गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

गीता अध्याय 1 कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 2 और 3

  श्लोक दो -  संजय ने कहा -  हे राजन ! पांडू पुत्रों द्वारा सेना की व्यूह रचना देखकर राजा दुर्योधन अपने गुरु के पास गया और उसने यह शब्द कहे ।

 तात्पर्य -   धृतराष्ट्र जन्म से अंधा था। दुर्भाग्यवश वह आध्यात्मिक दृष्टि से भी वंचित था। वह यह भी जानता था कि उसी के सामान उसके पुत्र भी धर्म के मामले में अंधे हैं और उसे विश्वास था कि वह पांडवों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर पाएंगे क्योंकि पांचो पांडव जन्म से ही पवित्र थे। फिर भी उसे तीर्थ स्थान के प्रभाव के विषय में संदेह था ।इसीलिए संजय युद्ध भूमि की स्थिति के विषय में उसके प्रश्न के मंतव्य को समझ गया। अतः वह निराश राजा को प्रोत्साहित करना चाह रहा था ।उसने उसे विश्वास दिलाया कि उसके पुत्र पवित्र स्थान के प्रभाव में आकर किसी प्रकार का समझौता करने नहीं जा रहे हैं ।उसने राजा को बताया कि उसका पुत्र दुर्योधन पांडवों की सेना को देखकर तुरंत अपने सेनापति द्रोणाचार्य को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने गया यद्यपि दुर्योधन को राजा कहकर संबोधित किया गया है तो भी स्थिति की गंभीरता के कारण उसे सेनापति के पास जाना पड़ा ।दुर्योधन राजनीतिज्ञ बनने के लिए सर्वथा उपयुक्त था किंतु जब उसने पांडवों की व्यूह रचना देखी तो उसका यह कूटनीतिक व्यवहार उसके भय को छिपा ना पाया।

 

 श्लोक 3 -  हे आचार्य ! पांडू पुत्रों की विशाल सेना को देखें, जिसे आप के बुद्धिमान शिष्य द्रुपद के पुत्र ने इतने कौशल से व्यवस्थित किया है।

 तात्पर्य -  परम राजनीतिज्ञ दुर्योधन महान ब्राह्मण सेनापति द्रोणाचार्य के दोषों को इंगित करना चाहता था । अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद के साथ द्रोणाचार्य का कुछ राजनीतिक झगड़ा था । इस झगड़े के फलस्वरुप द्रुपद ने एक महान यज्ञ संपन्न किया, जिससे उसे एक ऐसा पुत्र प्राप्त होने का वरदान मिला, जो द्रोणाचार्य का वध कर सके। द्रोणाचार्य इसे भली भांति जानता था किंतु जब द्रुपद का पुत्र धृष्टद्युम्न युद्ध शिक्षा के लिए उस को सौंपा गया तो द्रोणाचार्य को उसे अपने सारे सैनिक रहस्य प्रदान करने में कोई झिझक नहीं हुई।  अब धृष्टद्युम्न कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में पांडवों का पक्ष ले रहा था और उसने द्रोणाचार्य से जो कला सीखी थी उसी के आधार पर उसने यह व्यू रचना की थी।  दुर्योधन ने द्रोणाचार्य की इस दुर्बलता की ओर इंगित किया जिससे वह युद्ध में सजग रहे और समझौता ना करें । इसके द्वारा वह द्रोणाचार्य को यह भी बताना चाह रहा था कि कहीं वह अपने प्रिय शिष्य पांडवों के प्रति युद्ध में उदारता ना दिखा बैठे विशेष रूप से अर्जुन उसका अत्यंत प्रिय एवं तेजस्वी शिष्य था। दुर्योधन ने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध में इस प्रकार की उदारता से हार हो सकती है।

      इन दोनों श्लोको  मे यह बताया जा रहा है कि जब तक हमें धर्म का ज्ञान नहीं होता । जब तक हम धर्म को नहीं मानते तब तक हमारी बुद्धि अधर्म को स्वीकार करती हैं अगर हम धर्म को स्वीकार करते हैं तो हमें बड़े छोटे का मान अपमान आदर सत्कार करने का ज्ञान प्राप्त होता है जो कि धृतराष्ट्र में भी नहीं था और ना ही दुर्योधन में आया क्योंकि धृतराष्ट्र अपने पुत्र के प्रति बहुत अधिक प्रीति रखता था और यही प्रीति उसके विनाश का कारण बनी। अहंकार इतना बढ़ चुका था  धृतराष्ट्र के अंदर कि वह बड़ा है तो उसे ही राज्य का सिंहासन मिलना चाहिए लेकिन वह जन्म से ही अंधा था तो गुरु ने उसके छोटे भाई पांडु को राज्य सौंप दिया और वहां का राजा बना दिया लेकिन उसे यह बात अंदर ही अंदर व्यथित करने लगी,दुखी करने लगी और उसका असर उसके पुत्र दुर्योधन पर भी होने लगा। लेकिन जब पांडु की मृत्यु हो गई उसे राजा बनाया गया क्योंकि युधिष्ठिर छोटा था तो उसके मन में यह था कि मेरे पुत्र के साथ वह व्यवहार ना हो जो मेरे साथ हुआ था उसी  चिंता और उसी अहंकार के अंदर दुर्योधन की परवरिश हुई और उसमें यही सारे गुण आ गए। दुर्योधन ने कभी भी अपने पांडू भाइयों को अपना बड़ा भाई स्वीकार नहीं किया और उनके लिए अपने मन में इतनी मालीनता रखी कि उसका अंत कुरुक्षेत्र युद्ध में उसके मरण के बाद ही संपन्न हुआ।  वह बड़े छोटों का कोई मान सम्मान नहीं करता था उसके पास भगवान कृष्ण की नारायणी सेना थी फिर भी उसे पांडवों की सेना को देखकर डर लग रहा था क्योंकि उसके अंदर पाप था वह सत्य को नहीं जानता था पापी ही डरता है सत्य को देखकर इसलिए अहंकार का नाश करें और अपने अंदर सत्य  को जागृत करें यही इस दोनों श्लोकों में बताया गया है। 

                                                        प्रणाम

                                                अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title : Gita Chapter 1 Military Inspection verses 2 and 3 in the battlefield of Kurukshetra

Verse two - Sanjay said - O Rajan!  Seeing the array of army by Pandu sons, King Duryodhana went to his Guru and he said these words.

 Meaning - Dhritarashtra was blind from birth.  Unfortunately he was also deprived of spiritual vision.  He also knew that his sons, like him, were blind in religion and believed that he would never compromise with the Pandavas because the five Pandavas were sacred from birth.  Still he had doubts about the effect of the place of pilgrimage. That is why Sanjay understood the intent of his question regarding the status of the battle ground.  So he wanted to encourage the frustrated king. He convinced him that his sons were not going to come to any kind of compromise under the influence of the holy place. He told the king that his son Duryodhana, seeing the army of the Pandavas, immediately saw his commander.  Dronacharya went to apprise him of the real situation. Although Duryodhana is addressed as a king, due to the seriousness of the situation, he had to go to the Senapati. Duryodhana was perfectly fit to become a politician but when he saw the arrogance of Pandavas  Diplomatic behavior could not hide his fear.


 Verse 3 - O teacher!  Look at the vast army of Pandu sons, which has been so skillfully organized by the son of your wise disciple Drupada.

 Meaning - The ultimate politician Duryodhana wanted to point out the defects of the great Brahmin commander Dronacharya.  Dronacharya had some political quarrel with Raja Drupada, father of Draupadi, Arjuna's wife.  As a result of this quarrel, Drupada performed a great yagna, which gave him the boon of getting a son who could kill Dronacharya.  Dronacharya knew it well but when Dhrishtadyumna, the son of Drupada, was entrusted to him for war education, Dronacharya had no hesitation in giving him all his military secrets.  Now Dhrishtadyumna was favoring the Pandavas in the battle ground of Kurukshetra and he created this view based on the art he had learned from Dronacharya.  Duryodhana pointed out this weakness of Dronacharya by which he would remain alert in war and not compromise.  By this, he was also trying to tell Dronacharya that if he could not show generosity towards his beloved disciple Pandavas in the war, especially Arjuna was his most beloved and stunning disciple.  Duryodhana also warned that this kind of leniency in a war could lead to defeat.

 In both these verses it is being told that until we have knowledge of religion.  As long as we do not believe in religion, our intellect accepts unrighteousness. If we accept religion, then we get the knowledge of respecting the eldest, which was not even in Dhritarashtra nor in Duryodhana.  Came because Dhritarashtra used to have a lot of love towards his son and this kindness became the reason for his destruction.  The arrogance had grown so much inside Dhritarashtra that if he is older then he should get the throne of the kingdom but he was blind from birth, then the Guru handed over the kingdom to his younger brother Pandu and made him the king there, but he got it inside  She started to get upset inside, started to hurt and it also affected her son Duryodhana.  But when Pandu died, he was made king because Yudhishthira was small, so it was in his mind that my son should not be treated what happened to me, Duryodhana was raised in the same anxiety and same ego and all these  Properties arrived.  Duryodhana never accepted his Pandu brothers as his elder brothers and kept so much gentleness in his mind for him that his end was completed only after his death in the Kurukshetra war.  He did not respect the little ones, he had the Narayani army of Lord Krishna, yet he was afraid to see the army of Pandavas because there was sin in him, he did not know the truth.  Destroy and awaken the truth inside you, this is stated in both of these verses.

 Greetings

 Annapurna Sharma

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

गीता अध्याय 1 कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में सैन्य निरीक्षण श्लोक 1

   धृतराष्ट्र ने कहा  - हे संजय धर्म भूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे तथा पांडु के पुत्रों ने क्या किया।

   तात्पर्य -  भगवद्गीता एक बहू पठित आस्तिक विज्ञान है जो गीता माहातम में सार रूप में दिया हुआ है ।इसमें यह उल्लेख है कि मनुष्य को चाहिए कि वह श्री कृष्ण के भक्त की सहायता से स॓वीक्षण करते हुए भगवद गीता का अध्ययन करें और स्वार्थ प्रेरित व्याख्याओ के बिना उसे समझने का प्रयास करें ।अर्जुन ने जिस प्रकार से साक्षात भगवान कृष्ण से गीता सुनी और उसका उपदेश ग्रहण किया इस प्रकार स्पष्ट अनुभूति का उदाहरण भगवत गीता में ही है यदि उसे गुरु परंपरा से निजी स्वार्थ से प्रेरित हुए बिना किसी को भगवद्गीता समझने का सौभाग्य प्राप्त हो तो वह समस्त वैदिक ज्ञान तथा विश्व के समस्त शास्त्रों के अध्ययन को पीछे छोड़ देता है पाठक को भगवत गीता में न केवल अन्य शास्त्रों की सारी बातें मिलेंगी अभी तो ऐसी बातें भी मिलेंगी जो अन्यत्र कहीं उपलब्ध नहीं है यही गीता का विशिष्ट मानदंड है स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा साक्षात् उच्चरित होने के कारण यह पूर्ण आस्तिक विज्ञान है।

                महाभारत में वर्णित  धृतराष्ट्र तथा संजय की वार्ताएं इस महान दर्शन के मूल सिद्धांत का कार्य करती हैं माना जाता है कि इस दर्शन की प्रस्तुति कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में हुई जो वैदिक युग से पवित्र तीर्थ स्थल रहा है इसका प्रवचन भगवान द्वारा मानव जाति के पथ प्रदर्शन हेतु तब किया गया जब वे इस लोक में स्वयं उपस्थित थे।

        धर्म क्षेत्र शब्द सार्थक है क्योंकि कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल में अर्जुन के पक्ष में श्री भगवान स्वयं उपस्थित थे कौरवों का पिता धृतराष्ट्र अपने पुत्रों की विजय की संभावना के विषय में अत्यधिक संदिग्ध था अतः इसी संदेह के कारण उसने अपने सचिव से पूछा उन्होंने क्या किया वह आश्वस्त था कि उसके पुत्र तथा उसके छोटे भाई पांडु के पुत्र कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में निर्णय आत्मक संग्राम के लिए एकत्र हुए हैं फिर भी उसकी जिज्ञासा सार्थक है वह नहीं चाहता था कि भाइयों में कोई समझौता हो अतः वह युद्ध भूमि में अपने पुत्रों की नियति (भाग्य, भावी) के विषय में आश्वस्त होना चाह रहा था|चूँकि इस युद्ध को कुरुक्षेत्र में लड़ा जाना था जिसका उल्लेख वेदों में स्वर्ग के निवासियों के लिए भी तीर्थ स्थल रूप में हुआ है अतः धृतराष्ट्र अत्यंत भयभीत था कि पवित्र स्थल का युद्ध के परिणाम पर ना जाने कैसा प्रभाव पड़े उसे भली-भांति ज्ञात था कि इसका प्रभाव अर्जुन तथा पांडु के अन्य पुत्रों पर अत्यंत अनुकूल पड़ेगा क्योंकि स्वभाव से वे सभी पुण्यात्मा थे संजय श्री व्यास का शिष्य था अतः उनकी कृपा से संजय  धृतराष्ट्र के कक्ष में बैठे-बैठे कुरुक्षेत्र के युद्ध स्थल का दर्शन कर सकता था इसीलिए  धृतराष्ट्र ने उससे युद्ध स्थल की स्थिति के विषय में पूछा।

             पांडव   धृतराष्ट्र के पुत्र दोनों ही एक वंश से संबंधित हैं किंतु यहां पर धृतराष्ट्र के वाक्य से उसके मनोभाव प्रकट होते हैं उसने जानबूझकर अपने पुत्रों को कुरु कहा है और पांडु के पुत्रों को वंश के उत्तराधिकार से विलग कर दिया इस तरह पांडु के पुत्रों अर्थात अपने भतीजो के साथ  धृतराष्ट्र की विशिष्ट   मनः स्तिथि समझी जा सकती है जिस प्रकार धान के खेत से अवांछित पौधों को उखाड़ दिया जाता है उसी प्रकार इस कथा के आरंभ से ही ऐसी आशा की जाती है कि जहां धर्म के पिता श्री कृष्ण उपस्थित हो वहां कुरुक्षेत्र रूपी खेत में दुर्योधन  आदि  धृतराष्ट्र के पुत्र रूपी से अवांछित पौधों को समूल नष्ट करके युधिष्ठिर आदि नितांत धार्मिक पुरुषों की स्थापना की जाएगी यहां धर्म क्षेत्र तथा कुरुक्षेत्र शब्दों की उनकी ऐतिहासिक तथा वैदिक महत्ता के अतिरिक्त यही सार्थकता है।

                                                         प्रणाम

                                                    अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Geeta Chapter 1 Military Inspection Verse 1 at the battlefield of Kurukshetra

DhritarashtraGeeta Chapter 1 Military Inspection Verse 1 at the battlefield of Kurukshetra said - O Sanjay Dharma Bhoomi, what did my and Pandu's sons have done in Kurukshetra with the desire to fight.

 Meaning: The Bhagavad Gita is a multi-read theistic science which is summarized in the Gita Mahatama. It mentions that one should study the Bhagavad Gita with the help of a devotee of Shri Krishna and study the Bhagavad Gita.  Try to understand it without understanding it. The way Arjuna listened to and heard the Gita from Lord Krishna, the example of this clear feeling is in the Bhagavad Gita only if he was inspired by personal interest from the Guru tradition to understand someone as Bhagavad Gita.  If lucky, he leaves behind all the Vedic knowledge and the study of all the scriptures of the world, the reader will not only get all the things of other scriptures in the Bhagavad Gita, but now there will also be such things which are not available elsewhere.  It is a complete theistic science due to the fact that it is described by Lord Krishna himself.

 The talks of Dhritarashtra and Sanjay described in the Mahabharata serve as the basic principle of this great philosophy that the presentation of this philosophy is believed to have taken place in the battle site of Kurukshetra which has been a holy pilgrimage site since the Vedic era, its discourse is shown by God to mankind  This was done when he himself was present in this world.

 The word Dharma Kshetra is meaningful because Shri Bhagavan himself was present in favor of Arjuna in the battlefield of Kurukshetra, Dhritarashtra, the father of the Kauravas, was highly suspicious about the possibility of victory of his sons, so due to this doubt he asked his secretary what he did.  Was convinced that his son and his younger brother Pandu's sons have gathered in the battlefield of Kurukshetra for the war of war, yet his curiosity is meaningful. He did not want any compromise between the brothers and hence the destiny of his sons in the battlefield  (Fate, future). Since this war was to be fought in Kurukshetra, which is also mentioned in the Vedas as a pilgrimage for the inhabitants of heaven, Dhritarashtra was extremely afraid that the holy site would be of war.  It was well known that the impact would not have any impact on the result that its effect would be very favorable to Arjuna and other sons of Pandu because by nature all of them were saints, Sanjay was a disciple of Shri Vyas, so by his grace Sanjay sat in Dhritarashtra's chamber.  - Sithe could see the battle site of Kurukshetra, that's why Dhritarashtra asked him about the status of the battle site.

 Both of the sons of Pandava Dhritarashtra belong to one dynasty but here Dhritarashtra's sentence reveals his feelings. He deliberately called his sons Kuru and separated the sons of Pandu from the succession of the dynasty, thus the sons of Pandu i.e.  With the nephew, Dhritarashtra's unique mind-set can be understood as the way unwanted plants are uprooted from the paddy field, in the same way, from the beginning of this story, it is expected that where the father of religion, Shri Krishna, is present, there is the form of Kurukshetra.  In the field, Duryodhana etc. Dhritarashtra's son will destroy the unwanted plants and establish Yudhishthira and absolutely religious men, here the words Dharma Kshetra and Kurukshetra have the same meaning in addition to their historical and Vedic significance.

 Greetings

 Annapurna Sharma

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

श्रीमद्भागवत गीता में भगवान के साथ हमारा संबंध

 भगवान के साथ हमारा संबंध सेवा का संबंध है। परमेश्वर परम भोक्ता है और हम सारे जीव उनके सेवक हैं । हम सब उनके भोग के लिए उत्पन्न किए गए हैं और यदि हम भगवान के साथ उस नित्य भोग में भाग लेते हैं तो हम सुखी बनते हैं। परमेश्वर की दिव्य प्रेम मय सेवा किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता ।जिनकी बुद्धि भौतिक इच्छाओं द्वारा चुरा ली गई है वह देवताओं की शरण में जाते हैं और वे अपने अपने स्वभाव के अनुसार पूजा के विशेष विधि विधानो  का पालन करते हैं ।यहां यह स्पष्ट कहा गया है कि जो वासना द्वारा निर्देशित होते हैं वह भगवान कृष्ण की पूजा ना करके देवताओं की पूजा करते हैं जब हम कृष्ण का नाम लेते हैं तो हम किसी सांप्रदायिक नाम का उल्लेख नहीं करते ।कृष्ण का अर्थ है सर्वोच्च आनंद और इसकी पुष्टि हुई है कि परमेश्वर समस्त आनंद के आगार हैं। भगवान तो हमेशा सुखी हैं और यदि जीव उनकी संगति करते हैं उनके साथ सहयोग करते हैं तो वह भी सुखी बन जाते हैं वृंदावन की सारी जनता कृष्ण के अतिरिक्त अन्य किसी को नहीं जानती थी परंतु भगवान कृष्ण ने अपने पिता नंद महाराज को भी इंद्र देव की पूजा करने से निरुत्साहित किया क्योंकि वह इस तथ्य को प्रतिष्ठित करना चाहते थे कि लोगों को किसी भी देवता की पूजा करने की आवश्यकता नहीं है उन्हें एकमात्र परमेश्वर की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उनका चरम लक्ष्य उनके भगवान के धाम को वापस जाना है ।

                   भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण के धाम का वर्णन इस प्रकार हुआ है-मेरा परमधाम ना तो सूर्य या चंद्रमा द्वारा नहीं अग्नि या बिजली द्वारा प्रकाशित होता है जो लोग वहां पहुंच जाते हैं ,वे इस भौतिक जगत में फिर कभी नहीं लौटते।

                भगवान अपने धाम गोलोक में नित्य निवास करते हैं फिर भी इस संसार से उन तक पहुंचा जा सकता है और ऐसा करने के लिए वे अपने सच्चिदानंद विग्रह रूप को व्यक्त करते हैं जो उनका असली रूप है जब वे इस रूप को प्रकट करते हैं तब हमें इसकी कल्पना करने की आवश्यकता नहीं रह जाती कि उनका रूप कैसा है वह अपनी सर्व शक्तिमत्ता  के कारण ही अपने वास्तविक रूप में हमारे समक्ष प्रकट होते हैं और अपनी लीलाओं का प्रदर्शन करते हैं।

                 भुलक्कड़ जीवो बुद्धिजीवियों ने परमेश्वर के साथ अपने संबंध को भुला दिया है और वे सब भौतिक कार्यों के विषय में सोचने में मग्न रहते हैं ।इनकी चिंतन शक्ति को आध्यात्मिक आकाश की ओर मोड़ने के लिए ही कृष्णदेवयापन  व्यास ने प्रचुर वैदिक साहित्य प्रदान किया है । सर्वप्रथम उन्होंने वेद के चार विभाग किए फिर उन्होंने उनकी व्याख्या पुराणों में की और अल्पज्ञो के लिए उन्होंने महाभारत की रचना की महाभारत में ही भगवद्गीता दी हुई है तत्पश्चात वैदिक साहित्य का सार वेदांत सूत्र में दिया गया है और भावी पथ- प्रदर्शन के लिए उन्होंने वेदांत सूत्र का सहज भाष्य भी दिया जो श्रीमद्भागवत्म कहलाता है ।हमें इन वैदिक ग्रंथों के अध्ययन में अपना चित् लगाना चाहिए।

                 सारांश यह है कि भगवद्गीता दिव्य साहित्य है जिसको ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए यदि कोई भगवद्गीता के उपदेशों का पालन करें तो वह जीवन के दुखों तथा चिंताओं से मुक्त हो सकता है वह इस जीवन में सारे भय से मुक्त हो जाएगा और उसका अगला जीवन आध्यात्मिक होगा।

            यदि कोई भगवद्गीता को निष्ठा तथा गंभीरता के साथ पढ़ता है तो भगवान की कृपा से उसके सारे पूर्व दुष्कर्मो के फलों का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

             सब धर्मों को त्याग कर एकमात्र मेरी ही शरण में आओ मैं तुम्हें समस्त पापों से मुक्त कर दूंगा तुम डरो मत इस प्रकार अपनी शरण में आए भक्तों का पूरा उत्तरदायित्व भगवान अपने ऊपर ले लेते हैं और उसके समस्त पापों को क्षमा कर देते हैं।

             मनुष्य जल में स्नान करके नित्य अपने को स्वच्छ कर सकता है लेकिन यदि कोई भगवद्गीता  रूपी पवित्र गंगाजल में एक बार भी स्नान कर ले तो भौतिक जीवन की मलिनता से सदा सदा के लिए मुक्त हो जाता है।

           जो गंगाजल पीता है वह मुक्ति प्राप्त करता है अतः उसके लिए क्या कहा जाए जो भगवद्गीता का अमृत पान करता है भगवद गीता महाभारत का अमृत है और इसे भगवान कृष्ण ने स्वयं सुनाया है। भगवद्गीता भगवान के मुख से निकली है और गंगा भगवान के चरण कमलों से निकली है निसंदेह भगवान के मुख तथा चरणों में कोई अंतर नहीं है लेकिन भगवद्गीता गंगाजल की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।

           यह गीतोपनिषद भगवत गीता जो समस्त उपनिषदों का सार है,  गाय के तुल्य हैं और ग्वाल बाल के रूप में विख्यात भगवान कृष्ण इस गाय को दुह  रहे हैं,अर्जुन बछड़े के समान हैं और सारे विद्वान तथा शुद्ध भक्त भगवद्गीता के अमृतमय दूध का पान करने वाले हैं।

          आज के युग में लोग एक शास्त्र , एक ईश्वर ,एक धर्म तथा एक व्यक्ति के लिए अत्यंत उत्सुक हैं केवल एक शास्त्र भगवत गीता है जो सारे विश्व के लिए हो सारे विश्व के लिए एक ईश्वर हो - श्री कृष्ण और एक मंत्र ,एक प्रार्थना हो ।उनके नाम का कीर्तन -हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे केवल एक ही कार्य हो भगवान की सेवा।

                       जय श्री कृष्ण

                                                          प्रणाम

                                                अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title- Our relationship with God in Shrimad Bhagwat Geeta

Our relationship with God is a relationship of service.  God is the ultimate creator and all of us are his servants.  We are all created for their enjoyment and if we participate in that continual enjoyment with God then we become happy.  Without serving the divine love of God, a living being cannot be happy. Those whose intellect has been stolen by material desires, they go to the shelter of the gods and they follow the special method of worship according to their own nature.  It is said that those who are guided by lust do not worship Lord Krishna and worship the gods. When we take the name of Krishna, we do not mention any communal name. Krishna means supreme bliss and it is confirmed.  That God is the object of all bliss.  God is always happy and if the creatures associate with him, they also become happy, then they also become happy. All the people of Vrindavan did not know anyone other than Krishna, but Lord Krishna also gave his father Nand Maharaj to Indra Dev.  Discouraged from worshiping because he wanted to establish the fact that people do not need to worship any deity. They should worship the only God because their ultimate goal is to return to their Lord's abode.

 Lord Shri Krishna's abode is described in the Bhagavad Gita as follows - My supreme abode is illuminated not by the sun or the moon but by fire or lightning. Those who reach there never return to this material world.

 God resides daily in his abode Goloka, yet he can be reached from this world and to do so he expresses his Sachchidananda Deity form which is his true form when he reveals this form to us then  There is no need to imagine how his form is, he appears to us in his real form only because of his all-powerful power and performs his pastimes.

 Forgetful living intellectuals have forgotten their relationship with God and they are engrossed in thinking about material works. It is only to turn their contemplative power towards the spiritual sky that Krishnadevayana Vyasa has provided abundant Vedic literature.  He first made four divisions of the Vedas, then he explained them in the Puranas, and for the little known, he composed the Mahabharata, in the Mahabharata itself, the Bhagavad Gita is given, then the essence of Vedic literature is given in the Vedanta Sutra and for future guidance, he gave Vedanta  He also gave a simple commentary of the sutra which is called Srimad Bhagavatam. We should put our mind in the study of these Vedic texts.

 The gist is that the Bhagavad Gita is a divine literature which should be read carefully if one follows the teachings of the Bhagavad Gita, then he can be free from the sorrows and worries of life, he will be free from all fear in this life and his next life will be spiritual.

 If one reads the Bhagavad Gita with devotion and sincerity, by the grace of God all the fruits of his former misdeeds have no effect on him.

 Abandon all religions, come to my only refuge, I will free you from all sins, do not be afraid. In this way God takes full responsibility of the devotees who have come to his refuge and forgives all his sins.

 A person can clean himself regularly by bathing in water, but if one takes a bath even once in the holy Ganges water in the form of the Bhagavad Gita, one is always free from the filth of material life.

 The person who drinks Ganga water attains liberation, so what can be said for him who drinks the nectar of the Bhagavad Gita, Bhagavad Gita is the nectar of Mahabharata and narrated by Lord Krishna himself.  The Bhagavad Gita is derived from the mouth of God and the Ganges is derived from the lotus feet of God. Of course there is no difference in the face and feet of God but the Bhagavad Gita is more important than the Ganges water.

 This Geetopanishad Bhagavad Gita, which is the essence of all the Upanishads, is like a cow and Lord Krishna, famous as Gwal Baal is milking this cow, is like an Arjuna calf and all the scholars and pure devotees who drink the nectarine milk of the Bhagavad Gita  Huh.

 In today's era, people are very keen on one scripture, one God, one religion and one person. Only one scripture is Bhagavad Gita, which is for all the world, one God for all the world - Shri Krishna and one mantra, one prayer.  Kirtan in his name - Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare. Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Only one task should be to serve God.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

बुधवार, 6 जनवरी 2021

श्रीमद भगवत गीता में सनातन धर्म की परिभाषा

 सनातन धर्म किसी सांप्रदायिक धर्म पद्धति का सूचक नहीं है यह तो नित्य परमेश्वर के साथ नित्य जीवो के नित्य कर्म का सूचक है ।यह जीव के नित्य धर्म को बताता है श्रीपाद रामानुजाचार्य ने सनातन शब्द की व्याख्या इस प्रकार की है "वह जिसका न आदि है और ना अंत"। हमारा भगवान के साथ घनिष्ठ संबंध है और क्योंकि हम सभी गुणात्मक रूप से एक हैं सनातन धर्म सनातन भगवान तथा सनातन जीव अतएव गीता का सारा अभिप्राय हमारे सनातन धर्म को जागृत करना है जो जीव की शाश्वत वृत्ति है है।

                भगवद्गीता में स्पष्ट रूप से प्रकृति के गुणों के अनुसार तीन प्रकार के कर्मों का उल्लेख है- पहला सात्विक कर्म, दूसरा राजसिक कर्म ,तथा तीसरा तामसिक कर्म। इसी प्रकार आहार के भी तीन भेद हैं पहला सात्विक आहार, दूसरा राजसिक आहार,  तथा तीसरा तामसिक आहार।

         सनातन धर्म उस कर्म का सूचक है जो बदला नहीं जा सकता उदाहरण -ना तो जल से उसकी तरलता विलग की जा सकती है ना अग्नि से ऊष्मा विलग की जा सकती है ठीक इसी प्रकार जीव से उसके नित्यकर्म को विलग नही किया जा सकता। सनातन धर्म जीव का शाश्वत अंग है जिसका आदि अंत ना हो वह सांप्रदायिक नहीं हो सकता क्योंकि उसे किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता ।जिनका संबंध किस संप्रदाय से होगा वे सनातन धर्म को भी सांप्रदायिक मानने की भूल करेंगे किंतु यदि हम इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और आधुनिक विज्ञान के प्रकाश में सोचें तो हम सहज ही देख सकते हैं कि सनातन धर्म विश्व के समस्त लोगों का ही नहीं अपितु ब्रह्मांड के समस्त जीवो का है।

            सनातन धर्म के स्वरूप के प्रसंग में हमें धर्म की धारणा को संस्कृत के मूल शब्द के अर्थ से समझना होगा धर्म का अर्थ है जो पदार्थ विशेष में सदैव रहता है जब सनातन गोस्वामी ने श्री चैतन्य महाप्रभु से प्रत्येक जीव के स्वरूप के विषय में जिज्ञासा की तो भगवान ने उत्तर दिया कि जीव का स्वरूप या स्वाभाविक स्थिति भगवान की सेवा करना है यदि हम चैतन्य महाप्रभु की इस कथन का विश्लेषण करें तो हम देखेंगे कि एक जीव दूसरे जीव की सेवा में निरंतर लगा हुआ है एक जीव दूसरे जीव की सेवा कई रूपों में करता है ऐसा करके जीव जीवन का भोग करता है सेवा जीव की चिर सहचरी है और सेवा करना जीव का शाश्वत सनातन धर्म है किसी विशेष श्रद्धा को अंगीकार करना अपने सनातन धर्म को अंगीकार करना नहीं है सेवा करना ही सनातन धर्म है।

                               जय श्री कृष्ण

                                                          प्रणाम

                                                      अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Definition of Sanatana Dharma in Srimad Bhagavad Gita

Sanatana Dharma is not indicative of any communal religion system; it is an indicator of the continual karma of the living beings along with the eternal God. It describes the eternal religion of the living being. Shripad Ramanujacharya has interpreted the word Sanatana as "He who has no beginning."  And no end ".  We have a close relationship with God and because we are all qualitatively one, Sanatana Dharma Sanatana Bhagavan and Sanatana Jeeva, therefore the whole meaning of Gita is to awaken our Sanatana Dharma which is the eternal instinct of Jiva.

 The Bhagavad Gita clearly mentions three types of karma according to the qualities of nature - first satvik karma, second rajasik karma, and third tamasik karma.  Similarly, there are three differences in diet, first satvic food, second rajasic diet, and third tamasic diet.

 Sanatana Dharma is an indicator of karma that cannot be changed. For example, its fluidity can be dissolved with water or heat can be dissolved by fire, in the same way, its routine cannot be dissolved from the living being.  Sanatana Dharma is the eternal part of the organism, which does not end in the beginning, it cannot be communal because it cannot be tied to any boundary. Which sect will it belong to? They will forget to consider Sanatan Dharma also as communal but if we are serious about this subject  Thinking through and thinking in the light of modern science, we can easily see that eternal religion belongs not only to all the people of the world, but to all the beings of the universe.

 In the context of the form of Sanatana Dharma, we have to understand the concept of Dharma from the meaning of the root word of Sanskrit. Dharma means that which is always in a particular substance, when Sanatana Goswami inquired from Shri Chaitanya Mahaprabhu about the nature of every living being.  The Lord replied that the nature or natural state of the living being is to serve the Lord. If we analyze this statement of Chaitanya Mahaprabhu, we will see that one organism is constantly engaged in service of another living being.  By doing this, the organism enjoys life. Service is the eternal support of the life and serving is the eternal eternal religion of the living. Adopting any special reverence is not embracing your Sanatana Dharma. Serving is the eternal religion.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

श्रीमद्भगवद्गीता में मुक्ति की परिभाषा

                 मुक्ति का अर्थ है इस भौतिक जगत की कलुषित चेतना से मुक्त होना और शुद्ध चेतना में स्थित होना। शुद्ध चेतना का अर्थ है भगवान के आदेशानुसार कर्म करना शुद्ध चेतना का यही सार है यह चेतना क्या है ? यह चेतना है" मैं हूं "तो फिर "मैं हूं "क्या है? कलुषित चेतना में "मैं हूं "का अर्थ है कि मैं सर्वे सर्वा हूं मैं ही इस भौतिक जगत का स्वामी तथा स्त्रष्टा हूं ।भौतिक चेतना के दो मनों मय  विभाग हैं ।एक के अनुसार में ही स्त्रष्टा हूं और दूसरे के अनुसार में ही भोक्ता हूं लेकिन वास्तव में परमेश्वर सृष्टा तथा भोक्ता दोनों हैं और परमेश्वर का अंश होने के कारण जीव ना तो सृष्टा है न हीं भोक्ता ,वह मात्र सहयोगी है । वह सृजित तथा भुक्त है।

                  भगवद् गीता में हम पाएंगे कि परम पूर्ण में परम नियंता नियंत्रित जीव दृश्य जगत शाश्वत काल तथा कर्म सन्निहित है यह सब मिलकर परम पूर्ण का निर्माण करते हैं और यहां परम पूर्ण परम सत्य कहलाता है यही परम पूर्ण तथा परम सत्य पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण है। भगवत गीता में वैदिक विद्या का पूर्ण ज्ञान पाया जाता है हमें ज्ञान को परंपरा के उपयुक्त स्त्रोत से ग्रहण करना होता है जो परंपरा परम आध्यात्मिक गुरु साक्षात भगवान से प्रारंभ होती है और गुरु शिष्यों की यह परंपरा आगे बढ़ती जाती है।

                 हमें भगवदगीता को बिना किसी प्रकार की टीका टिप्पणी बिना घटाएं- बढ़ाए तथा विषय -वस्तु में बिना किसी मनो कल्पना,  के स्वीकार करना चाहिए ।गीता को वैदिक ज्ञान की सर्वाधिक पूर्ण प्रस्तुति समझना चाहिए। भगवान द्वारा कहे गए शब्द अपौरुषेय कहलाते हैं जिसका अर्थ है कि वे चार दोषो से युक्त संसारी व्यक्ति द्वारा कहे गए शब्दों से भिन्न होते हैं ।संसारी पुरुष के दोष हैं - 

1 -   वह त्रुटियां अवश्य करता है।

2 -  वह अनिवार्य रूप से मोह ग्रस्त होता है।

3 -  उसमें अन्य को धोखा देने की प्रवृत्ति होती है।

4 -  वह अपूर्ण इंद्रियों के कारण सीमित होता है।

                        ऐसे दोषपूर्ण व्यक्तियों द्वारा वैदिक ज्ञान प्रदान नहीं किया जाता ।मनुष्य को मनुष्य जीवन की महत्ता समझकर सामान्य पशुओं की भांति आचरण करना बंद कर देना चाहिए ।मनुष्य को अपने जीवन के उद्देश्य को समझना चाहिए और इसका निर्देश सभी वैदिक  ग्रंथों में दिया गया है,  जिसका सार भगवद्गीता में मिलता है। सारे जीव एक लोक से दूसरे लोक में विचरण कर रहे हैं किंतु ऐसा नहीं है कि हम यांत्रिक व्यवस्था करके जिस लोक में जाना चाहे वहां चले जाएं। यदि हम किसी अन्य लोक में जाना चाहते हैं तो उसकी विधि होती है। यदि हम एक लोक से दूसरे लोक में विचरण करना चाहते हैं तो उसके लिए किसी यांत्रिक व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है। गीता का उपदेश है  - चंद्र, सूर्य तथा उच्चतर लोक स्वर्ग लोक कहलाते हैं।  लोकों की तीन विभिन्न स्थितियां हैं ।उच्चतर, मध्य तथा निम्नतरलोक। पृथ्वी मध्यलोक में आती है मनुष्य को केवल  उस लोक के विशेष देवता की पूजा करने की आवश्यकता है और इस तरह चंद्रमा,  सूर्य या अन्य किसी भी उच्चतर तो लोक को जाया जा सकता है लेकिन जो परम लोक कृष्णलोक या आध्यात्मिक आकाश के किसी भी अन्य लोक में पहुंचना चाहता है उसे वहां यह सुविधाएं नहीं होंगी आध्यात्मिक आकाश में जितने भी लोक हैं उनमें गोलोक वृंदावन नामक लोक सर्वश्रेष्ठ है जो भगवान श्रीकृष्ण का आदी धाम है इस प्रकार इस भौतिक जगत को छोड़कर आध्यात्मिक आकाश में आनंदमय जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

                           जय श्री कृष्णा

                                                     प्रणाम

                                              अन्नपूर्णा शर्मा




English Translation 

Title : Definition of liberation in Srimad Bhagavadgita

Liberation means to be free from the depressed consciousness of this material world and to be situated in pure consciousness.  Pure consciousness means to act according to the orders of God. This is the essence of pure consciousness. What is this consciousness?  This consciousness is "I am", then what is "I am"?  In Kalushit consciousness, "I am" means that I am the best of all. I am the lord and woman of this material world. There are two main divisions of physical consciousness. According to one, I am a woman and according to the other I eat  But in reality, God is both the creator and the bhakta, and being a part of God, the living being is neither the creator nor the bhokta, he is only a companion.  He is created and suffering.

 In the Bhagavad Gita, we will find that the ultimate absolute is the ultimate controlled controlled living world, the eternal world and actions are embodied all together to form the ultimate and here it is called the ultimate absolute ultimate truth.  .  Complete knowledge of Vedic knowledge is found in the Bhagavad Gita. We have to take the knowledge from the appropriate source of tradition, which tradition starts from the Supreme Spiritual Guru Sakshata Bhagavan and this tradition of Guru disciples goes on.

 We should accept Bhagavad Gita without any kind of commentary without subtracting it - and without any imagination in the content.  The words uttered by God are called Apaurusheya which means that they are different from the words uttered by a worldly person with four defects.

 1 - He does make errors.

 2 - He is inevitably obsessed.

 3 - He has a tendency to cheat others.

 4 - He is limited by imperfect senses.

 Vedic knowledge is not imparted by such defective persons. Man should understand the importance of human life and stop behaving like normal animals. Man should understand the purpose of his life and it is instructed in all the Vedic texts,  The essence is found in the Bhagavad Gita.  All living beings are moving from one world to another, but it is not like that we can go to the world where we want to go by making mechanical arrangements.  If we want to go to some other world, then its method.  If we want to move from one world to another, then no mechanical arrangement is required for that.  The teachings of the Gita are - the moon, the sun and the higher world are called heaven.  There are three different positions of the realms. Higher, middle and lower worlds.  Earth comes in the middle world, man only needs to worship the particular god of that world and thus the moon, sun or any other higher can be passed to the world, but which is the ultimate world of Krishna or any other world of spiritual sky.  He wants to reach there, he will not have these facilities, out of all the worlds in the spiritual sky, Golok Vrindavan is the best folk who is accustomed to Lord Shri Krishna, thus leaving this material world can start a blissful life in the spiritual sky.

 Hail lord krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

रविवार, 20 दिसंबर 2020

गीता के द्वारा भक्त तथा भगवान का संबंध

             एक बहुत ही प्यारा रिश्ता है भक्त और भगवान का भक्त भगवान में लीन होता है और भगवान भक्त में तभी तो भगवान से पहले भक्तों का नाम जुड़ जाता है भक्त और भगवान।

                      भक्त और भगवान के मध्य गीता के अनुसार पांच प्रकार का संबंध हो सकता है -

1 - कोई निष्क्रिय अवस्था में भक्त हो सकता है।

2 -  कोई सक्रिय अवस्था में भक्त हो सकता है।

3 -  कोई सखा रूप में भक्त हो सकता है।

4 -  कोई माता या पिता के रूप में भक्त हो सकता है।

5 - कोई दंपत्ति - प्रेमी के रूप में भक्त हो सकता है।

                      लाखों-करोड़ों जीवो में से प्रत्येक जीव का भगवान के साथ नित्य विशिष्ट संबंध है जिस प्रकार अर्जुन का कृष्ण से सखा रूप में संबंध था ,तो राधा का प्रेमिका रूप में संबंध था ,यशोदा और नंद का माता पिता के रूप में संबंध था ,गोप गोपियों का सखा, भक्त सेवक आदि रूपों में संबंध था यह स्वरूप कहलाता है भक्ति योग की प्रक्रिया द्वारा यह स्वरूप जागृत किया जाता है।

                 भगवान से भगवत गीता सुनने के बाद अर्जुन ने कृष्ण को परम ब्रम्ह स्वीकार कर लिया क्योंकि अर्जुन तो कृष्ण को सदैव से ही मित्र रूप में देखते थे प्रत्येक जीव ब्रह्म है लेकिन परम पुरुषोत्तम भगवान परम ब्रह्म है परम धाम का अर्थ है कि वे सबों के परम आश्रय हैं या धाम है पवित्रम का अर्थ है कि वे शुद्ध है भौतिक कल्मष से बेदाग हैं। पुरुषम का अर्थ है कि वह परम भोक्ता है। शाश्वतम् अर्थात आदि सनातन। दिव्यम अर्थात दिव्य ।आदि देवम् भगवान । अजम् अजन्मा और विभुम अर्थात महानतम है।

                अर्जुन श्री कृष्ण से कहता है कि वे जो कुछ भी कहते हैं उसे वह पूर्ण सत्य मानता है ।भगवान के व्यक्तित्व को समझ पाना बहुत कठिन है मानव मात्र भक्त बने बिना भगवान श्री कृष्ण को कैसे समझ सकता है ?

      भगवद गीता क्या है ? - भगवत गीता का प्रयोजन मनुष्य को भौतिक संसार के अज्ञान से उबार ना है प्रत्येक व्यक्ति अनेक प्रकार की कठिनाइयों में फंसा रहता है जिस प्रकार अर्जुन भी कुरुक्षेत्र में युद्ध के लिए कठिनाई में था अर्जुन ने श्रीकृष्ण की शरण ग्रहण कर ली फलस्वरूप इस भगवद गीता का प्रवचन हुआ भगवद गीता से हमें अवश्य सीखना चाहिए कि ईश्वर क्या है , जीव क्या है ,प्रकृति क्या है  दृश्य जगत क्या है ,यह काल द्वारा किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है और जीवो के कार्यकलाप क्या है ?

           भगवदगीता के इन 5 मूलभूत विषयों में से इसकी स्थापना की गई है ।भगवान भौतिक प्रकृति के समस्त कार्यों के ऊपर नियंत्रण रखते हैं ।भौतिक प्रकृति भगवान के निर्देशन में कार्य करती है ।परमेश्वर वह चालक है जिस के निर्देशन में सब कार्य हो रहा है भगवान ने जीवो को अपने अंश रूप में स्वीकार किया है भौतिक प्राकृतिक तीन गुणों से निर्मित है  - (1) सतोगुण  (2) रजोगुण  (3) तमोगुण  । इन गुणों के ऊपर नित्य काल है और इन प्रकृति के गुणों तथा नित्य काल के नियंत्रण व सहयोग से अन्य कार्य कलाप होते हैं जो कर्म कहलाते हैं हम सभी अपने कार्यकलाप के फल स्वरुप सुख या दुख भोग रहे हैं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हम अपने कर्म के फल का सुख भोगते हैं या उसका कष्ट उठाते हैं यह कर्म कहलाता है इन पांचों में से ईश्वर, जीव,प्रकृति तथा काल शाश्वत है। प्रकृति की अभिव्यक्ति अस्थाई हो सकती है परंतु यह मिथ्या नहीं है ।यह भौतिक प्रकृति (अपरा प्रकृति )परमेश्वर की भिन्नाशक्ति है। इस तरह भगवान ,जीव ,प्रकृति ,तथा काल यह सब परस्पर संबंधित है और सभी शाश्वत हैं लेकिन जीव केवल अपने शरीर के प्रति सचेत रहता है जबकि भगवान समस्त शरीरों के प्रति सचेत रहते हैं ।कर्म शाश्वत नहीं है पांचो (ईश्वर जीव प्रकृति काल तथा कर्म) में से चार शाश्वत हैं कर्म शाश्वत नहीं है ।

             भगवद् गीता शिक्षा देती है कि हमें इस कलुषित चेतना को शुद्ध करना है। शुद्ध चेतना होने पर हमारे सारे कर्म ईश्वर की इच्छा अनुसार होंगे और इससे हम सुखी हो सकेंगे अपने कर्मों को शुद्ध करना चाहिए और शुद्ध कर्म भक्ति कहलाते हैं। भक्ति में कर्म सामान्य कर्म प्रतीत होते हैं किंतु वह कलुषित नहीं होते ।

                          जय श्री कृष्ण

                                                         प्रणाम

                                                 अन्नपूर्णा शर्मा




बुधवार, 16 दिसंबर 2020

श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान यथारूप व्याख्या और वर्णन भाग 1

                "  भगवत गीता यथारूप अत्यंत गंभीर तथा सशक्त अनुभूति से युक्त अति उत्तम व्याख्यातित ग्रंथ है यह मानना है डॉक्टर एस शुक्ल का ।"

         " पाश्चात्य जगत के लेखक थॉमस मर्टन ने गीता को विश्व की सबसे प्राचीन जीवित संस्कृति, भारत की महान धार्मिक सभ्यता के प्रमुख साहित्यिक प्रमाण के रूप में देखा है ।"

              मैं यहां पर जो भी प्रस्तुत कर रही हूं या लिख रही हूं भगवत गीता में से ही लिख रही हूं मेरी धारणा है कि हमारी संस्कृति को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाए आज की पीढ़ी यह जाने कि हमारे संस्कृति में हमारे देश में कितने महान लोग हुए हैं उन्हें कृष्ण के बारे में जानना चाहिए इसलिए मैं गीता में से कुछ ऐसा लेकर आने की कोशिश करूं कि युवा पीढ़ी इन विचारों को पढ़े और हमारी संस्कृति को जाने और समझे ।

                 गीता में लिखा है कि इस कलयुग में सामान्य जनता कृष्ण की बहिरंगा शक्ति द्वारा मोहित है और उसे यह भ्रांति है कि भौतिक सुविधाओं की प्रगति से हर व्यक्ति सुखी बन सकेगा । उसे इसका ज्ञान नहीं है कि भौतिक या बहिरंगा प्रकृति अत्यंत प्रबल है क्योंकि हर प्राणी प्रकृति के कठोर नियमों द्वारा बुरी तरह से जकड़ा हुआ है जैसे सुबह हो ना ,शाम हो ना ,रात हो ना, आंधी चलना  बारिश आना, बाड आना ,बर्फ गिरना ,गर्मी होना ,अकाल पढ़ना। यह सब प्रकृति के वश में है और मनुष्य को उसके अधीन ही रहना पड़ता है ।जीव भगवान का अंश रूप है उसका सहज कार्य है भगवान की सेवा करना। अपने भौतिक इंद्रियों को तुष्ट करने के बजाय उसे भगवान की इंद्रियों को तुष्ट करने का प्रयास करना चाहिए। यही जीवन की सर्वोच्च सिद्धि है ।

          प्रत्येक व्यक्ति को यह जानना चाहिए कि ईश्वर या कृष्ण कितने महान हैं और जीवो की वास्तविक स्थितियां क्या है? प्रत्येक व्यक्ति को यह जान लेना चाहिए कि जीव नित्य दास है और जब तक वह कृष्ण की सेवा नहीं करेगा तब तक वह जन्म-मृत्यु के चक्र में पढ़ता रहेगा ।यह ज्ञान एक महान विज्ञान है और हर प्राणी को अपने हित के लिए इस ज्ञान को सुनना चाहिए ।

           गीता के अनुसार कृष्ण इस धरा पर ब्रह्मा के 1 दिन में एक बार अर्थात प्रत्येक  8,60,00,00,000  वर्ष बाद अवतार लेते हैं भगवान कृष्ण ने सबसे पहले लाखो वर्ष पूर्व सूर्य देव से भगवत गीता का प्रवचन किया था भगवत गीता का ज्ञान वास्तव में लाभप्रद है और जीवन उद्देश्य को पूरा करने में मानव समाज के कल्याण हेतु प्रामाणिक भी होगा ।

              गीता की व्याख्या श्रीमद् ए• सी• भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद द्वारा की गई है ।उन्होंने बताया कि भगवत गीता को गीतोपनिषद भी कहा जाता है। यह वैदिक ज्ञान का सार है और वैदिक साहित्य का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपनिषद है ।भगवत गीता के वक्ता भगवान श्री कृष्ण है भगवत गीता के प्रत्येक पृष्ठ पर उनका उल्लेख भगवान के रूप में हुआ है। यहां पर भगवान शब्द निश्चित रूप से भगवान श्री कृष्ण को एक महान व्यक्तित्व वाला बताता है ।भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान है जब भगवान अर्जुन को गीता उपदेश दे रहे थे तब उन्होंने अर्जुन को बताया कि भगवत गीता की यह योग पद्धति सर्वप्रथम सूर्य देव को बताई गई सूर्य देव ने इसे मनु को बताया और मनु ने इसे  इक्ष्वाकु को बताया ।भगवत गीता ऐसा ग्रंथ है जो विशेष रूप से भगवत भक्त के लिए है भगवत भक्त के निमित्त है अध्यात्म वादियों की तीन श्रेणियां हैं - पहला ज्ञानी ,दूसरा योगी ,तीसरा भक्त। यहां पर भगवान अर्जुन से स्पष्ट कहते हैं कि वे उसे इस नवीन परंपरा (गुरु परंपरा )का प्रथम पात्र बना रहे हैं क्योंकि प्राचीन परंपरा खंडित हो गई थी जिस व्यक्ति में अर्जुन जैसे गुण पाए जाते हैं वह भगवत गीता को सबसे अच्छी तरह समझ सकता है भक्तों को भगवान से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित होना चाहिए ।

            आगे के लेख में हम गीता के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध में बात करेंगे ।

                       जय श्री कृष्ण 

                                                         प्रणाम

                                            अन्नपूर्णा शर्मा



English Translation 

Title - Srimad Bhagavad Gita knowledge as interpreted and described Part 1

The Bhagavad Gita, as it is, is the most highly interpreted treatise with a very serious and strong feeling, to be believed by Dr. S. Shukla.

 "Western writer Thomas Merton has seen the Gita as the prime literary proof of the world's greatest living culture, the great religious civilization of India."

 Whatever I am presenting or writing here, I am writing from the Bhagavad Gita, my belief is that our culture should be passed on to the younger generation today. Today's generation knows how many great people in our country in our culture  They should know about Krishna, so let me try to bring something from the Gita so that the younger generation should read these ideas and understand and understand our culture.

 It is written in the Gita that in this Kali-yuga, the general public is fascinated by the multi-colored power of Krishna and he has the illusion that every person will become happy with the progress of physical facilities.  He does not know that physical or multi-colored nature is very strong because every living being is severely gripped by the rigid rules of nature such as morning dawn, dusk, dawn, no storm, rain, snow, snow fall  , To be hot, to read famine.  All of this is under the control of nature and man has to live under it. Life is a part of God, his simple work is to serve God.  Instead of appeasing his physical senses he should try to appease the senses of God.  This is the highest achievement of life.

 Everyone should know how great God or Krishna is and what are the real conditions of living beings?  Every person should know that Jiva is a daily slave and will continue to study in the cycle of birth and death until he serves Krishna. This knowledge is a great science and every living being should use this knowledge for his own benefit.  Must listen.

 According to the Gita, Krishna incarnates on this earth once in 1 day of Brahma, ie every 8,60,00,00,000 years, Lord Krishna first taught the Bhagavad Gita from the Sun God millions of years ago.  Is beneficial and will be authentic for the welfare of human society in fulfilling the purpose of life.

 The Gita has been interpreted by Srimad A • C • Bhaktivedanta Swami Prabhupada. He explained that the Bhagavad Gita is also called the Gitopanishad.  It is the essence of Vedic knowledge and is the most important Upanishad of Vedic literature. The speaker of Bhagavad Gita is Lord Shri Krishna. He is mentioned on every page of Bhagavad Gita as God.  Here the word Lord definitely describes Lord Shri Krishna as having a great personality. Lord Shri Krishna is the perfect Purushottam Lord when he was teaching the Gita to Lord Arjuna, then he told Arjuna that this yoga method of Bhagavad Gita was first revealed to the Sun God.  Gaya Surya Dev told it to Manu and Manu told it to Ikshvaku. Bhagavad Gita is such a text which is specially for Bhagavata devotee for Bhagavata devotee. There are three categories of spirituality litigants - first gyani, second yogi, third devotee  .  Here God clearly tells Arjuna that he is making him the first character of this new tradition (Guru tradition) because the ancient tradition was fragmented. The person who possesses qualities like Arjuna can understand Bhagavad Gita best.  Devotees should be directly related to God.

 In further article we will talk about the devotee and God through the Gita.

 Long live Shri Krishna

 Greetings

 Annapurna Sharma

श्रीमद भगवद गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17

  श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 2 के श्लोक 16 और 17  --- इन श्लोकों में तत्वदर्शीयों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि असत् (भौतिक शरीर) का तो कोई चीर ...