ताऊ, पितामह, गुरु ,मामा, भाइयों, पुत्रो,पौत्रो,मित्रों ,ससुर और शुभचिंतकों को भी देखा। वह उन सेनाओं को भी देख सका जिनमें उसके अनेक मित्र थे। जब कुंती पुत्र अर्जुन ने मित्रों तथा संबंधियों की इन विभिन्न श्रेणियों को देखा तो वह करुणा से अभिभूत हो गया और इस प्रकार बोला हे कृष्ण!इस प्रकार युद्ध की इच्छा रखने वाले अपने मित्रों तथा संबंधियों को अपने समक्ष उपस्थित देखकर मेरे शरीर के अंग कांप रहे हैं और मेरा मुंह सुखा जा रहा है ।भक्ति से युक्त मनुष्य में वे सारे सदगुण रहते हैं जो सत पुरुषों या देवताओं में पाए जाते हैं। जबकि अभक्त अपने शिक्षा तथा संस्कृति के द्वारा भौतिक योग्यताओं में चाहे कितना ही उन्नत क्यों ना हो इन ईश्वरीय गुणों से विहीन होता है। अतः स्वजनों मित्रों सदा संबंधियों को युद्ध भूमि में देखते ही अर्जुन उन सबों के लिए करुणा से अभिभूत हो गया जिन्होंने परस्पर युद्ध करने का निश्चय किया था ।जहां तक उसके अपने सैनिकों का संबंध था वह उनके प्रति प्रारंभ से दयालु था। किंतु विपक्षी दल के सैनिकों की आसन्न मृत्यु को देखकर वह उन पर भी दया का अनुभव कर रहा था ।और जब वह इस प्रकार सोच रहा था तो उसके अंगों में कंपन होने लगा और मुंह सूख गया ।उन सबको युद्धाभिमुख देखकर उसे आश्चर्य भी हुआ ।वह दयावश रुदन भी कर रहा था।  अर्जुन में ऐसे लक्षण किसी दुर्बलता के कारण नहीं अपितु हृदय की कोमलता के कारण थे जो भगवान के शुद्ध भक्तों का लक्षण है ऐसे ही एक भक्त की कथा मैंने सुनी है जो मैं आपको बताती हूं---

    कथा प्रारंभ --एक गांव के बाहरी हिस्से में एक वृद्ध साधु बाबा छोटी सी कुटिया बनाकर रहते थे। वह ठाकुर जी के परम भक्त थे उन्हें दिन रात एक ही कार्य भाता था और वह था ठाकुर जी का पूजन भजन। वह दिन-रात ठाकुर जी की सेवा में लगे रहते थे उनको स्नान कराते, धुले वस्त्र पहनाते ,चंदन से तिलक करते, पुष्पों की माला पहनाते फिर उनका पूजन करते ।जंगल से लाए गए फलों से ठाकुर जी को भोग लगाते  वह बिल्कुल फक्कड़ थे किंतु किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते थे। यदि कोई कुछ दे गया तो स्वीकार कर लिया नहीं तो जैसे कृष्ण या ठाकुर जी की मर्जी ।उनके द्वार पर यदि कोई भूखा व्यक्ति आ जाए तो वह उसको बिना कुछ खिलाए नहीं जाने देते थे कुछ नहीं होता था तो जंगल से फल लाकर ही दे देते थे। किंतु कभी उन्होंने किसी को अपने द्वार से भूखा नहीं जाने दिया।

           यही मनोदशा उनकी ठाकुर जी के प्रति भी थी। उनको इस बात की सदैव चिंता सताती रहती थी कि कहीं ठाकुर जी किसी दिन भूखे ना रह जाए उनके पास कुछ होता  तो था नहीं कहीं  कोई कुछ दे जाता था तो भोजन बना लेते थे ।पर वह अपने पास थोड़ा गुण अवश्य रखा करते थे ।यदि भोजन बनाते थे तो पहले भोजन ठाकुर जी को अर्पित करते फिर स्वय ग्रहण करते। किंतु यदि कभी भोजन नहीं होता था तो गुड़ से ही काम चला लेते थे। थोड़ा गुड़ ठाकुर जी को अर्पित करते और फिर थोड़ा खुद खा कर पानी पी लेते थे। 

            एक बार वर्षा ऋतु में कई दिन तक लगातार वर्षा होती रही जंगल में हर ओर पानी ही पानी भर गया ।जंगल से फल ला पाना संभव नहीं रहा ।उनके पास रखा गुण भी समाप्त होने वाला था ।भारी बारिश को होते देगा बाबा जी को बड़ी चिंता होने लगी। वह सोचने लगे कि यदि वर्षा इसी प्रकार होती रही तो मैं जंगल से फल कैसे ला पाऊंगा और ठाकुर जी को भोग कैसे लगाऊगा। गुड़ भी समाप्त होने वाला है ठाकुर जी तो भूखे ही रह जाएंगे और यदि द्वार पर कोई भूखा व्यक्ति आ गया तो उसका क्या खिलाएंगे हम।  यह सोचकर वह गहरी चिंता में डूब गए। उन्होंने एक निश्चय किया कि अब से मैं कुछ नहीं खाऊंगा जो भी मेरे पास है मैं ठाकुर जी और आने वाले के लिए रख लेता हूं ऐसा विचार करके उन्होंने कुछ भी खाना बंद कर दिया और मात्र जल पीकर ही अपना गुजारा करने लगे। किंतु वे ठाकुर जी को नियमित रूप से भोग लगाते रहे। बाबा जी की भक्ति देखकर ठाकुर जी अत्यंत  प्रसन्न हुए किंतु उन्होंने उनकी परीक्षा लेने का विचार भी किया ।2 दिन बाद ठाकुर जी ने एक वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण किया और उस बाबा की कुटिया में उस समय गए जब बहुत तेज वर्षा हो रही थी ।

           वृद्ध ब्राह्मण को कुटिया पर आया देख साधु बाबा बहुत प्रसन्न हुए और उनको प्रेम पूर्वक कुटिया के अंदर ले गए। उनको प्रेम से बैठाया कुशल क्षेम पूछी तो वह ब्राह्मण बड़ी ही दिन वाणी में बोले कि मैं 3 दिन से भूखा हूं। भूख के कारण मेरा शरीर बहुत कमजोर हो गया है यदि कुछ खाने का प्रबंध हो जाए तो बहुत कृपा होगी। तो साधु बाबा ने ठाकुरजी को मन ही मन धन्यवाद दिया कि उनकी प्रेरणा से ही वह कुछ गुड बचा पाने में सफल हुए ।वह बाबा स्वयं भी 3 दिन से भूखे थे किंतु उन्होंने यथासंभव गुड और जल उन ब्राह्मण देव को अर्पित किया और कहा कि श्रीमान जी इस समय तो इस क॔गले के पास मात्र यही साधन उपलब्ध है कृपया आप इसको ग्रहण करें ।बाबा की निष्ठा देख ठाकुर जी अत्यंत प्रसन्न थे किंतु उन्होंने अभी और परीक्षा लेने की ठानी ।वे बोले इससे मेरी भूख भला कैसे मिटेगी यदि कुछ फल आदि का प्रबंध हो जाए तो मेरी भूख कुछ शांत होगी  अब बाबा जी बहुत चिंतित हुए उनके द्वार से कोई भूखा लौटे यह उनको स्वीकार नहीं था  वह स्वयं वृद्ध थे 3 दिन से भूखे थे शरीर भूख से निढाल था किंतु सामने विकट समस्या थी उन्होंने उन ब्राह्मण से कहा ठीक है श्रीमान जी आप थोड़ा विश्राम कीजिए मैं फलों का प्रबंध करता हूं। 

         बाबा जी ने ठाकुर जी को प्रणाम किया और चल पड़े भीषण वर्षा में जंगल की ओर फल लाने। जंगल में भरा पानी था। पानी में अनेकों विषैले जीव इधर -उधर बहते जा रहे थे किंतु किसी भी बात की चिंता किए बिना साधु बाबा कृष्णा कृष्णा का जाप करते चलते रहे ।उनको तो मात्र एक ही चिंता थी कि द्वार पर आए ब्राह्मण देव भूखे ना लौट जाएं  जंगल में पहुंचकर उन्होंने बहुत कठिनाइयों से फल एकत्र किए और वापस कुटिया की ओर चल दिए। जब वह कुटिया पर पहुंचे तो देखा कि ब्राह्मण देव उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। बाबा जी ने वर्षा के कारण भरे हुए पानी से जो विलंब हुआ उसके लिए उन्होंने उनसे क्षमा मांगी और फल उनको अर्पित किए। वह वृद्ध ब्राह्मण बोले बाबा जी आप भी तो ग्रहण कीजिए किंतु वे बाबा ब्राह्मण देव से बोले क्षमा करें श्रीमान जी मैं अपने ठाकुर जी को अर्पित किए बिना कुछ भी ग्रहण नहीं करता। यह फल मैं आपके लिए लाया हूं मैंने इनका भोग ठाकुर जी को नहीं लगाया है। तब वह ब्राह्मण बोला ऐसा क्यों कह रहे हैं आप ठाकुर जी को तो आपने अभी ही फल अर्पित किए हैं  बाबा बोले अरे ब्राह्मण देव क्यो परिहास कर रहे हैं मैंने कब अर्पित किए ठाकुर जी को फल? तब ब्राह्मण देव बोले अरे यदि मुझ पर विश्वास नहीं तो जाकर देख लो अपने ठाकुर जी को वह तो तुम्हारे द्वारा दिए फलों को प्रेम पूर्वक खा रहे हैं। ब्राह्मण की बात सुनकर बाबा जी ने जाकर देखा तो वे सभी फल ठाकुर जी के सम्मुख रखे थे जो उन्होंने अभी-अभी ब्राह्मण देव को अर्पित किए थे।

      वह तुरंत बाहर आएं और आकर ब्राह्मण देव के पैरों में पड़ गए और बोले कृपया बताएं आप कौन हैं? यह सुनकर श्रीहरि वहां प्रत्यक्ष प्रकट हो गए। ठाकुर जी को देखकर वह वृद्ध बाबा अपनी सुध-बुध खो बैठे। बस ठाकुर जी के चरणों में ऐसी लिपटे मानो प्रेम का झरना वह निकला हो। आंखों से आंसुओं की धारा ऐसे बही जा रही थी जैसे कुटिया में ही वर्षा होने लगी हो। ठाकुर जी  ने उनको प्रेम पूर्वक उठाया और बोले तुम मेरे सच्चे भक्त हो। मैं तुम्हारी भक्ति, तुम्हारी निष्ठा और प्रेम से अभिभूत हूं ।मैं तुम्हारी प्रत्येक इच्छा पूर्ण करूगा ।कहो क्या चाहते हो? किन्तु साधु बाबा की तो मानो वाणी ही मारी गई हो  बस अश्रु ही बह जा रहे थे और वाणी मोन थी बहुत कठिनता से स्वयं  को संयत करके वे बोले हे नाथ - जिसने आप को पा लिया है उसको भला और क्या चाहिए? अब तो आप सब मुझे इन चरणों में आश्रित दे दीजिए ।ऐसा कहकर वह पुनः ठाकुर जी के चरणों में गिर पड़े ।तब ठाकुर जी बोले मेरा दर्शन व्यर्थ नहीं जाता मांगो क्या चाहते हो? कहो तो तुम को मुक्ति प्रदान करता हूं। यह सुनते ही बाबा विचलित हो उठे। तब बाबा बोले ही श्रीहरि हे नाथ मुझको मुक्ति नहीं चाहिए यदि आप देना ही चाहते तो जन्मों-जन्मों तक इन चरणों का आश्रय दीजिए ।हे नाथ बस यही वरदान दीजिए कि मैं बार-बार इस धरती पर जन्म लूं और हर जन्म में आपके श्री चरणों के ध्यान में लगा रहा हूं।  तब श्री हरि बोले तथास्तु। भगवान के ऐसा कहते ही साधु बाबा के प्राण श्रीहरि में विलीन हो गए। इस बाबा ने मुक्ति की बजाय भगवान की सेवा का वरदान मांगा। 

अर्जुन भी भगवान का बहुत ही सरल भक्त है। उसने अपने आप को पूरा ही कृष्ण को समर्पित कर दिया तभी तो कृष्ण ने उसका सारथी बनना  स्वीकार किया।

  "जो भगवान के प्रति अविचल भक्ति रखता है उसमें देवताओं के सद्गण पाए जाते हैं किंतु जो भगवत भक्त नहीं है उसके पास भौतिक योग्यताएं ही रहती हैं जिनका कोई मूल्य नहीं होता इसका कारण यह है कि वह मानसिक धरातल पर मंडराता रहता है और ज्वलंत माया के द्वारा अवश्य ही आकृष्ट होता है"

                    जय श्री राधे

                                                     प्रणाम

                                          अन्नपूर्णा शर्मा

 

English Translation  

Title - Arjuna's Infatuation

 All material activities of the world are carried out under the three modes of nature.  Although the three qualities of nature originate from the Supreme Lord Krishna.  Yet Lord Krishna is not subordinate to him.  Everyone is mounted on this chariot of the material body and the intellect is its charioteer, the mind is the reins and the senses are the horses.  Thus by the association of the mind and the senses, this soul is the enjoyer of pleasure or pain. I (Krishna) am the cause of all the spiritual and material worlds. Everything is derived from Me.  Those who are intelligent or who know well are engaged in devotional service to Me and are fully engaged in worship of Me from the heart.

 The tree of the physical world is just a reflection of the real tree of the spiritual world.  There is no possibility of liberation for a man who is attached to the tree of this material world.  But a man who understands the tree of the spiritual world cannot progress.

 In the 25th verse of the first chapter of Shrimad Bhagavad Gita, Shri Krishna is telling Arjuna that in front of Bhishma, Drona and all other kings around the world, the Lord said, O Partha! "Look at all the Kurus gathered here".  What does Shri Krishna mean by this?  Didn't Arjuna want to stay there and fight?  But Lord Krishna, the Supreme Soul of all living beings, knew what was going on in Arjuna's mind. Krishna used the word Partha for Arjuna because the word Partha means Pratha or son of Kunti.  Even as a friend, he wanted to tell Arjuna that Arjuna was the son of his father Vasudeva's sister Pratha, that is why he used to address Arjuna as Parth.  Krishna did not expect from Partha that on seeing his relatives, he would be thus accompanied by Nirukta. Krishna gives a joke about his friend's state of mind.

 Arjuna's state of mind is described in verses 26, 27 and 28 of the first chapter.  When Arjuna saw his uncle, uncle, grandfather, guru, maternal uncle, brothers, sons, grandsons, friends, father-in-law and well-wishers in the middle of the armies of both the sides there.  He could also see the armies in which he had many friends.  When Arjuna, the son of Kunti, saw these different categories of friends and relatives, he was overwhelmed with compassion and thus said, O Krishna! My body parts trembled at the sight of his friends and relatives present in front of him who wanted to fight.  And my mouth is getting dry. A man with devotion has all those virtues which are found in the true men or gods.  Whereas the non-devotee, however advanced in material abilities through his education and culture, is devoid of these divine qualities.  Therefore, seeing relatives and friends always on the battlefield, Arjuna was overwhelmed with compassion for all those who had decided to fight with each other. As far as his own soldiers were concerned, he was kind to them from the beginning.  But seeing the imminent death of the soldiers of the opposition party, he was feeling pity on them too. And when he was thinking like this, his limbs started trembling and his mouth became dry. He was also surprised to see all of them war-oriented.  He was crying out of pity.  Such symptoms in Arjuna were not because of any weakness, but because of softness of heart, which is a characteristic of pure devotees of the Lord. I have heard the story of one such devotee, which I will tell you--

 Story begins - An old sadhu Baba lived by making a small hut on the outskirts of a village.  He was a great devotee of Thakur ji, he liked only one task day and night and that was the worship hymn of Thakur ji.  He used to be engaged in the service of Thakur ji day and night, bathing him, wearing washed clothes, tilak with sandalwood, garlanding him with flowers, then worshiping him. Offering food to Thakur ji from the fruits brought from the forest, he was absolutely dumbfounded.  He did not extend his hand in front of anyone.  If someone gave something, he accepted it, otherwise it was as per the wishes of Krishna or Thakur ji. If a hungry person came to his door, he would not let him go without feeding him, if nothing happened, he would have given it by bringing fruits from the forest.  Were.  But he never let anyone go hungry from his door.

 The same mood was towards his Thakur ji as well.  He was always worried about the fact that if Thakur ji would not go hungry someday, he would have had something, if he had something, he would have prepared food if someone gave something. But he used to keep a little quality with him.  When he used to prepare food, he would first offer the food to Thakur ji and then himself would take it.  But if there was never any food, he used to work with jaggery.  He used to offer some jaggery to Thakur ji and then after eating a little himself, he used to drink water.

 Once during the rainy season, it rained continuously for many days, water was filled everywhere in the forest. It was not possible to bring fruits from the forest. The qualities kept with him were also going to end. Heavy rains will make Baba ji big.  Worrying started.  He started thinking that if it keeps raining like this, how will I be able to bring fruits from the forest and offer food to Thakur ji.  Jaggery is also about to end, Thakur ji will remain hungry and if a hungry person comes to the door, what will we feed him?  Thinking of this he was deeply worried.  He made a decision that from now on I will not eat anything, whatever I have, I will keep it for Thakur ji and the one who comes, considering this, he stopped eating anything and started living by drinking only water.  But they continued to offer bhog to Thakur ji regularly.  Thakur ji was very pleased to see Baba ji's devotion, but he also thought of taking his test. After 2 days Thakur ji assumed the form of an old Brahmin and went to that Baba's hut when it was raining very heavily.

 Sadhu Baba was very pleased to see the old Brahmin coming to the hut and lovingly took him inside the hut.  When he asked for his well being seated with love, that Brahmin said in a very long voice that I have been hungry for 3 days.  My body has become very weak due to hunger, if arrangements are made to eat something, it will be very kind.  So Sadhu Baba thanked Thakurji in his heart that due to his inspiration, he was able to save some jaggery. That Baba himself was hungry for 3 days but he offered jaggery and water as much as possible to those Brahmin gods and said that Mr  Yes, at this time only this means is available with this kangal, please take it. Thakur ji was very happy to see Baba's loyalty, but he decided to take more tests now. He said how will my hunger be satisfied if I want some fruits etc.  If arrangements are made, my hunger will calm down a bit, now Baba ji was very worried that someone returned hungry from his door, it was not acceptable to him, he himself was old, was hungry for 3 days, the body was suffering from hunger but there was a serious problem in front, he told those brahmins  Alright sir, take some rest, I'll arrange for the fruits.

 Baba ji bowed to Thakur ji and started to bring fruits towards the forest in heavy rain.  There was water in the forest.  Many poisonous creatures were flowing here and there in the water, but without worrying about anything, the monk kept on chanting Baba Krishna Krishna. He had only one concern that the Brahmin God who came to the door should not return hungry.  He collected the fruits with great difficulty and went back to the hut.  When he reached the hut, he saw that the Brahmin gods were waiting for him.  Baba ji apologized to him for the delay caused by the water filled due to rain and offered the fruits to him.  That old brahmin said, Baba ji, you should also accept it, but he said to Baba brahmin Dev, sorry sir, I do not accept anything without offering it to my Thakur ji.  I have brought this fruit for you, I have not offered them to Thakur ji.  Then the brahmin said why are you saying that you have offered fruits to Thakur ji only now? Baba said, oh brahmin god, why are you ridiculing, when did I offer fruits to Thakur ji?  Then the Brahmin Dev said, oh if you do not believe in me, then go and see your Thakur ji, he is lovingly eating the fruits given by you.  Hearing the words of the Brahmin, Baba ji went and saw that all those fruits were placed in front of Thakur ji which he had just offered to the Brahmin god.

 He immediately came out and came and fell at the feet of Brahmin Dev and said please tell who are you?  Hearing this, Shri Hari appeared there directly.  Seeing Thakur ji, that old Baba lost his mind.  Just wrapped around the feet of Thakur ji as if it had come out of a spring of love.  Tears were flowing from his eyes as if it was raining in the hut itself.  Thakur ji picked him up lovingly and said you are my true devotee.  I am overwhelmed by your devotion, your loyalty and love. I will fulfill your every wish. Say what do you want?  But Sadhu Baba's speech was as if only the tears were flowing, and the speech was silent. After restraining himself with great difficulty, he said, Oh Nath - who has found you, what else does he need?  Now all of you give me a dependent on these feet. Saying this he again fell at the feet of Thakur ji. Then Thakur ji said, my darshan does not go in vain, ask what do you want?  Tell me, I give you salvation.  Upon hearing this, Baba became distraught.  Then Baba said, Shri Hari, O Nath, I do not want salvation, if you want to give, then give shelter to these feet for many lives. O Nath, just give this boon that I may take birth again and again on this earth and in every birth at Your feet.  I am keeping in mind.  Then Shri Hari said aastu.  As soon as God said this, the life of Sadhu Baba merged with Shri Hari.  Instead of salvation, this Baba asked for the boon of serving God.

 Arjuna is also a very simple devotee of the Lord.  He devoted himself completely to Krishna, only then Krishna accepted to be his charioteer.

 "He who has unwavering devotion to the Lord possesses the good qualities of the deities, but one who is not a devotee of the Lord has only material abilities which are of no value, the reason being that he keeps on hovering on the mental plane and in the form of fiery Maya.  must be attracted by

 Jai Shri Radhe

 Greetings

 Annapurna Sharma

 

सोमवार, 24 मई 2021

अर्जुन ने श्रीकृष्ण से क्या कहा?

 जब-जब धर्म की हानि हुई और अधर्म बढा है तब  तब  भगवान ने किसी न किसी रूप में आकर अधर्म का नाश किया है क्योंकि धर्म से ही संसार है ,धर्म पर ही यह पृथ्वी टिकी हुई है, धर्म से ही आकाश है, धर्म का मार्ग सुख का मार्ग है ,दुखों से मुक्ति दिलाने का मार्ग है, धर्म ही सच्चा मित्र है ,धर्म के मार्ग पर चलने वालों के लिए स्वर्ग के दरवाजे सदैव खुले रहते हैं ।भगवान कहते हैं कि --"मनुष्य द्वारा जिसे धारण किया जाता है आचरण में और व्यवहार में लाया जाता है वही धर्म है"। भगवान ने धर्म के कई अंग बताए जैसे- मन पर नियंत्रण करना ,पाप ना करना ,चोरी -डाका ना डालना, धैर्य से काम करना ,सबको क्षमा करना ,सत्य बोलना ,दूसरों पर दया करना, उनकी सहायता करना, हिंसा न करना ,सदैव सत्य आचरण करना, पराई निंदा न करना ,इंद्रियों पर नियंत्रण रखना आदि। जो भी व्यक्ति अपना जीवन इन सब आचरणों के साथ बिताता है उसका जीवन शांतिपूर्ण बीतता है और उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

              भगवान तथा उनके सेवक का संबंध अत्यंत मधुर एवं दिव्य होता है ।सेवक स्वामी की सेवा करने के लिए सदैव उदत्त रहता है और भगवान भी भक्तों की कुछ ना कुछ सेवा करने की कोशिश में रहते हैं ।भगवान और भक्त के संबंध में एक बहुत ही सुंदर कहानी याद आ रही है जो मैं आप सबके साथ बांटना चाहती हूं।

  कहानी इस प्रकार है-- एक बार भगवान कृष्ण के सर में अत्यंत दर्द हो रहा था तो वैद्य के कई उपचार किए लेकिन कोई भी आराम नहीं आ रहा था। सभी रानियां अत्यंत चिंतित थी कि प्रभु को हो क्या गया है ?भगवान ने अपनी लीला करते हुए वैद्य के मन में यह विचार उत्पन्न किया कि जो भी भक्त उन्हें सबसे ज्यादा प्रेम करता है वह अपनी चरण धूलि लेकर भगवान की मस्तक पर लगा दे तो उनका सर दर्द ठीक हो सकता है। भगवान ने नारद जी का स्मरण किया तो नारद जी प्रकट हो गए क्योंकि सभी जानते हैं कि नारद जी हर पल नारायण- नारायण का ही जाप करते हैं ।उनसे बड़ा भक्त तो और कोई हो ही नहीं सकता। जब नारद जी उपस्थित हुए तो भगवान ने उनसे कहा कि आप तो मेरे सबसे बड़े भक्त हैं और मुझे बहुत  प्यार भी करते हैं तो आप अपने चरणों की धूलि लेकर मेरे मस्तक पर लगा दीजिए जिससे मेरी पीड़ा मिट जाए। नारद जी ने बहुत संकोच से उत्तर दिया कि प्रभु मैं आपका परम भक्त हूं इसमें कोई संशय नहीं है लेकिन मैं पाप का भागी नहीं बन सकता आपको अपनी चरण धूल देकर आप मुझे क्षमा करें। तब प्रभु ने कहा कि जाओ मेरे किसी और भक्त से ले आओ ।तब नारद मुनि रानियों के पास आए तब रानीयो ने भी पाप के डर से मना कर दिया।  तब नारदजी देवताओं के पास गए देवताओं ने भी पाप के डर से मना कर दिया। नारद  जी जगह-जगह भटकते रहे लेकिन ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिला जो अपने चरण धूलि भगवान के लिए दे दे। नारद जी थक कर भगवान के पास आ गए और बोले प्रभु ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो आपको अपनी चरण धूलि दे।  तब भगवान ने कहा क्या आप बरसाना या ब्रिज गए थे? तो नारद मुनि बोले नहीं भगवान वहां तो मैं नहीं गया। तो भगवान ने उन्हें वहां जाने की आज्ञा दी ।तब मुनि वहां पहुंचे और गोपियों को जब भगवान कृष्ण की पीड़ा का हाल सुनाया और उसका उपचार बताया तो वहां पर खड़ी एक -एक गोपी अपने चरण धूलि भगवान को देने के लिए तैयार हो गई और रोने लगी कि नारद नारद जी आप इतनी देर से क्यों नहीं आए? हमारे कृष्ण इतनी देर से पीड़ा में है ।अब आप जाइए और हमारी चरण धूलि उनके मस्तक पर लगाइए और उनकी पीड़ा को मिटाइये अब देर न करें ।तब नारद मुनि उन गोपियों से बोले कि क्या तुम्हें ऐसा करने से पाप नहीं लगेगा तो वह बोली कि हम पाप- पुण्य नहीं जानती बल्कि इतना जानते हैं कि अगर हमारे कुछ करने से भगवान की पीड़ा कम होती है तो हम बार-बार यह पाप करने को तैयार हैं ।जब नारद जी चरण धूलि लेकर भगवान के पास पहुंचे और उनके मस्तक पर चरण धूलि लगाई तो तुरंत ही भगवान की पीड़ा मिट गई। तब भगवान वहां पर उपस्थित जितने भी लोग थे उनसे कहने लगे कि यह होता है भक्त। जो अपने पाप- पुण्य की परवाह ना करते हुए अपने भगवान को कैसे सुख मिले उस पर ध्यान देते हैं इसलिए यह गोपियां मेरी परम भक्त हैं यह उन्होंने साबित कर दिया कि वह मुझसे कितना प्यार करती हैं। नारद जी और सभी रानियां शर्मिंदा हो गई कि हम भगवान की पीड़ा नहीं मिटा सके ऐसा होता है भगवान और भक्त का संबंध।

     इसी प्रकार गीता के श्लोक 21 ,22 ,23 और 24 में अर्जुन ने श्री कृष्ण से कहा हे अच्युत! कृपा करके मेरा रथ दोनों सेनाओं के बीच ले चले । जिससे मैं यहां उपस्थित युद्ध की अभिलाषा रखने वालों को और शास्त्रों की इस महान परीक्षा में जिन से मुझे संघर्ष करना है उन्हें देख सकूं ।मुझे उन लोगों को देखने दीजिए जो यहां पर धृतराष्ट्र  के दुर्बुद्धि पुत्र दुर्योधन को प्रसन्न  करने की इच्छा से लड़ने के लिए आए हुए हैं। संजय ने कहा - हेभारतवंशी !अर्जुन द्वारा इस प्रकार संबोधित किए जाने पर भगवान ने दोनों दलों के बीच में उत्तम रथ को लाकर खड़ा कर दिया।

  यद्यपि श्री कृष्ण साक्षात श्री भगवान है किंतु वे अहैतु की कृपा वश अपने मित्र की सेवा में लगे हुए थे ।वह अपने भक्तों पर स्नेह दिखाने में कभी नहीं चूकते इसलिए अर्जुन ने उन्हें अच्युत  कहा है ।सारथी रूप में उन्हें अर्जुन की आज्ञा का पालन करना था और उन्होंने इसमें कोई संकोच नहीं किया अतः उन्हें अच्युत कहकर संबोधित किया गया है ।यद्यपि उन्होंने अपने भक्तों का सारथी पद स्वीकार किया था किंतु इससे उनकी परम स्थिति अ क्षुण् णमें बनी रही ।प्रत्येक परिस्थिति में भी इंद्रियों के स्वामी श्री भगवान हृषिकेश हैं। वह इसमें विशेष आनंद का अनुभव करते हैं कि वे स्वयं आज्ञा दाता ना बने अपितु उनके शुद्ध भक्तों ने आज्ञा दें क्योंकि वे स्वामी है अतः सभी लोग उनके आज्ञा पालक हैं और उनके ऊपर उनको आज्ञा देने वाला कोई नहीं है किंतु जब वे देखते हैं कि उनका शुद्ध भक्त उन्हे आज्ञा दे रहा है तो उन्हें दिन में आनंद मिलता है यद्यपि वे समस्त परिस्थितियों में अच्युत रहने वाले हैं। 

   भगवान का शुद्ध भक्त होने के कारण अर्जुन को अपने बंधु -बांधव से युद्ध करने की तनिक भी इच्छा ना थी किंतु दुर्योधन द्वारा शांतिपूर्ण समझौता ना करके हठधर्मिता पर उतारू होने के कारण उसे युद्ध भूमि में आना पड़ा । अतः  वह यह जानने के लिए अत्यंत उत्सुक था कि युद्ध भूमि में कौन-कौन से अग्रणी व्यक्ति उपस्थित हैं। यद्यपि युद्ध भूमि में शांति प्रयासों का कोई प्रश्न नहीं उठता तो भी वह उन्हें फिर से देखना चाह रहा था कि वे इस अवांछित युद्ध पर किस हद तक तुले हैं।

  यह सर्वविदित था कि दुर्योधन अपने पिता धृतराष्ट्र  की सांठगांठ से पाप पूर्ण योजनाएं बनाकर पांडवों के राज्य को हड़पना चाहता था।  अतः जिन समस्त लोगों ने दुर्योधन का पक्ष ग्रहण किया था वह उसी के समान धर्मा रहे होंगे ।अर्जुन युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व यह तो जान ही लेना चाहता था कि कौन-कौन से लोग आए हुए हैं किंतु उनके समक्ष समझौते का प्रस्ताव रखने की उसकी कोई योजना नहीं थी। यह भी तथ्य था कि वह उनकी शक्ति का जिसका उसे सामना करना था अनुमान लगाने की दृष्टि से उन्हें देखना चाह रहा था। यद्यपि उसे अपने विजय का विश्वास था क्योंकि कृष्ण उसकी बगल में विराजमान थे ।जो लोग आए हुए हैं किंतु उनके समक्ष समझौते का प्रस्ताव रखने की उसकी कोई योजना नहीं थी। यह भी तथ्य था कि वह उनकी शक्ति का जिसका उसे सामना करना था अनुमान लगाने की दृष्टि से उन्हें देखना चाह रहा था ।यद्यपि उसे अपनी विजय का विश्वास था क्योंकि कृष्ण उसकी बगल में विराजमान थे  ।

 श्लोक 24 में अर्जुन को गुडाकेश कहा गया है गुडा का अर्थ है नींद। और जो नींद को जीत लेता है वह गुडाकेश है। नींद का अर्थ अज्ञान भी है ।अतः अर्जुन ने कृष्ण की मित्रता के कारण नीद तथा अज्ञान दोनों पर विजय प्राप्त की थी। कृष्ण के भक्त के रूप में वह कृष्ण को क्षण भर भी नहीं भुला पाया क्योंकि भक्तों का स्वभाव ही ऐसा होता है ।यहां तक कि चलते अथवा सोते हुए भी कृष्ण के नाम ,रूप ,गुण तथा लीलाओं के चिंतन से भक्त कभी मुक्त नहीं रह सकता ।अतः कृष्ण का भक्त उनका निरंतर चिंतन करते हुए नींद तथा अज्ञान दोनों को जीत सकता है ।इसी को कृष्ण भावना मृत या समाधि कहते हैं। प्रत्येक जीव की इंद्रियों तथा मन के निर्देशक अर्थात हृषिकेश के रूप में कृष्ण अर्जुन के मंतव्य को समझ गए कि वह क्यों सेनाओं के मध्य में रथ को खड़ा करवाना चाहता है अतः उन्होंने वैसा ही किया।

               जय राधे कृष्ण ।

                                                        प्रणाम

                                           अन्नपूर्णा शर्मा


Gold and Purple Crown on Pink and Purple Flower

English Translation
 

Title:- What did Arjuna say to Shri Krishna?

Whenever there is loss of religion and iniquity has increased, then God has come in some form and has destroyed the iniquity because there is a world with religion, this earth rests on religion, it is the sky with religion, religion.  The path is the path of happiness, the way to get rid of sorrows, religion is the true friend, the doors of heaven are always open for those who follow the path of religion.  It is the religion that is practiced and practiced. "  God told many parts of religion such as - control the mind, do not sin, do not steal, do not commit robbery, work patiently, forgive everyone, speak the truth, have mercy on others, help them, do not commit violence, always  To conduct truth, not to condemn others, to control the senses etc.  Whoever spends his life with all these practices, his life passes peacefully and there is happiness and prosperity in his life.

 The relationship between God and His servant is very sweet and divine. The servant is always eager to serve the lord and the Lord is also trying to serve the devotees something. A very beautiful relationship with the Lord and the devotee.  Missing the story that I want to share with you all.

 The story goes like this: Once Lord Krishna's head was in great pain, then Vaidya underwent many remedies but no rest was coming.  All the queens were very worried about what has happened to the Lord. The Lord, while making his leela, generated the idea in the mind of Vaidya that whatever devotee loves him the most, he should take his feet and put it on the forehead of God.  Headache can be cured.  If God remembered Narada, then Narada appeared because everyone knows that Narada ji recites Narayan-Narayan every moment. No one can be a bigger devotee than that.  When Narada ji appeared, God told him that you are my biggest devotee and loves me very much, then you take the dust of your feet and put it on my head so that my pain will be eradicated.  Narada ji very hesitantly replied that Lord I am your supreme devotee, there is no doubt in this but I cannot be a partaker of sin, you forgive me by dusting my feet.  Then the Lord said go get me from another devotee. When Narada Muni came to the queens, the queens also refused to fear sin.  Then the Gods who went to the Gods, Naradji, also refused to fear sin.  Narada ji kept wandering from place to place, but no such person was found who would give his feet to God.  Narada Ji tired and came to God and said that there is no person who can give you his feet.  Then God said did you go to Barsana or Bridge?  So Narada Muni said, God, I did not go there.  So God ordered them to go there. When the sage reached there and told the gopis about the suffering of Lord Krishna and told about its treatment, one of the gopis standing there agreed to give his feet to God and wept.  Narada Narada, why didn't you come so late?  Our Krishna has been in anguish for so long. Now you go and put our feet on their foreheads and erase their suffering. Now do not delay. Then Narada Muni said to those gopis that if you do not feel sin by doing this then she said that  We do not know the sin and virtue, but we know that if God reduces our suffering by doing something, then we are ready to commit this sin again and again.  Immediately, the suffering of God disappeared.  Then the Lord said to all the people present there that this is a devotee.  Those who care about their God-pleasures regardless of their sin-virtue, therefore, these gopis are my supreme devotees, they have proved how much they love me.  Narada ji and all the queens became ashamed that we could not eradicate the suffering of God.This happens in relation of God and devotee.

 Similarly, in verses 21, 22, 23 and 24 of the Gita, Arjuna said to Shri Krishna, Achutha!  Please take my chariot between the two armies.  So that I can see the aspirants of war here and those whom I have to contend with in this great examination of the scriptures. Let me see those who are here to fight with the desire to please Duryodhana, the ill-fated son of Dhritarashtra  Have come  Sanjay said - HeyBharatvanshi! When Arjuna addressed him in this way, God brought the best chariot between the two parties and stood.

 Though Shri Krishna is a true Sri Bhagavan but he was engaged in the service of his friend under the grace of Ahaitu. He never fails to show affection to his devotees, hence Arjuna calls him untouchable. In the form of Sarthi he has to obey Arjuna  Was and he did not hesitate in this so he is addressed as Achyuta. Though he accepted the charioteer position of his devotees but this made his supreme position remain in a hurry. In every circumstance even the lord of the senses is Sri Bhagwan Hrishikesh.  He feels special pleasure in it that he should not be the commander himself, but his pure devotees give orders because they are the masters, so all people are his commanders and no one is going to command them but when they see that their  If a pure devotee is giving orders to them, then they get pleasure in the day, although they are perfect in all circumstances.

 Being a pure devotee of God, Arjuna had no desire to fight with his brother-in-law, but due to Duryodhana not settling on a peaceful compromise, he had to come to the battle ground.  Hence, he was very keen to know which leading men are present in the battlefield.  Although there was no question of peace efforts in the battlefield, he wanted to see them again to what extent they were bent on this unwanted war.

 It was well known that Duryodhana, with the connivance of his father Dhritarashtra, wanted to usurp the kingdom of Pandavas by making sinful plans.  Therefore, all those who took the side of Duryodhana must have been doing the same righteousness. Before the start of the war, Arjun wanted to know which people had come but to propose an agreement before him.  There was no plan.  There was also the fact that he wanted to see them with a view to guessing his power which he had to face.  Although he was confident of his victory because Krishna was seated next to him. Those who have come, but he had no plans to propose an agreement before him.  There was also the fact that he wanted to see them with a view to guessing his power which he had to face. Though he believed his victory as Krishna was seated next to him.

 In verse 24, Arjuna is called Gudakesh. Guda means sleep.  And the one who conquers sleep is Gudakesh.  Sleep also means ignorance. So Arjuna conquered both sleep and ignorance due to Krishna's friendship.  As a devotee of Krishna, he could not forget Krishna even for a moment because it is the nature of the devotees. Even while walking or sleeping, a devotee can never be free from the thoughts of Krishna's name, form, qualities and pastimes.  Therefore, a devotee of Krishna can conquer both sleep and ignorance by constantly contemplating them. This is called Krishna spirit dead or samadhi.  As the director of each creature's senses and mind, that is, Hrishikesh, Krishna understood Arjuna's intentions as to why he wanted to put the chariot in the midst of the armies, so he did so.

 Jai Radhe Krishna.

 Greetings

 Annapoorna Sharma



सोमवार, 17 मई 2021

श्रद्धा और विश्वास

 श्रद्धा और विश्वास के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता।हर एक रिश्ते में विश्वास होता हैतभी तो वह रिश्ता परिपक्व होता है और पूर्ण होता है।जिस प्रकार हमने कभी भगवान को देखा नहीं लेकिन हम जानते हैं कि ऐसी कोई शक्ति जरूर है जो इस संसार को चला रही है,इस प्रकृति को नियंत्रित कर रही है और उसी शक्ति को हमने भगवान कहकर अलग अलग नाम से पुकारते हैं।

जैसे -- राम और कृष्ण ।

       कृष्ण शब्द का अर्थ है--  "सर्व आकर्षक "

         सब जीवो को आकर्षित करने वाला ।

        राम शब्द का अर्थ है---   "रमणीय "

      सब जीवो में रमन करने वाला ।

     जिस प्रकार देवकी और वासुदेव ने आकाशवाणी पर अपना विश्वास रखा और भगवान का इंतजार करते रहे और उनके विश्वास को पूरा करने के लिए भगवान कृष्ण आए  और उन्हें कंस के अत्याचार से मुक्त किया। उनके विश्वास ने पूरी मथुरा की प्रजा को कंस से मुक्ति दिलाई  ।

            जब इंद्र देव को अपने ऊपर अभिमान हो गया था।जब पूरे ब्रज वासियों ने भगवान कृष्ण पर विश्वास करके उनका साथ दिया था,तब उसी  विश्वास की लाज रखने के लिए और इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी उंगली पर उठा लिया था।यह था विश्वास का चमत्कार।

     जब भरी सभा में कौरवों और पांडवों के बीच चौसर  खेला जा रहा था।और महाराज युधिष्ठिर अपना सब कुछ हार गए थे यहां तक कि अपनी रानी द्रौपदी को भीतब दुशासन उसे भरी सभा में बालों समेत खींचकर लाया था।और जब उसका चीरहरण करने लगा तब द्रौपदी ने सभा में सब को पुकारा अपनी सहायता के लिएलेकिन कोई नहीं आया तब द्रौपदी ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ कृष्ण को पुकारा।उसने अपनी आत्मा के तार कृष्ण से जोड़ दिए ।और  कृष्ण ने वहां आकर उसकी लाज बचाई।उसकी श्रद्धा और विश्वास की लाज रखी ।

        जब अर्जुन कुरुक्षेत्र के युद्ध से पहले कृष्ण के पास सहायता मांगने गए थे।उसी समय दुर्योधन भी वहां पर आया था लेकिन वह जबरदस्ती भेजा गया था और अर्जुन श्रद्धा और विश्वास के साथ वहां गया था।जब कृष्ण ने कहा कि अर्जुन जो चाहे वह मांग लो तो अर्जुन ने कहा कि मैं तो आपको मांगने आया हूं आप युद्ध में मेरा मार्गदर्शन कीजिए, मेरा विश्वास बढ़ाइए और मेरी विनती स्वीकार कीजिए।तभी कृष्ण ने अर्जुन की श्रद्धा और विश्वास की लाज रखते हुए उनका सारथी बनना स्वीकार किया। और इसी श्रद्धा और विश्वास के कारण ही हम सबको श्रीमद्भगवद्गीता जैसा ग्रंथ मिला जो कि कृष्ण ने अर्जुन को सुनाया था।

      कृष्ण प्रेम करना जानते थे और कुछ उन्हें अच्छा लगता ही नहीं था। हर एक व्यक्ति कृष्ण की वह प्यारी सी मुस्कान पर मर मिटने को तैयार रहता था। कृष्ण से तो ग्वाल -बाल,गाय और पशु -पक्षी, ग्वालने ने अमीर गरीब सब प्यार करते थे ।उनकी उस मधुर मुस्कान पर सब अपना मन न्योछावर कर जाते थे।कृष्ण कभी भी किसी मर्यादा में नहीं बंधे प्रेम के सिवाए।प्रेम ही सबसे बड़ा आधार है कृष्ण के जीवन का राधा का प्रेम, मीरा का प्रेम ,कर्मा बाई का प्रेम, नानी बाई का प्रेम, सुदामा का प्रेम,ग्वालिनो काप्रेम  और ना जाने कितने लोगों का प्रेम हैं इतने भक्त हैं और इन सब भक्तों के प्रेम से बंधे हुए हैं कृष्ण। भक्तों के विश्वास को कभी तोड़ते नहीं बल्कि उसे और ज्यादा मजबूत करते हैं। भक्त जिस रूप में भी उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ पुकारते हैं उसी रूप में दौड़े चले आते हैं।

    राम " मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम "जिन्होंने  अपना जीवन मर्यादाओं में रहकर बिताया। कभी भी अपने आप को भगवान नहीं माना ।उन्होंने अपनी मर्यादा में रहकर ही हर कार्य पूर्ण किया। उनकी भक्ति अत्यंत कठिन है ।उनके भक्तों को वर्षों तक इंतजार  करने पर ही उनके दर्शन होते हैं लेकिन उन्होंने कभी अपने आप को इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं माना और भक्तों को ऊंचा रखा है। उनके परम भक्त लक्ष्मण ,भरत ,हनुमान ,शबरी ,तुलसीदास यह ऐसे अनन्य भक्त हैं जिनकी श्रद्धा और विश्वास अटूट है और यह अपने श्रद्धा और विश्वास अपने भक्ति के बल पर यह आज भी अमर हैं। इनकी भक्ति भी अपने भगवान के जैसी ही थी मर्यादित।

   भगवान राम हमें अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए जीना सिखाते हैं ।सब को आदर देना, मान -सम्मान देना सिखाते हैं चाहे वह वानर हो, रीछ हो ,निषाद हो कोई भी हो वह सब को गले लगाते हुए प्यार करते हुए आगे बढ़ते हैं। सब संतो के कष्टों को हरते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं ।राम सब जीवो मे  रमन करने वाले हैं ।उन्होंने अपने जीवन में कष्ट उठाए लेकिन उन कष्टों को सहते हुए भी उन्होंने अपने भक्तों के कष्टों को हरा। उन्हें अपने भक्ति प्रदान की।

   इस प्रकार भगवान पर और अपने अपनों पर श्रद्धा और विश्वास रखिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए।

"हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। "

                                                           प्रणाम

                                                  अन्नपूर्णा शर्मा

 

2 gold and red hindu deity figurines

 

 English Translation 

Title - Faith and trust

Nothing can be complete without faith and faith. In every relationship there is trust, then that relationship matures and is complete. Just as we have never seen God but we know that there is definitely some power  She is running this world, controlling this nature, and we call the same power with different names as God.

 Like - Rama and Krishna.

 The word Krishna means "all enchanting".

 One who attracts all beings.

 The word Ram means "delightful"

 Raman among all living beings.

 Just as Devaki and Vasudeva put their faith in Akashvani and kept waiting for the Lord and to fulfill their faith Lord Krishna came and freed them from the tyranny of Kamsa.  His faith liberated the subjects of entire Mathura from Kamsa.

 When Indra Dev was proud of himself, when the entire Braj people believed Lord Krishna and supported him, then Lord Krishna lifted the Govardhan mountain on his finger to keep the same faith and break the pride of Indra.  It was a miracle of faith.

 When Chaucer was being played between the Kauravas and the Pandavas in the Bhari Sabha, and Maharaja Yudhishthira lost everything he had, even his queen Draupadi had dragged him with hair to the full gathering.  Draupadi called everyone in the assembly to help her but no one came, then Draupadi called Krishna with full devotion and faith. She connected her soul to Krishna. And Krishna came there and saved her shame. Her reverence and faith.  Was ashamed of

 When Arjuna went to Krishna to ask for help before the battle of Kurukshetra. At the same time Duryodhana also came there but he was forcefully sent and Arjuna went there with reverence and faith. When Krishna said that Arjuna wanted whatever he wanted.  So Arjun said that I have come to ask you, guide me in the war, increase my faith and accept my plea. Then Krishna accepted Arjuna to be his charioteer with respect and reverence.  And it is due to this reverence and belief that we all got a scripture like Shrimad Bhagavad Gita that Krishna told Arjuna.

 Krishna knew how to love and he did not like anything.  Every person was ready to die on that sweet smile of Krishna.  Gwal-Bal, cow and animal-husband were loved by Krishna, Gwalane loved the rich and poor. Everybody gave up his mind on that sweet smile. Krishna was never bound in any dignity except love. Love is the most.  The big basis is Radha's love of Krishna's life, Meera's love, Karma Bai's love, Nani Bai's love, Sudama's love, Gwilino Caprem and how many people are so devout and so bound by the love of all these devotees  Krishna has happened.  They never break the faith of the devotees but strengthen them more.  Devotees run in whatever form they call them with reverence and faith.

 Ram "Maryada Purushottam Shri Ram" who spent his life living in dignities.  Never considered himself a god. He completed every task by staying within his dignity.  His devotion is extremely difficult. His devotees only see him after waiting for years, but he has never considered himself responsible for this and has kept the devotees high.  His supreme devotees Lakshmana, Bharata, Hanuman, Shabari, Tulsidas are such unique devotees whose reverence and faith is unwavering and their devotion and faith are still immortal on the strength of their devotion.  His devotion was the same as that of his God.

 Lord Rama teaches us to live not only for ourselves but for others. We teach respect to all, respect and honor, no matter whether it is a monkey, a bear, a Nishad, embracing everyone and moving forward with love  Huh.  They go ahead in life, defeating the sufferings of all saints. Ram is a Raman of all lives. He suffered in his life, but even after suffering those sufferings, he defeated the sufferings of his devotees.  Conferred upon him his devotion.

 In this way, have faith and trust in God and your loved ones and keep moving forward in life.

 "Hare Rama Hare Rama Rama Hare Hare

 Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare.  "

 Greetings

 Annapoorna Sharma


सोमवार, 3 मई 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 16 17 18 19 और 20

 पिछले श्लोकों में भी शंखों  की ध्वनियों  का उनके नामों के साथ गीता में इनका वर्णन किया गया है और इन श्लोकों 16 17 18 और 19 में भी शंखों  की ध्वनियों का वर्णन किया गया है।

                संजय कहते हैं -- हे राजन् !कुंती पुत्र राजा युधिष्ठिर ने अपना अनंत विजय नामक शंख बजाया ,माधुरी के पुत्रों नकुल और सहदेव ने सुभाष एवं मणि पुष्पक शंख बजाए, काशी के राजा परम योद्धा शिखंडी ,हजारों युवाओं से अकेले लड़ने वाले राजा द्रुपद के पुत्र धृष्टद्युम्न ,राजा विराट जिन्होंने अज्ञातवास के समय पांडवों को शरण दी थी और उनकी सहायता की थी इन्हीं की पुत्री उत्तरा का विवाह सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु से हुआ था, अजय  सात्यकि की जो श्री कृष्ण के साखा भी थे जो कि कभी ना जीते जाने वाला था सदा विजई रहने वाला था ,राजा द्रुपद जो कि पांचाल के राजा थे और द्रौपदी के पिता थे ,द्रौपदी के पुत्र तथा सुभद्रा के महाबाहु पुत्र अभिमन्यु ने अपने-अपने शंख बजाए।  इन विभिन्न शंख की ध्वनि कोलाहल पूर्ण बन गई जो आकाश तथा पृथ्वी को शब्दायमान   करती हुई धृतराष्ट्र  के पुत्रों के हृदय को विदीर्ण करने लगी ।

              तात्पर्य या व्याख्या  --  संजय जोकि राजा धृतराष्ट्र का सारथी था और ऋषि वेदव्यास ने उन्हें दिव्य दृष्टि दी थी। वह संजय राजा धृतराष्ट्र को अत्यंत चतुराई से यह बताया कि पांडु के पुत्रों को धोखा देने तथा राज्य सिंहासन पर अपने पुत्रों को आसीन कराने की यह अविवेकपूर्ण  नीति श्लाघनीय नहीं थी।  किसी भी बात की चर्चा संबंधी समस्याएं हमारी व्यक्तिगत होती हैं ।इनकी उत्पत्ति हमारे भीतर होती है ।समझ संबंधी बाहरी रुकावटो जैसे कि कोई भी व्यक्ति ,समय का दबाव ,तनाव  भरी परिस्थितियों की चर्चा आसान है पर लाभदायक नहीं है लेकिन जब हम बातचीत की रुकावटो के भीतरी कारणों को नजरअंदाज करते चले जाते हैं तो लगातार असफलता जन्म लेती है। जिस प्रकार दुर्योधन के साथ हुआ ।उसकी किसी भी गलती पर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं होती थी और उसकी गलतियों को नजरअंदाज कर दिया जाता था ।राजा धृतराष्ट्र अपने पुत्र मोह में अपने ही पुत्र का अहित करते रहे और अन्नत:  महाभारत का युद्ध हुआ ।ऐसी गलतियां जो हमें असफलता के शिखर तक पहुंचाएं और हमारी क्षमताओं में बाधा बने जो हमारे सुख को हमारे संबंधों को दुख दे हमारे और हमारे परिवार जन या अन्य लोगों के बीच हमारे तनाव को या मनमुटाव को बढ़ाएं हमें इन शत्रुओं का नाश अवश्य करना चाहिए और वह शत्रु है --

1--  डर 

2-- मान्यताएं

3-- संवेदनहीनता

4-- वर्गीकरण की पहचान

5--  अनिश्चितता

6--  नाराजगी

7--  अहंकार

                    यह सभी सात समस्याएं व्यक्तिगत हैं ,लेकिन अपनी बातचीत की असफलता के इन कारक तत्वों की पहचान ही समझ के वातावरण का निर्माण करती है और इसी बातचीत की असफलता के लक्षण से पहले से ही यह सूचित हो रहा था कि इस महायुद्ध में सारा कुरुवंश मारा जाएगा ।भीष्म पितामह से लेकर अभिमन्यु तक अन्य पौत्रों । विश्व के अनेक देशों के राजाओं समेत उपस्थित सारे के सारे लोगों का विनाश निश्चित था ।यह सारी दुर्घटना राजा धृतराष्ट्र के कारण होने जा रही थी क्योंकि उसने अपने पुत्रों की कुनीती को प्रोत्साहन दिया था। जब भीष्म  तथा दुर्योधन के पक्ष के अन्य वीरों ने अपने-अपने शंख बजाए तो पांडवों  के हृदय विदीर्ण नहीं हुए। ऐसी घटनाओं का वर्णन नहीं मिलता किंतु इस विशिष्ट 19 श्लोक में कहा गया है कि पांडव पक्ष की शंखनाद से धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण हो गए इसका कारण स्वयं पांडव और भगवान कृष्ण में उनका विश्वास है। परमेश्वर की शरण ग्रहण करने वाले को किसी प्रकार का भय नहीं रह जाता चाहे वह कितनी ही विपत्ति में क्यों ना हो।

          श्लोक  20 में यह दर्शाया या बताया गया है कि हनुमान से अंकित ध्वजा लगे रथ पर आसीन पांडु पुत्र अर्जुन अपना धनुष उठाकर तीर चलाने के लिए उद्धत हुआ ।हे राजन! धृतराष्ट्र के पुत्रों को व्यूह में खड़ा देखकर अर्जुन ने श्रीकृष्ण से यह वचन कहे। 

          तात्पर्य या व्याख्या  --  इस श्लोक में हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया गया है जिस प्रकार हनुमान जी ने भगवान राम की  पग-पग पर सहायता की थी, उनके संकटों को तारा था, उनके सारे रुके हुए काम पूरे किए थे ,उनके भाई लक्ष्मण के प्राण उबारे थे और राम रावण युद्ध में विजय का अधिकतम श्रेय हनुमान जी को ही जाता है।  इस श्लोक में बता रहे हैं कि युद्ध प्रारंभ होने ही वाला था उक्त कथन से ज्ञात होता है कि पांडवों की सेना की अप्रत्याशित व्यवस्था से धृतराष्ट्र के पुत्र बहुत कुछ निरुत्साहित  थे क्योंकि युद्ध भूमि में पांडवों का निर्देशन भगवान कृष्ण के आदेशानुसार हो रहा था ।अर्जुन की ध्वजा पर हनुमान का चिन्ह भी विजय का सूचक है क्योंकि हनुमान ने राम तथा रावण युद्ध में राम की सहायता की थी जिससे राम विजई हुए थे। इस समय अर्जुन की सहायता के लिए उनके रथ पर राम तथा हनुमान दोनों उपस्थित थे ।भगवान कृष्ण साक्षात राम है और जहां भी राम रहते हैं वहां उनका नित्य सेवक हनुमान होता है तथा उनकी नित्य संगिनी वैभव की देवी सीता उपस्थित रहती हैं ।अतः अर्जुन के लिए किसी भी शत्रु से भय का कोई कारण नहीं था ।इससे भी अधिक इंद्रियों के स्वामी भगवान कृष्ण निर्देश देने के लिए साक्षात उपस्थित थे ।इस प्रकार अर्जुन को युद्ध करने के मामले में सारा सत परामर्श प्राप्त था। कृष्ण अर्जुन के सारथी भी थे और मित्र भी थे वे दोनों का धर्म अच्छी तरह से निभा रहे थे और अर्जुन को धर्म के मार्ग पर नीति के मार्ग पर चलने में उसकी यथासंभव कोशिश कर रहे थे ।ऐसी स्थितियों में जिन की व्यवस्था भगवान ने अपने शाश्वत भक्तों के लिए की थी निश्चित विजय के लक्षण स्पष्ट थ ।

               हनुमान जी संकट मोचन हैं उनसे एक ही प्रार्थना है कि हमारे संकटों का मोचन करें  --

    " हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार

       पवनसुत विनती बारंबार पवनसुत विनती बारंबार  "

 

         जय राधे श्याम

         जय सियाराम

         जय बजरंगबली

                                                       प्रणाम

                                             अन्नपूर्णा शर्मा


 

English Translation 

Title -Military inspection verses in the battlefield of Kurukshetra 16 17 18 19 and 20

In the previous  verses also the sounds of conch shells have been described in the Gita along with their names and these verses 16 17 18 and 19 also described the sounds of conch shells.

 Sanjay says - O Rajan! Kunti's son King Yudhishthira played a conch named Ananta Vijay, Madhuri's sons Nakula and Sahadeva played Subhash and Mani Pushpak conch, Param warrior Shikhandi, the king of Kashi, who fought thousands of young men of King Drupada alone  Son Dhrishtadyumna, King Virat who had given shelter to the Pandavas at the time of his ignominy and assisted him, whose daughter Uttara was married to Subhadra's son Abhimanyu, Ajay Satyaki who was also the Sakha of Shri Krishna who was never going to win.  A perpetually victorious, King Drupada who was the king of Panchala and father of Draupadi, Abhimanyu, son of Draupadi and great-grandson of Subhadra, played his own conch shells.  The sound of these different conchs became full of clamor, which began to pierce the hearts of Dhritarashtra's sons, echoing the heavens and the earth.

 Meaning or Explanation - Sanjay who was the charioteer of King Dhritarashtra and the sage Ved Vyasa gave him divine vision.  He cleverly told Sanjay king Dhritarashtra that this unwise decision to deceive the sons of Pandu and enslave his sons to the throne was not contemptible.  Discussion issues of any matter are our personal. They have their origins in us. Discussions of external external constraints such as no one, time pressure, stressful situations are easy but not beneficial but when we stop talking  If we go on ignoring the internal causes of, then continuous failure is born.  Just like what happened to Duryodhana. There was no discussion of any of his mistakes and his mistakes were ignored. Raja Dhritarashtra continued to harm his own son in his son Moh and the war of Mahabharata.  Mistakes that take us to the pinnacle of failure and hinder our abilities that make our happiness our relationship unhappy, increase our tension or estrangement between us and our family or other people, we must destroy these enemies.  And he is the enemy -

 1-- fear

 2-- assumptions

 3-- Anesthesia

 4-- Identification of classification

 5-- Uncertainty

 6-- Resentment

 7-- Ego

 All seven of these problems are personal, but the identification of these causal elements of the failure of their conversation creates an atmosphere of understanding, and the signs of failure of this conversation had already indicated that the whole Kuruvansh would be killed in this great war.  Other grandchildren from Bhishma Pitamah to Abhimanyu.  The destruction of all the people present, including the kings of many countries of the world, was certain. All this accident was going to happen due to King Dhritarashtra because he encouraged the nobleness of his sons.  When Bhishma and the other heroes of Duryodhana's side played their conch shells, the hearts of the Pandavas did not dissolve.  There is no description of such incidents, but in this specific verse 19, it is said that the conch shell of the Pandava side caused the heart of Dhritarashtra's sons to become distressed due to their belief in the Pandavas and Lord Krishna.  There is no fear of any person who takes refuge in God, no matter how bad he is.

 In verse 20, it is shown or told that the Pandu son Arjuna, sitting on a chariot bearing a flag inscribed with Hanuman, raised his bow and raised it to shoot the arrow. O Rajan!  Seeing the sons of Dhritarashtra standing in the array, Arjuna said this promise to Shri Krishna.

 Meaning or Interpretation - This verse describes the glory of Hanuman ji as the way Hanuman ji helped Lord Rama on foot, he was troubled by his woes, completed all his stalled work, his brother  Laxman's life was uplifted and the maximum credit for victory in the battle of Rama Ravana goes to Hanuman ji.  In this verse, it is told that the war was about to start, from the above statement it is known that Dhritarashtra's sons were discouraged by the unexpected arrangement of the Pandavas' army because the Pandavas were directed in the battlefield according to the order of Lord Krishna.  The symbol of Hanuman on the flag is also indicative of victory because Hanuman helped Rama in the battle of Rama and Ravana, which led Rama to victory.  At this time both Rama and Hanuman were present on his chariot to help Arjuna. Lord Krishna is the Sakshat Rama and wherever Rama resides there is his daily servant Hanuman and Sita, the goddess of his continual companionship, is present.  There was no reason for fear from any enemy. Lord Krishna, the lord of the senses, was present to give instructions. Thus, Arjuna got all the advice in the matter of war.  Krishna was also a charioteer of Arjuna and was also a friend. He was doing the religion of both well and was trying his best to keep Arjuna on the path of righteousness on the path of righteousness. In such situations, in which God has arranged his eternal  The signs of definite victory for the devotees were obvious.

 Hanuman ji is Sankat Mochan, the only prayer from him is to redeem our sorrows -

 "Hey dukh bhanjan Maruti Nandan, listen to my call

 Pawansut begs Pawansut begs again and again "


 Jai Radhey Shyam

 Hail Siya Ram

 Jai Bajarang Bali

 Greetings

 Annapurna Sharma


शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 12 13 14 और 15

   गीता के अध्याय एक के कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण के श्लोक 12 13 14 और 15 में शंखों की ध्वनियों के बारे में बताया गया है किसने किस तरह का शंखनाद किया है।

           तब कुरु वंश के वयोवृद्ध परम प्रतापी एवं वृद्ध पितामह ने सिंह गर्जना की सी ध्वनि करने वाले अपने शंख को उच्च स्वर से बजाया ,जिससे दुर्योधन को हर्ष हुआ तत्पश्चात शंख नगाड़ा बिगुल तू रही तथा सीॅग सहसा एक  साथ बज उठे। वह समवेत स्वर अत्यंत कोलाहल पूर्ण धा। दूसरी ओर से श्वेत घोड़ो द्वारा खींचे जाने वाले विशाल रथ पर आसीन कृष्ण तथा अर्जुन ने अपने -अपने दिव्य शंख बजाए ।भगवान कृष्ण ने अपना पंचजन्य शंख बजाया ,अर्जुन ने देवदत्त शंख तथा अति भौजी एवं अति मानवीय कार्य करने वाले भीम ने पौण्डृ नामक भयंकर शंख बजाया ।

    तात्पर्य या व्याख्या  --  कुरु वंश के वयोवृद्ध पितामह अपने पौत्र दुर्योधन का मनोभाव जान गए और उसके प्रति अपनी स्वाभाविक दयावश उन्होंने उसे प्रसन्न करने के लिए अत्यंत उच्च स्वर से अपना शंख बजाया, जो उनकी सिंह के समान स्थिति के अनुरूप था अप्रत्यक्ष रूप से शंख के द्वारा प्रतीकात्मक ढंग से उन्होंने अपने हताश पौत्र दुर्योधन को बता दिया कि उन्हें युद्ध में विजय की आशा नहीं है, क्योंकि दूसरे पक्ष में साक्षात भगवान श्रीकृष्ण है फिर भी युद्ध का मार्गदर्शन करना उनका कर्तव्य था और इस संबंध में वे कोई कसर नहीं रखेंगे। पितामह यह जानते थे कि वह असत्य का साथ दे रहे हैं, दुर्योधन का साथ दे रहे हैं। उन्होंने और कृष्ण ने कई बार प्रयत्न किया कि दुर्योधन अपनी असफलता से सीखे। बचपन से वे पांडवों के साथ छल कपट और बुरा व्यवहार करता आ रहा है और उसमें उसे कभी भी सफलता हासिल नहीं हुई ।पितामह और कृष्ण चाहते थे कि दुर्योधन अपनी असफलता से कुछ सीखें। धर्म के मार्ग पर चलें क्योंकि यह असफलता से यदि हम सीख ले तो यह सफलता की सीढ़ी बन जाती है  इससे हमें यह ज्ञान मिलता है कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है और सफलता प्राप्त करनी है ।अपने अंदर जागरूकता का विकास करो और शकुनि जैसे आस्तीन के सांपों को अपने आप से दूर रखो ,दूसरों की बातों में आना और अपना ही नुकसान करना एक आत्मविश्वासी व्यक्ति के लिए नहीं है। यह काम वही कर सकता है जिसको अपने आप पर विश्वास नहीं है वही दूसरों की बातों में आकर अपनी समझ बूझ  को नकार कर झूठे अहंकार में अपना और अपने हितेषियो  का अपने कुल का सर्वनाश करता है दुर्योधन ने आत्म गौरव का अर्थ अहंकार को समझ लिया था ऐसी शक्ति वाला व्यक्ति खुद को भूल कर दूसरों पर अपना ध्यान केंद्रित करता है । वह स्वयं अपने आप को ऊंचा रखना चाहता था लेकिन उसके लिए वह अपने अच्छे कर्मों पर ध्यान ना दे कर पांडवों को नीचा दिखाने में अपना ध्यान केंद्रित करता था और हमेशा उसके साथ उल्टा ही होता था ऊंचा होने की बजाय नीचे गिर जाता था और अपमानित हो जाता था सबके सामने । लेकिन वह इस सब को जिम्मेदार स्वयं  को ना मानकर पांडवों को मानता था कि उनकी वजह से मेरा अपमान हुआ है क्योंकि उसे पता था कि पांडव सही है लेकिन फिर भी वह अहंकार में बार-बार उन्हें प्रताड़ित करता था स्वयं ही मुंह के बल गिर जाता ।पांडवों में आत्मविश्वास की कमी नहीं थी इसीलिए वह किसी भी परिस्थिति में अपने आप को मजबूत बनाकर रखते थे। उन्होंने अपने ऊपर विश्वास कभी नहीं खोया। किसी भी परिस्थिति में उन्होंने धर्म का साथ नहीं छोड़ा इसलिए भगवान कृष्ण उनके साथी थे। उन्हें कृष्ण पर पूरा विश्वास था और यही विश्वास उन्हें जय की ओर ले कर जा रहा था।

             भीष्मदेव द्वारा बजाए गए शंख की तुलना में कृष्ण कथा अर्जुन के शंख  को दिव्य कहां गया है ।दिव्य शंखों  के नाद से यह सूचित हो रहा था कि दूसरे पक्ष की विजय की कोई आशा नहीं थी। क्योंकि कृष्ण पांडवों के पक्ष में थे जय सदा पांडू के पुत्र जैसों की होती है क्योंकि भगवान कृष्ण उनके साथ हैं और जहां जहां भगवान विद्यमान है वही वही लक्ष्मी भी रहती है क्योंकि वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती अतः जैसा कि विष्णु या भगवान कृष्ण के शंख द्वारा उत्पन्न दिव्य ध्वनि से सूचित हो रहा था विजय तथा श्री दोनों ही अर्जुन की प्रतीक्षा कर रही थी ।इसके अतिरिक्त  जिस रथ में दोनों मित्र आसीन थे वह अर्जुन को अग्नि देवता द्वारा प्रदत्त था और इससे सूचित हो रहा था कि तीनों लोकों में जहां कहीं भी यह जाएगा वहां विजय निश्चित है।

              पहले अध्याय के 15 श्लोक में भगवान कृष्ण को हृषीकेश  कहा गया है क्योंकि वही समस्त इंद्रियों के स्वामी हैं। सारे जीव उनके भिन्नांश हैं ।अतः जीवो की इंद्रियां भी उनकी इंद्रियों के अंश है क्योंकि निर्विशेषवादी जीवो की इंद्रियों का कारण बताने में असमर्थ हैं इसलिए वे जीवो को इंद्रिय रहित या निर्विशेष कहने के लिए उत्सुक रहते हैं। भगवान समस्त जीवो के हितों में स्थित होकर उनकी इंद्रियों का निर्देशन करते हैं किंतु वे इस तरह निर्देशन करते हैं कि जीव उनकी शरण ग्रहण कर ले और विशुद्ध भक्तों की इंद्रियों का तो वे प्रत्यक्ष निर्देशन करते हैं।  यहां कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में भगवान कृष्ण अर्जुन की दिव्य इंद्रियों का निर्देशन करते हैं इसलिए उनको हृषीकेश कहा गया है। भगवान के विविध कार्यों के अनुसार उनके भिन्न -भिन्न नाम  है । उदाहरणार्थ इनका एक नाम मधुसूदन है, क्योंकि उन्होंने मधु नामक दैत्य को मारा था ।वह गायों तथा इंद्रियों को आनंद देने के कारण गोविंद कहलाते हैं ।वसुदेव के पुत्र होने के कारण इनका नाम वासुदेव है, देवकी को माता रूप में स्वीकार करने के कारण इनका नाम देवकीनंदन है ।वृंदावन में यशोदा के साथ बाल लीलाएं करने के कारण यह यशोदा नंदन है। अपने मित्र अर्जुन का सारथी बनने के कारण पार्थसारथी है। इसी प्रकार उनका एक नाम हृषीकेश है क्योंकि उन्होंने कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में अर्जुन का निर्देशन किया।

              इस श्लोक  मे अर्जुन को धनंजय कहा गया है क्योंकि जब इनके बड़े भाई को विभिन्न यज्ञ संपन्न्न करने के लिए धन की आवश्यकता हुई थी तो उसे प्राप्त करने में इन्होंने सहायता की थी। इसी प्रकार भीम वृकोदर कहलाते हैं क्योंकि जैसे वे अधिक खाते हैं उसी प्रकार व अतिमानवीय कार्य करने वाले हैं जैसे हिडिंबासुर का वध । हिडिंबा सुर की बहन हिडिंबा से इनका विवाह भी हुुआ था। अतः पांडवों के पथ में श्री कृष्ण इत्यादि विभिन्न्न व्यक्तियों द्वारााा विशेष प्रकार के शंखो का बजाया जाना युद्ध करनेेे वाले सैनिकों के लिए उत्पन्न प्रेरणापद था। विपक्ष में ऐसा कुछ ना था, ना तो परम निदेशक भगवान कृष्ण थे न ही भाग्य की देवी लक्ष्मी (श्री) थी। अतः युद्ध्ध में उनकी पराजय पूर्वनिश्चित थी। शंखो की ध्वनि मानो यही संदेश दे रही थी।

 बचपन में जब बच्चों का विकास हो रहा होता है तोअभिभावकों या माता - पिता की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी यह होती है कि वह अपने बच्चों में स्वस्थ आत्म- गौरव की भावना भरे। इसलिए बच्चे के प्रतिभाव का विकास जरूरी है जो उसके द्वारा किए गए कार्य के बजाय इस पर निर्भर हो कि वह क्या है ? आत्मम गौरव की चहान पर आत्मविश्वास को भव्य संरचना खड़ी होती है जिससे वह किसी भी परिस्थिति मे अपने आंतरिक संसाधनों पर पूर्ण विश्वास और निर्भरता हासिल कर सकता है ।

जय राधे श्याम

प्रणाम

अन्नपूर्णा शर्मा

Murudeshwar, Arabian Sea, Karnataka, Gopuram, Konkan

 English Translation

Title - Military inspection verses 12 13 14 and 15 in the battlefield of Kurukshetra

Verse 12 13 14 and 15 of the military inspection in the battlefield of Kurukshetra, chapter one of the Gita, describes the sounds of conch shells, what kind of conch shells have been made.


 Then the supremely aged and aged grandfather of the Kuru dynasty played his conch with a loud sound like a lion roaring, which made Duryodhana happy, and after that the conch nagada buigul tuhi and sang rang together.  That chorus rang out loudly.  On the other hand, Krishna and Arjuna, on a huge chariot pulled by white horses, played their own divine conch.  Played conch shell.


 Meaning or Explanation - The elder father of the Kuru dynasty became aware of his grandson Duryodhana and with his natural kindness towards him, he played his conch with a very high tone to please him, which corresponded to his lion-like position, indirectly conch shell.  Symbolically, he told his desperate grandson Duryodhana that he had no hope of victory in the war, as the other side was Lord Krishna, yet he was duty bound to guide the war and would not take any effort in this regard.  The grandfather knew that he was supporting the untruth, supporting Duryodhana.  He and Krishna tried many times to learn Duryodhana from his failure.  Since childhood, he has been deceitful and ill-mannered with the Pandavas and has never been successful in it. Pitamah and Krishna wanted Duryodhana to learn something from his failure.  Follow the path of religion because if we learn from this failure then it becomes a ladder to success, it gives us the knowledge in which direction we have to move and achieve success. Develop awareness inside yourself and like Shakuni  Keep sleeve snakes away from yourself, getting into the words of others and doing your own harm is not for a confident person.  This work can be done only by those who do not believe in themselves, they come in the words of others and deny their understanding and destroy their own family and their relatives in false ego, Duryodhana understood the meaning of self-pride as ego.  A person with such power forgets himself and focuses his attention on others.  He himself wanted to keep himself high but for that he did not focus on his good deeds and focused his attention in degrading the Pandavas and always went upside down with him instead of getting high and fell down and humiliated.  Used to go in front of everyone.  But he did not consider himself responsible for all this and believed to the Pandavas that he was insulted by him because he knew that the Pandavas were right but still he used to torture them repeatedly in arrogance himself.  Pandavas lacked confidence, so they kept themselves strong under any circumstances.  He never lost faith in himself.  Under no circumstances did he abandon religion, so Lord Krishna was his companion.  He had full faith in Krishna and this belief was leading him to Jai.


 Where is the divine story of Krishna Katha Arjuna's conch shell as compared to the conch shell by Bhishmadeva. The sound of Divya conch was informing that there was no hope of victory on the other side.  Because Krishna was in favor of the Pandavas, Jai is always like the son of Pandu because Lord Krishna is with him and where the Lord exists, the same Lakshmi also lives because she cannot live without her husband, so as Vishnu or Lord Krishna  Both Vijay and Sri were waiting for Arjuna, being informed by the divine sound produced by the conch shell. Apart from this, the chariot in which the two friends were sedentary was provided to Arjuna by the fire god and it was informing that in the three worlds  Wherever it goes, victory is certain.


 In verse 15 of the first chapter, Lord Krishna is called Hrishikesh because he is the master of all senses.  All living beings are their differences. Therefore, the senses of living beings are also part of their senses because the nonalternatives are unable to reason the senses of the living beings, so they are eager to call the creatures as senseless or non-conscious.  God directs his senses in the interests of all living beings, but he directs them in such a way that the living beings take shelter of them and they direct the senses of the pure devotees.  Here in the battle ground of Kurukshetra, Lord Krishna directs the divine senses of Arjuna, hence he is called Hrishikesh.  They have different names according to the various works of God.  For example, he has a name Madhusudan, because he killed a demon named Madhu. He is called Govinda because of the pleasure of cows and senses. His name is Vasudeva, being the son of Vasudeva, because of accepting Devaki as his mother.  The name is Devakinandan. It is Yashoda Nandan because of doing hairs with Yashoda in Vrindavan.  Parthasarathy is due to his friend Arjuna becoming a charioteer.  Similarly, he has a name Hrishikesh as he directed Arjuna in the battle site of Kurukshetra.


 In this verse, Arjuna has been called Dhananjaya because when his elder brother needed money to perform various yagyas, he helped him in getting it.  Similarly, Bhima is called Vrikodar because as they eat more, they are going to do superhuman tasks like killing Hidimbasur.  He was also married to Hidimba Sur's sister Hidimba.  Therefore, the playing of special conch shells by various persons like Shri Krishna etc. in the path of the Pandavas was an inspiration for the soldiers who did the war.  There was nothing like this in the opposition, neither was the Supreme Director Lord Krishna nor was Goddess of Destiny Lakshmi (Sri).  Hence, his defeat in the war was a foregone conclusion.  As if the sound of conch shells was giving this message.

 When children are developing in childhood, the most important responsibility of parents or parents is to instill in their children a sense of healthy self-pride.  Therefore, it is necessary to develop the child's self-reliance, which depends on what he is, rather than what he has done.  On the face of the pride of self, self-confidence creates a grand structure, so that under any circumstances, it can gain complete trust and dependence on its internal resources.

 Jai Radhey Shyam

 Greetings

 Annapoorna Sharma

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण ब्लॉक 8 9 10 और 11

 श्रीमद् भगवतगीता में दुर्योधन गुरु द्रोणाचार्य को अपनी विशाल सेना के बारे में बताना प्रारंभ करता है और अपने अंदर के भय को अपने झूठे अहंकार के नीचे दबाना चाहता है। वह पूरी तरह से पितामह भीष्म और गुरु द्रोणाचार्य के ऊपर निर्भर था क्योंकि जब तक यह दोनों उसकी सेना का संचालन कर रहे हैं तब तक उसकी विजय निश्चित है क्योंकि यह दोनों इतने महान योद्धा हैं कि इनका मुकाबला इस धरती पर कोई नहीं कर सकता। पितामह भीष्म जो कि अंतिम कुरु हैं और इनके गुरु परशुराम जैसे महान गुरु हैं उनका मुकाबला कोई कर ही नहीं सकता  जिन के बाण गंगा की बहती धारा को भी रोक सकते थे। चारों दिशाओं में जिन का डंका बजता था ।वह कभी किसी युद्ध में पराजित नहीं हुए थे इसलिए उनकी इस गाथा को दुर्योधन गुरु द्रोणाचार्य को बखान कर रहा है। उसने यह सोच रखा है कि जिस प्रकार पितामह भीष्म और गुरु द्रोणाचार्य द्युत क्रीडा के समय चुप थे और द्रौपदी वस्त्र हरण के समय भी वह चुप थे।  जब भी उन्होंने मेरा साथ दिया था चुप रह कर और अब भी युद्ध में मेरी सेना का प्रतिनिधि करके मेरा साथ दे रहे हैं इसलिए वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त सा लग रहा था।

                श्रीमद भगवत गीता के श्लोक 8 9 10 और 11 में दुर्योधन अपनी सेना के महारथियों का वर्णन करते हुए गुरु द्रोणाचार्य से कहता है कि  -  मेरी सेना में स्वयं आप भीष्म पितामह करण कृपाचार्य कुलगुरू अश्वत्थामा विकरण तथा सोमदत्त का पुत्र भूरिश्रवा आदि है जो युद्ध में सदैव विजई रहे हैं ऐसे अन्य अनेक वीर भी हैं जो मेरे लिए अपना जीवन त्याग करने के लिए उद्धत हैं वह विविध प्रकार के हथियारों से सुसज्जित हैं और युद्ध विद्या में निपुण हैं। हमारी शक्ति अपरिमेय है और हम सब पितामह द्वारा भली-भांति संरक्षित हैं जबकि पांडवों की शक्ति भीम द्वारा भली-भांति संगठित होकर भी सीमित है। अतः सैन्य व्यू  में अपने-अपने मोर्चों पर खड़े रहकर आप सभी भीष्म पितामह को पूरी पूरी सहायता दे।

  तात्पर्य  -   श्लोक 8 9 10 और 11 का तात्पर्य इस प्रकार है -  दुर्योधन और अद्वितीय युद्ध वीरों का उल्लेख करता है जो सदैव विजई होते रहे हैं।  विकर्ण दुर्योधन का भाई है अश्वत्थामा द्रोणाचार्य का पुत्र हैं और  सौंमदत्ती   या भूरिश्रवा बहिलको के राजा का पुत्र है करण अर्जुन का आधा भाई है क्योंकि वह कुंती के गर्भ से राजा पांडु के साथ विवाहित होने के पूर्व उत्पन्न हुआ था। कृपाचार्य की जुड़वा बहन कृपि द्रोणाचार्य को ब्याही थी ।जहां तक अन्यो का यथा जयद्रथ कृतवर्मा तथा शल्य  का संबंध है ।वह सब दुर्योधन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार रहते थे ।दूसरे शब्दों में यह पूर्व निश्चित है कि वह अब पापी दुर्योधन के दल में सम्मिलित होने के कारण कुरुक्षेत्र के युद्ध में मारे जाएंगे ।निसंदेह अपने मित्रों की संयुक्त शक्ति के कारण दुर्योधन अपनी विजय के प्रति आश्वस्त था यहां पर दुर्योधन ने तुलनात्मक शक्ति का अनुमान प्रस्तुत किया है वह सोचता है कि अत्यंत अनुभवी सेनानायक भीष्म पितामह के द्वारा विशेष रूप से संरक्षित होने के कारण उसके सशस्त्र सेनाओं की शक्ति अपरिमेय है दूसरी और पांडवों की सेनाएँ सीमित हैं। क्योंकि उनकी सुरक्षा एक कम अनुभवी नायक भीम द्वारा की जा रही है। जो भीष्म की तुलना में नगण्य है। दुर्योधन सदैव भीम से ईर्ष्या करता था क्योंकि वह जानता था कि यदि उसकी मृत्यु कभी हुई भी तो वह भीम के द्वारा ही होगी किंतु साथ ही उसे दृढ़ विश्वास था कि भीष्म की उपस्थिति में उसकी विजय निश्चित है क्योंकि भीष्म कहीं अधिक उत्कृष्ट सेनापति हैं ।वह युद्ध में विजई होगा यह उसका दृढ़ निश्चय था ।भीष्म पितामह के शौर्य की प्रशंसा करने के बाद दुर्योधन ने सोचा कि कहीं अन्य योद्धा यह ना समझ ले  कि उन्हें कम महत्व दिया जा रहा है अतः दुर्योधन ने अपने सहज कूटनीतिक ढंग से स्थिति संभालने के उद्देश्य से उपयुक्त शब्द कहे  - उसने बलपूर्वक कहा है कि भीष्मा देव निसंदेह महानतम योद्धा हैं किंतु अब वृद्ध हो चुके हैं अतः प्रत्येक सैनिक को चाहिए कि चारों ओर से उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें हो सकता है कि वह किसी एक दिशा में युद्ध करने में लग जाए और शत्रु इस व्यस्तता का लाभ उठा ले अतः यह आवश्यक है कि अन्य योद्धा मोर्चों पर अपनी अपनी स्थिति पर अडिग रहें और शत्रु को व्यूह ना तोड़ने दें ।

             दुर्योधन को पूर्ण विश्वास था कि कुरुओं की विजय भीष्म देव की उपस्थिति पर निर्भर है उसे युद्ध में भीष्म देव तथा द्रोणाचार्य  की पूर्ण सहयोग की आशा थी क्योंकि  वह अच्छी तरह जानता था कि इन दोनों ने उस समय एक भी शब्द नहीं कहा था जब अर्जुन की पत्नी द्रौपदी को असहाय अवस्था में भरी सभा में नग्न किया जा रहा था और जब उसने उन से न्याय की भीख मांगी थी यह जानते हुए भी कि इन दोनों सेनापतियों के मन में पांडवों के लिए स्नेह था दुर्योधन को आशा थी कि वह इस स्नेह को उसी तरह त्याग देंगे जिस तरह उन्होंने द्युत कीड़ा के अवसर पर किया था ।

     जब सज्जन और अच्छे लोग समय आने पर चुप रहते हैं और गलत होने देते हैं तो बुरे लोगों का साहस बढ़ जाता है और उसका अंजाम बहुत बुरा होता है इसलिए बुरा होते देखे तो चुप ना रहे आवाज उठाएं ।

                       जय राधे कृष्ण 

                                                           प्रणाम 

                                                  अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Military inspection block 8 9 10 and 11 at the battle site of Kurukshetra

In the Srimad Bhagavad Gita, Duryodhana begins to tell Guru Dronacharya about his vast army and wants to subdue his inner fear under his false ego.  He was completely dependent on Pitamah Bhishma and Guru Dronacharya as his victory is certain as long as both of them are operating his army because both of them are such great warriors that no one can compete with them on this earth.  Pitamah Bhishma who is the last Kuru and has great gurus like his guru Parashurama, no one can compete with those whose arrows could stop the flowing stream of Ganga.  Jinn, whose sting rang in all four directions, had never been defeated in a battle, so Duryodhana is telling his story to Guru Dronacharya.  He has kept thinking that just as Pitamah Bhishma and Guru Dronacharya were silent at the time of gaming and Draupadi was silent even at the time of the robbery.  Whenever he supported me, he remained silent and still supporting me in the war by representing my army, so he seemed a bit confident of his victory.

 In Shrimad Bhagavad Gita verses 8 9 10 and 11, Duryodhana narrates the masters of his army and tells Guru Dronacharya that - in my army you yourself are Bhishma Pitamah Karan Kripacharya Vice Chancellor Ashwatthama Vikaran and Somdutt's son Bhurishrava etc. who are always in the war.  There have been many other heroes who have been victorious, who are eager to sacrifice their lives for me, they are equipped with a wide variety of weapons and are skilled in the field of warfare.  Our power is irrational and we are all well protected by the Pitamah, while the power of the Pandavas is limited by Bhima being well organized.  So, by standing on your fronts in military view, you give full support to all Bhishma Pitamahs.

 The meaning - Shloka 8 9 10 and 11 implies - refers to Duryodhana and the unique war heroes who have always been victorious.  Vikarna is the brother of Duryodhana, Ashwatthama is the son of Dronacharya and Saumdatti or Bhurishrava is the son of the king of Bahilco Karan is half brother of Arjuna as he was born from Kunti's womb before being married to King Pandu.  Kripacharya's twin sister Kripi was married to Dronacharya. As far as others are concerned Jayadratha Kritavarma and Shalya. He was all ready to sacrifice his life for Duryodhana. In other words, it is certain that he is now a sinner.  Duryodhana was convinced of his victory due to the combined strength of his friends, Duryodhana was convinced of his victory because of joining the team of Duryodhana. Here Duryodhana has presented an estimate of comparative power. He thinks that a very experienced general, Bhishma Pitamah  The power of his armed forces is irrational because of being specially protected by the other and the armies of the Pandavas are limited.  Because he is being guarded by Bhima, a less experienced hero.  Which is negligible compared to Bhishma.  Duryodhana was always jealous of Bhima because he knew that even if he ever died, it would be through Bhima but at the same time he firmly believed that his victory in Bhishma's presence was certain as Bhishma was a far more excellent commander.  It was his determination to win in battle. After praising the bravery of Bhishma Pitamah, Duryodhana thought that no other warrior should understand that he was being given less importance, so Duryodhana, in his innate diplomatic manner, intended to take over the situation.  To say the appropriate words - He has said forcefully that Bhishma Dev is undoubtedly the greatest warrior but now he is old, so every soldier should take special care of his safety from all around, that he may be engaged in war in one direction.  Go and the enemy takes advantage of this busyness, so it is necessary that the other warriors keep their position on the fronts and do not let the enemy break the array.

 Duryodhana was convinced that the victory of the Kurus depended on the presence of Bhishma Dev.He hoped for full cooperation of Bhishma Dev and Dronacharya in the war because he knew well that both of them did not say a single word when Arjuna's  Wife Draupadi was being naked in a helpless assembly and when she begged him for justice, knowing that both these generals had an affection for the Pandavas, Duryodhana hoped that she would give this affection to him.  We will renounce the way he did on the occasion of the insect worm.

 When gentlemen and good people keep quiet when time comes and let them go wrong, then the courage of bad people increases and the result is very bad, so if you see bad things then do not keep quiet

 Jai Radhe Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

श्रीमद भगवद गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17

  श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17  --- इन श्लोकों में तत्वदर्शीयों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि असत् (भौतिक शरीर) का तो कोई चीर ...